एक्सप्लोरर

Heropanti 2 New Trailer: एक बार फिर हीरोपंती दिखाते नजर आ रहे हैं टाइगर श्रॉफ, नए ट्रेलर में दिखा दमदार एक्शन

Heropanti 2 New Trailer: 'हीरोपंती 2' के निर्माताओं ने टाइगर श्रॉफ की फिल्म का एक नया ट्रेलर जारी किया है. पहले ट्रेलर के मुकाबले इस ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ और उनके एक्शन पर ज्यादा फोकस किया गया है.

Heropanti 2 New Trailer:'हीरोपंती 2' के निर्माताओं ने टाइगर श्रॉफ की फिल्म का एक नया ट्रेलर जारी किया है. पहले ट्रेलर के मुकाबले इस ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ और उनके एक्शन पर ज्यादा फोकस किया गया है. हालांकि फिल्म की कहानी की बात करें तो ट्रेलर देखकर ऐसा जरूर लग रहा है मानो सस्पेंस क्रिएट करने चकर में मेकर्स ने इसे ज्यादा कन्फ्यूजिंग बना दिया है. 

दूसरे ट्रेलर से पता चलता है कि टाइगर श्रॉफ के किरदार का नाम बबलू है, जिसे अमृता सिंह द्वारा निभाई गई उसकी माँ द्वारा "भोला सा, मासूम" के रूप में वर्णित गया है. वहीं, फिल्म में विलेन के किरदार में नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आ रहे हैं जिनके किरदार का नाम लैला है. लैला एक साइबर क्राइम मास्टर है जो एक  'मिशन' पर है. वह प्रत्येक भारतीय नागरिक के बैंक खातों को हैक करने और उनसे एक-एक पैसा लूटने की योजना बना रहा है.

ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ कुछ दमदार डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं. वह "असली हीरोपंती लोगों से जीते में नहीं, लोगों को जीतने में है" और "मैं कभी दोस्त को धोखा और दुश्मन को मौका नहीं देता" जैसे डायलॉग बोलते हैं. वहीं, फिल्म की लीडिंग लेडी तारा सुतारिया को भी ट्रेलर में जगह दी गई है, हालांकि ट्रेलर में उनके किरदार से जुड़ी खास जानकारी सामने नहीं आई है. 

आप भी देखें ट्रेलर 

टाइगर श्रॉफ ने ट्रेलर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "असली हीरोपंती लोगों को जीतने में है, आया है बबलू आप लोगों का दिल जीतने .#Heropanti2Trailer2, out now 🔥." जैसे ही उन्होंने ट्रेलर साझा किया, उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ को लगा कि उनके भाई के लिए हॉलीवुड जाने का समय आ गया है.

उन्होंने कमेंट की, "अपने हीरो को हॉलीवुड में लाने का समय, भाई. क्या ट्रेलर है!!! ." मां आयशा श्रॉफ ने कहा, “क्या ट्रेलर है !!!!! वाह. आपको बता दें कि अहमद खान द्वारा निर्देशित, 'हीरोपंती 2' 29 अप्रैल को रिलीज़ होगी. यह टाइगर की पहली फिल्म 'हीरोपंती' का सीक्वल है जो 2014 में रिलीज़ हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 2 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 2 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'AI से बनाई गई हर बात पर यकीन...', धर्मेंद्र के पहले परिवार से अनबन के रूमर्स पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी
धर्मेंद्र के पहले परिवार से है हेमा मालिनी की अनबन? दिग्गज अभिनेत्री ने बता दिया सच
जयपुर में शुरू हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की लव स्टोरी, पिंक सिटी से है खास कनेक्शन
जयपुर में शुरू हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की लव स्टोरी, पिंक सिटी से है खास कनेक्शन
रणबीर कपूर की 'एनिमल पार्क' पर बड़ा अपडेट, 'स्पिरिट' के 6 महीने बाद शुरू होगी शूटिंग
रणबीर कपूर की 'एनिमल पार्क' पर बड़ा अपडेट, 'स्पिरिट' के 6 महीने बाद शुरू होगी शूटिंग

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget