एक्सप्लोरर

कंगना रनौत ने कहा, अगर कोई धर्म गाय की पूजा करता है, तो आप गोकशी कैसे कर सकते हैं ?

कंगना रनौत ने कहा, “हमारे जैसे विविधता भरे देश में सभी को लोगों की भावनाओं का खयाल रखना चाहिए.”

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बोल्ड अंदाज़ और विचारों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. अब एक बार फिर वह अपने बयान की वजह से हेडलाइन्स बना रही हैं. दरअसल हाल ही में कंगना ने इशा फाउंडेशन के लीडर सदगुरु से बातचीत की थी. उनकी बातचीत काफी विवादों में आ गई थी. क्योंकि कई लोगों ने आरोप लगाया कि कंगना ने लिंचिंग को सही ठहराया और उदारवादियों का भी मज़ाक उड़ाया है.

इस विवाद के बाद अब कंगना रनौत ने मिड-डे से बात करते हुए कहा है कि उन्होंने जो कुछ भी कहा, वह उन बातों पर अब भी कायम हैं. उन्होंने कहा, “आध्यातमिकता आज की ज़रूरत है. दरअसल आईडिया ये था कि ज़रूरी विषयों पर बातचीत हो. इस देश में लोग कुपोषित हैं. शिक्षा तक उनकी पहुंच नहीं. उनकी बेसिक ज़रूरते भी पूरी नहीं हो पा रही हैं. मुझे लगता है कि तथा-कथित उदारवादी लोग दुनिया के नज़रिए से ही बंधे हुए हैं.

कंगना से जब पूछा गया कि क्या वह लिंचिंग को सामान्य घटना मानती हैं तो उन्होंने कहा, “हम लिंचिंग को किसी भी तरह से सामान्य नहीं कह रहे हैं. अगर कोई धर्म गाय की पूजा करता है, तो आप गोकशी कैसे कर सकते हैं. मैं शाकाहारी हूं और मैं कच्चा मीट नहीं देख सकती. मैं अपने पसंद को लेकर शर्मिंदा नहीं हो सकती. अगर ये एक भावनात्मक चीज़ है तो लोगों को क्यों भड़काएं.”

कंगना ने यह भी कहा कि कोई भी उदारवादी चोले के पीछे रहकर लोगों की भावनाओं को आहत नहीं कर सकता. कंगना ने आगे कहा, “हमारे जैसे विविधता भरे देश में सभी को लोगों की भावनाओं का खयाल रखना चाहिए.” कंगना ने यह भी कहा कि तथा कथित लिबरल्स का एजेंडा होता है कि वह सरकार के खिलाफ जाए. राष्ट्रगान का विरोध करें. फिर वो कैसे देश के लिए खड़े हो सकते हैं.

कंगना की इस बात को लेकर भी आलोचना हो रही है कि वह बहुसंख्यकवादी राजनीति को बढावा दे रही हैं. इस पर उन्होंने कहा, “पिछली सरकार अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक को बांटकर राजनीति कर रही थी. हकीकत यह है कि बहुसंख्यक को डर लगा रहता है कि अल्पसंख्यक हितैषी सरकार उन्हें बाहर कर देगी. सरकार किसी भी साइड के लिए पक्षपाती नहीं हो सकती. हमारे धर्म बहुत खूबसूरत हैं, लेकिन हमें राष्ट्रीयता का भी खयाल रखना चाहिए ताकि हम एक दूसरे के साथ बंधे रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget