एक्सप्लोरर

विक्रम भट्ट की फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' का टीजर रिलीज, देख सिहर उठेंगे आप

Haunted 3D Teaser : विक्रम भट्ट की नई फिल्म का टीजर आज रिलीज हो चुका है. इसमें इतने डरावने मंजर दिखाए गए हैं जिसे देख आपकी रूह कांप जाएगी. जानें फिल्म में क्या कुछ खास होने होने वाला है.

हॉरर फिल्मों के बादशाह विक्रम भट्ट अपनी नई फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' को लेकर चर्चा में हैं. दर्शकों को 2011 में आई 'हॉन्टेड 3डी' ने जितना डराया था, अब उसका सीक्वल और भी ज्यादा खौफनाक अनुभव देने वाला है.अब इसका टीजर भी सारेगामा म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है. टीजर देखकर साफ लग रहा है कि यह फिल्म डर और रहस्य से भरपूर होगी. आइए जानते हैं फिल्म के ट्रेलर में क्या कुछ है खास. 

विक्रम भट्ट की नई फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' के टीजर की शुरुआत एक सुनसान और डरावने जंगल से होती है. इसमें रात का समय दिखाया गया है. आसमान में काली घटाएं हैं और ऊंचे पहाड़ों के बीच से एक कार गुजरती नजर आती है. इस कार में महाक्षय चक्रवर्ती उर्फ मिमोह अपने दोस्त के साथ सफर कर रहे हैं. कार एक पुराने से बोर्ड के पास रुकती है जिस पर लिखा होता है, 'वेलकम टू मानिकताल'.

टीजर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे 
इसके बाद मिमोह एक हवेली में दाखिल होते हैं, जहां से शुरू होता है डर का असली खेल. हवेली के अंदर गूंजती अजीब-सी आवाजें माहौल को भयानक बनाती हैं. एक सीन में मिमोह दरवाजे के अंदर झांकते हैं और उनके पैरों के पास एक कांच की बोतल आकर रुकती है. फिर एक और सीन आता है जहां उनका दोस्त एक पुरानी किताब उठाता है और पूछता है कि इसमें क्या खास है. इस पर मिमोह जवाब देते हैं, 'कविता, जो हाथ से लिखी गई है'.

लेकिन जब उनका दोस्त उस कविता को ढूंढ़ता है तो वह कहीं नहीं मिलती.  तभी, वह कागज हवा में उड़ते हुए जमीन पर गिरता है, जिस पर हाथ से लिखी कविता है. टीजर में एक अनजान लड़की हवेली के अंदर टहलती दिखती है जो माहौल को और रहस्यमय बना देती है. टीजर के आखिर में एक डरावने भूत की झलक दिखाई जाती है जो स्क्रीन पर अचानक नजर आता है.

कब रिलीज होगी ये फिल्म ? 
'हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट' साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'हॉन्टेड' का सीक्वल है. पहली फिल्म उस दौर की सबसे सफल हॉरर फिल्मों में से एक थी और भारत की पहली स्टीरियोस्कोपिक 3डी हॉरर फिल्म थी. अब इस सीक्वल को भी विक्रम भट्ट ने ही डायरेक्ट किया है, जो 'राज', '1920', और 'शापित' जैसी फिल्मों से पहले ही हॉरर फिल्मों में अपना नाम बना चुके हैं. फिल्म को आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और महेश भट्ट प्रस्तुत कर रहे हैं.

इसके निर्माता आनंद पंडित, राकेश जुनेजा और श्वेतांबरी भट्ट हैं, जबकि सह-निर्माता रूपा पंडित और राहुल वी. दुबे हैं. फिल्म में महाक्षय चक्रवर्ती के साथ एक्ट्रेस चेतना पांडे नजर आएंगी. फिल्म के रिलीज डेट की बात करें तो ये 21 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 2 Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 2 बजे तक 17 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 2 बजे तक 17 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
अजय देवगन की इस आदत के कायल हो गए थे अमिताभ बच्चन, कहा था- 70 साल तक ऐसे ही काम करते रहो
अजय की इस आदत के कायल हो गए थे अमिताभ, कहा था- 70 साल तक ऐसे ही काम करते रहो
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
राष्ट्रपति के हाथों मिला नेशनल अवॉर्ड, ऑस्कर तक पहुंची पहली फिल्म, अब ऑटो चलाकर गुजारा कर रहा ये एक्टर
राष्ट्रपति के हाथों मिला नेशनल अवॉर्ड, ऑस्कर तक पहुंची पहली फिल्म, अब ऑटो चलाकर गुजारा कर रहा ये एक्टर

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget