एक्सप्लोरर

Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद को लिव-इन रिलेशनशिप में मिला धोखा, कहा- 'मेरी नाक के नीचे चक्कर चला रहा था'

Bigg Boss 19 New Promo: 'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें कुनिका सदानंद ने खुलासा किया है कि उन्हें लिव इन रिलेशनशिप में धोखा मिला था. जिसके बाद उन्होंने उस रिश्ते को खत्म कर दिया.

बिग बॉस 19 के घर में एक तरफ लड़ाई-झगड़ों का सिलसिला जारी है, तो दूसरी तरफ कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ को लेकर भी बड़े खुलासे हो रहे हैं. एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने कुछ समय पहले ही अपने और कुमार सानू के रिश्ते का सच बताया था. वहीं अब बिग बॉस 19 के हालिया प्रोमो में वो लिव इन रिलेशनशिप में धोखा खाने का खुलासा करती दिखी हैं.

बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में कुनिका पहले नीलम गिरी से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछती हैं. इस पर नीलम कहती हैं- 'लगभग नहीं है ऐसा ही समझिए. खत्म ही है. इंसान को मौका देते-देते थेतर हो गए हैं भाई. क्या ही बोले. हमको स्वाभिमानी लड़के पसंद है, स्वाभिमानी जो नहीं है, मेरे बस की बात नहीं है उनके साथ रहना. वही सब कहानी है.'

'27 साल अपने रिश्ते को छिपा कर रखा...'
इसके बाद कुनिका कहती हैं- 'मैंने 27 साल अपने रिश्ते को छिपा कर रखा, मैंने अब जाकर बोला और मैंने इतना हल्का महसूस किया.' इस पर तान्या मित्तल उनसे पूछती हैं- 'मतलब वो आपके पति थे?' फिर कुनिका कहती हैं- 'नहीं, लिव इन था और वो शादीशुदा थे लेकिन अपनी पत्नी से अलग थे. उन्होंने किसी दूसरी लड़की से मेरे नाक के नीचे चक्कर शुरू कर दिया था.'

इसके बाद नीलम गिरी कुनिका से पूछती हैं कि क्या उन्होंने अपने पार्टनर को छोड़ दिया. इसका जवाब देते हुए कुनिका ने कहा- 'हां, मैंने छोड़ा. उन्होंने खुद कबूल किया था.'

कुमार सानू के साथ रिश्ते में थीं कुनिका सदानंद
बता दें कि बिग बॉस 19 में आने से पहले कुनिका सदानंद ने खुलासा किया था कि वो सिंगर कुमार सानू के साथ रिलेशनशिप में थीं. उन्होंने बताया था कि उन्होंने सिंगर को 6 साल तक डेट किया था.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget