एक्सप्लोरर

WATCH: 'चांदनी' के आखिरी दीदार को सड़कों पर दौड़े सैकड़ों फैंस

मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3.30 बजे किया जाएगा. 72 घंटों की कार्रवाई के बाद बीती रात श्रीदेवी का शव मुंबई पहुंचा जिसके बाद उ्हें रातभर घर में रखा गया.

नई दिल्ली/मुंबई: मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3.30 बजे किया जाएगा. 72 घंटों की कार्रवाई के बाद बीती रात श्रीदेवी का शव मुंबई पहुंचा जिसके बाद उ्हें रातभर घर में रखा गया. जिसके बाद आज सुबह करीब नौ बजे उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए अंधेरी के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंचा दिया गया है. बीती रात जैसे ही बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर एअरपोर्ट से बाहर निकला. उनके फैंस में उनके लिए एक अलग ही जुनून देखने को मिला. बॉलीवुड की चंचल 'चांदनी' को चाहने वालों में आज भी उनकी दीवानगी ऐसी है कि वो उनके लिए कुछ भी कर गुज़र जाएं. बीती रात मुंबई एअरपोर्ट से एंबुलेंस के जरिए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को उनके घर ग्रीन एकर्स लोखंडवाला में ले जाया गया. इस बीच रास्ते वहीं रूक गए लेकिन उनके फैंस श्रीदेवी की एक झलक पाने के लिए एंबुलेंस के पीछे भागते हुए नज़र आए. सोशल मीडिया पर बीती रात का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें श्रीदेवी की एंबुलेंस के पीछे सैकड़ों फैंस मुंबई की सड़कों पर दौड़ते नज़र आ रहे हैं. इस वीडियो में फैंस के चेहरे पर बस एक ही चाहत दिख रही है कि वो किसी भी तरह अपनी इस अदाकारा की एक झलक पा सकें. देखें वीडियो:
बता दें कि श्रीदेवी का शनिवार की रात को दुबई के एक होटल में निधन हो गया था. ये अभिनेत्री वहां फैमिली वेडिंग में शामिल होने गई थीं. उनकी मौत की खबर सुनकर फैंस सहित पूरा बॉलीवुड गम में डूबा हुआ है. WATCH: 'चांदनी' के आखिरी दीदार को सड़कों पर दौड़े सैकड़ों फैंस श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1979 में फिल्म ‘सोलवां सावन’ से की थी. लेकिन उन्हें बॉलीवुड में पहचान फिल्म ‘हिम्मतवाला’ से मिली. इस फिल्म के बाद वह हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं.  उन्होंने ‘जैसे को तैसा’, ‘जूली’, ‘जस्टिस चौधरी’, ‘जानी दोस्त’, ‘कलाकार’, ‘सदमा’, ‘अक्लमंद’, ‘इन्कलाब’, ‘जाग उठा इंसान’, ‘नया कदम’, ‘मकसद’, ‘तोहफा’, ‘बलिदान’, ‘मास्टर जी’, ‘सरफरोश’,’आखिरी रास्ता’, ‘भगवान दादा’, ‘धर्म अधिकारी’, ‘घर संसार’, ‘नगीना’, ‘कर्मा’, ‘सुहागन’, ‘सल्तनत’, ‘औलाद’, ‘हिम्मत और मेहनत’, ‘नजराना’, ‘जवाब हम देंगे’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘शेरनी’, ‘सोने पे सुहागा’, ‘चांदनी’, ‘गुरु’, ‘निगाहें’, ‘बंजारन’, ‘फरिश्ते’, ‘पत्थर के इंसान’, ‘लम्हे’, ‘खुदा गवाह’, ‘हीर रांझा’, ‘चंद्रमुखी’, ‘गुमराह’, ‘रूप की रानी चोरों का राजा’, ‘चांद का टुकड़ा’, ‘लाडला’, ‘आर्मी’, ‘मि. बेचारा’, ‘कौन सच्चा कौन झूठा’, ‘जुदाई’, ‘मिस्टर इंडिया 2’ जैसी फिल्मों में काम किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 vs Batwara 1947: सनी की फिल्म पर इमरान हाशमी की मूवी ने बढ़ाई बढ़त, एडवांस बुकिंग में 121% से चल रही आगे
'बंटवारा 1947' पर 'आवारापन 2'ने बढ़ाई बढ़त, एडवांस बुकिंग में 121% से चल रही आगे
Awarapan 2 Box Office Day 1: सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कमाई करेगी 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी का गदर!
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कमाई करेगी 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी का गदर
'मैंने कुछ गलत नहीं किया...', वायरल वीडियो पर निकिता रावल ने तोड़ी चुप्पी, रेड कार्पेट पर महिला फैन ने किया था जबरन किस
वायरल वीडियो पर निकिता रावल ने तोड़ी चुप्पी, रेड कार्पेट पर महिला फैन ने किया था जबरन किस
'जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं...,' नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत का पलटवार
'जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं...,' नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget