एक्सप्लोरर

Golden Globe 2018: होस्ट मेयर्स सेठ मेयर्स ने उठाया यौन उत्पीड़न का मुद्दा, ब्लैक ड्रेस में पहुंचे सितारे

हाल ही में हार्वे वेनस्टेन और केविन स्पेसी जैसे बडे़ हॉलीवुड दिग्गजों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं जिसके बाद से लगातार यह मुद्दा चर्चा में बना हुआ है.

लॉस एंजिलिस: कॉमेडियन सेठ मेयर्स ने 75वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के मेजबान के तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व हॉलीवुड के यौन उत्पीड़न स्कैंडल पर चुटकी लेते हुए मजाकिया अंदाज के साथ समारोह की शुरुआत की. उन्होंने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा, "नमस्कार देवियों व शेष सज्जनों." उन्होंने कहा कि कई महीने में यह पहला मौका है जब पुरुषों को अपने नाम को पुकारे जाने पर डर नहीं लगेगा.

मेयर्स ने हॉलीवुड ने केविन स्पेसी व हार्वे वींस्टीन का मजाक बनाया, जिन पर कथित तौर पर अपने रुतबे का इस्तेमाल कर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है. गोल्डेन ग्लोब अवॉर्ड शो का आयोजन यहां रविवार को किया गया. मेयर्स ने कहा, "बहुत से लोग सोचते हैं कि आज रात के शो की मेजबानी एक महिला को करनी चाहिए थी और वे सही हो सकते हैं, लेकिन आपको यह जानकर थोड़ा अच्छा महसूस हो तो मैं बता दूं कि हॉलीवुड में मैं कोई ताकतवर शख्स नहीं हूं." इस दौरान कैमरा दर्शकों में अभिनेता सेठ रोगन की तरफ घूमा गया था. मेयर्स जो पहली बार गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की मेजबानी कर रहे थे, उन्होंने यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे अभिनेता केविन स्पेसी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "इस साल जो कुछ भी हुआ, उसके बावजूद शो जारी रहेगा. उदाहरण के तौर पर मुझे यह जानकर खुशी हुई कि वे 'हाउस ऑफ कार्ड्स' का एक और सीजन बना रहे हैं. क्या क्रिस्टोफर प्लमर उसके लिए भी मौजूद हैं? मुझे उम्मीद है कि वह दक्षिणी उच्चारण में बोल पाएंगे क्योंकि केविन स्पेसी तो ऐसा बिल्कुल नहीं कर पाए." मेयर्स ने यह कटाक्ष फिल्म 'ऑल द मनी इन द वर्ल्ड' में प्लमर के स्पेसी का स्थान लेने के संदर्भ में किया था.

मेयर्स ने अमेरिकी राष्ट्ऱपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी निशाना साधा और कहा कि ग्लोब्स के आयोजक ‘हॉलीवुड फोरेन प्रेस’ तीन शब्दों का प्रतिनिधित्व करती है जो POTUS (ट्रंप की ट्विटर आईडी) को क्रोधित कर सकती है.

उन्होंने कहा, ‘‘ हॉलीवुड . फोरेन. प्रेस . उन्हें क्रोधित करने वाला एकमात्र नाम है हिलेरी मेक्सिको सेलैड असोसिएशन.’’ गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार 2018 हॉलीवुड का पहला ऐसा पुरस्कार समारोह है जिसमें फैशन के स्थान पर यौन उत्पीड़न के मुद्दे को तव्वजो दी गई.

इस दौरान समारोह में हॉलीवुड दिग्गज ‘टाइम्स अप’ की पहल और ‘#मी टू ’ अभियान का समर्थन करने के लिए रेड कार्पेट पर काले कपड़े पहनकर पहुंचे. ‘टाइम्स अप’ की पहल हॉलीवुड की शोंडा रहिम्स, रीस विदरस्पून, एवा लॉन्गरिया, केरी वाशिंगटन जैसी शक्तिशाली महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ शुरू की हैं टाराना बुर्क ने ‘#Meetoo’ अभियान की शुरुआत वर्ष 2006 में समाज में यौन उत्पीड़न और यौन हमलों के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए की थी. वह भी समारोह में काले कपड़े पहन कर पहुंची.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 महीने में दूसरी बार गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार, सैफ अली खान ने संभाला, Video वायरल
गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार, सैफ अली खान ने संभाला, Video वायरल
क्या प्रेग्नेंट हैं Kareena Kapoor? लेटेस्ट वीडियो में दिखा बेबी बंप, फैंस बोले- 'तीसरा बेबी आने वाला है'
क्या प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? लेटेस्ट वीडियो देखकर फैंस बोले- तीसरा बेबी आने वाला है
Box Office: 8वें दिन 3 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 3 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
यश की Toxic का एडवांस बुकिंग में तहलका, चंद घंटों में कमा डाले करोड़ों
यश की 'टॉक्सिक' का एडवांस बुकिंग में तहलका, चंद घंटों में कमा डाले करोड़ों

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget