एक्सप्लोरर

कपिल देव की बायोपिक में काम करना रणवीर के लिए नहीं होगा आसान: कबीर खान

कबीर खान ने कहा कि उनकी कोशिश है कि रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव के व्यक्तित्व को पूरी तरह अपनाने के साथ ही अपनी खुद की भी पहचान बनाए रखें.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 विश्व कप जीत पर बन रही फिल्म ‘83’ के निर्देशक कबीर खान ने कहा कि उनकी कोशिश है कि रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव के व्यक्तित्व को पूरी तरह अपनाने के साथ ही अपनी खुद की भी पहचान बनाए रखें. भारत ने कपिल देव की कप्तानी में 25 जून, 1983 को लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर हुए फाइनल में वेस्टइंडीज को 43 रन से हराकर विश्वकप अपने नाम किया था. कबीर ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘दर्शकों को पता है कि वह रणवीर हैं और वह फिल्म में कपिल देव का किरदार निभाएंगे. आज हमारे पास तकनीक है जिसकी मदद से हम रणवीर को बिल्कुल कपिल देव जैसा दिखा सकते हैं लेकिन हम वैसी कोशिश नहीं कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें कपिल देव के व्यक्तित्व को अपनाना होगा और रणवीर के रूप में अपनी पहचान भी बनाए रखनी होगी. हम चाहते हैं कि दर्शक रणवीर को कपिल देव की भूमिका में देखें और उसका लुत्फ उठाएं.’’ Ranveer-1 फिल्मकार ने कहा कि रणवीर पहले ही फिल्म में अपने किरदार के लिए तैयारी शुरू कर चुके हैं. उन्होंने कहा, ‘‘रणवीर को इस बात से वाकिफ कराया जा चुका है. उन्हें बस कपिल देव को खेलते हुए देखना है. कपिल देव की शारीरिक मुद्राएं, वह किस तरह से गेंदबाजी करते थे, बल्लेबाजी करते थे. वह (कपिल) इसपर (प्रशिक्षण) नजर बनाए हुए हैं.’’ कबीर ने कहा कि 1983 विश्व कप की टीम के सदस्य बाकी कलाकारों का निरीक्षण और प्रशिक्षण करेंगे. ‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म के निर्देशक ने कहा कि फिल्म की अधिकतर शूटिंग लंदन में की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘हम ज्यादातर लंदन में शूटिंग करेंगे, पूरी कहानी कि लंदन में क्या हुआ था. हम लॉर्ड्स में सात-आठ दिन तक शूटिंग नहीं कर सकते, यह संभव नहीं है. लेकिन हमारे पास वहां शूटिंग करने की मंजूरी है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स
शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'द वन' ने तोड़ा दम, 'हनुमान अंश' का महा चमत्कार उडा़ देगा होश
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, 'द वन' ने तोड़ा दम
‘बिना वजह रोने लगती थी’, 27 की उम्र में ब्रेन ट्यूमर से टूट गई थीं सैफ अली खान की बहन सबा
‘बिना वजह रोने लगती थी’, 27 की उम्र में ब्रेन ट्यूमर से टूट गई थीं सैफ अली खान की बहन सबा
'आखिर किस बात से डर रहे हो?' CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली में ट्रेनें रद्द होने पर भड़के प्रकाश राज
'आखिर किस बात से डर रहे हो?' CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली में ट्रेनें रद्द होने पर भड़के प्रकाश राज

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget