एक्सप्लोरर

IIFA Awards: बैंकॉक में लगा बॉलीवुड सितारों का मेला, आज से मचेगा धमाल

आईफा अवॉर्ड्स आज से बैंकॉक शुरू होने वाले हैं जो 24 जून तक चलेंगे.

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री का ऑस्कर कहा जाने वाला अवार्ड शो आईफा आज से बैंकॉक शुरू हो रहा है. इस बार आईफा अवॉर्ड्स 24 जून तक चलने वाले हैं. इस साल आईफ़ा अवार्ड ने इस बार रणबीर कपूर, वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, अर्जुन कपूर, बॉबी देओल, कृति सेनन, यूलिया वंतूर, रेखा, आयुष्मान खुराना, अनिल कपूर समते कई सितारे परफॉर्मे करेंगे. शाहिद कपूर भी परफॉर्म करनेवाले थे, मगर रिहर्सल के दौरान पीठ पर चोट के कारण अब वो परफॉर्म नहीं कर पाएंगे.

रेखा का एक बेहद खास परफॉरमेंस होगा. सदाबहार अभिनेत्री रेखा स्टेज पर 20 साल बाद परफॉर्म करती नजर आएंगीं. करण जौहर और रितेश देशमुख इस शो को होस्ट करेंगे. अनुपम खेर को इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए 'Outstanding Achievement In Indian Cinema' का अवॉर्ड दिया जाएगा.

अनुपम ने बयान में कहा, "मैं हमारे फिल्म उद्योग का हिस्सा बनकर गौरवान्वित हूं, जो मेरे प्रति प्यार और गर्मजोशी जाहिर करने में बेहद उदार रहा है. मेरे 34 साल के काम ने मुझे उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने में मदद की है और ऐसे समय में मदद की है, जब मेरी उम्र के कलाकारों को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिल रहे हैं. मैं भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में 34 साल और काम करना पसंद करूंगा और नए व रोमांचित अवसरों को पाना चाहूंगा."

उन्होंने कहा, "इस तरह के हर पुरस्कार के साथ एक जिम्मेदारी की भावना आती है, जिसके प्रति मैं अपने फिल्म इंडस्ट्री और हमारे देश के प्रतिनिधि के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में प्रतिबद्ध रहने का वादा करता हूं."

अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों सहित 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अनुपम ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में आई फिल्म 'सारांश' से की थी. टेक्निकल कैटेगरी में कई लोगों को सम्मानित किया जाएगा जिसमें फिल्म 'जग्गा जासूस', 'बरेली की बर्फी' और 'न्यूटन फिल्म' से जुड़े कलाकार हैं. आईफा का प्रसारण कलर्स टीवी पर किया जाएगा. आईफा के 19वें संस्करण के भव्य आयोजन के लिए आयोजकों ने 2,000 सीटों वाले सियाम निरामित थिएटर को चुना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 9 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 116 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 9 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 116 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
दीपिका पादुकोण पर Spirit के प्रोड्यूसर का बड़ा आरोप, कहा- 10% मुनाफा मांगा था, बाद में कहानी लीक कर दी
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget