एक्सप्लोरर

एक्स्ट्रा खर्चा करने वाले एक्टर्स को गदर 2 के डायरेक्टर ने लगाई लताड़, बोले- पब्लिक आपको थिएटर में देखने नहीं आ रही

Anil Sharma on Entourage Cost: अनिल शर्मा ने यंग एक्टर्स के खर्चों और ब्रांड वैल्यू को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि करंट जेनरेशन के एक्टर्स का चार्म खत्म हो गया है.

Anil Sharma on Entourage Cost: ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 देने वाले डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एक्टर्स की करंट जेनरेशन को लताड़ लगाई है. साथ ही उनके एक्स्ट्रा खर्चा (Entourage Costs) करने को लेकर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि एक्टर्स अपने साथियों के खर्चे बढ़ाने की हिम्मत रखते हैं, जबकि उनकी फिल्में थिएटर में चल नहीं रही हैं. 

'कम एक्टर्स की बची वैल्यू'

अनिल शर्मा ने कहा कि इंडस्ट्री में कुछ ही एक्टर्स बचे हैं जिनकी वैल्यू है और ऑडियंस को थिएटर तक ला सकते हैं. साउथ की फिल्मों को देखिए जिनकी फिल्मों के शो 4-5 दिन एडवांस में फुल हो जाते हैं. अनिल ने कहा- 'वो समय चला गया जब हम धर्मेंद्र और बाकी एक्टर्स के साथ फिल्म बनाते थे और हफ्तेभर पहले से टिकट बुक होनी शुरू हो जाती थी. अब ऐसा नहीं होता है. पब्लिक आपको थिएटर में देखने के लिए नहीं आ रही है. ओटीटी पर आपको मजबूरी में देखती हैं, वो भी 25 मिनट में 2 फिल्म देख ली तो क्या देख ली. आपको ये भी नहीं पता होता कि आपकी फिल्म हिट है या फ्लॉप. आप सिर्फ अपनी ही दुनिया में रह रहे हो.' 

आगे उन्होंने कहा, 'आजकल के एक्टर्स या तो इंस्टाग्राम से कमा करे हैं या एड से. सिनेमा से उन्हें कुछ नहीं मिल रहा क्योंकि उनको पब्लिक देखने ही नहीं आ रही है. ये कड़वी सच्चाई है. 3-4 हीरो को छोड़ दें तो किसी में ये पावर नहीं है कि शनिवार-रविवार को भी थिएटर हाउसफुल हो सकें. '

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anilsharma (@anilsharma_dir)

अनिल शर्मा ने कहा, 'कंटेंट अहम रोल प्ले करता है. मुझे लगता है कि कई डायरेक्टर, राइटर और एक्टर्स ने वर्सोवा और बांद्रा से आगे कि दुनिया ही नहीं देखी है. उन्हें ये नहीं पता है कि इंडिया में कैसा कंटेंट चलता है. कंटेंट के नाम पर उनको बस समझ आ गया है कि अर्बन और ओटीटी के लिए क्या चलता है. समझ वहीं तक लिमिटेड है तो वहीं कंटेंट बनाते हैं.'

'पैपराजी कल्चर ने एक्टर्स का चाम किया खत्म'
 
आगे उन्होंने कहा, 'एक्टर्स का चार्म खत्म हो गया है. मैं हर समय एक्टर्स को सोशल मीडिया, जिम और एयरपोर्ट पर देखता हूं. तो लोग उन्हें थिएटर में देखने का पैसा क्यों देगी. एक्टर्स ओवरएक्सपोज हो गए हैं. पैपराजी कल्चर ने एक्टर्स को देखने का चार्म खत्म कर दिया है. इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर एड्स मिल सकते हैं पर थिएटर का चार्म खत्म हो गया है. साउथ एक्टर्स ने अपना चार्म मेंटेन किया है. लोग उन्हें थिएटर में देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं. कभी कंटेंट अच्छा हो और एक्टर बड़ा न हो तो भी फिल्म चलती है. फिलहाल न कंटेंट और न ही हीरो बस खर्चे मिल रहे हैं इनके और कुछ नहीं.' 

ये भी पढ़ें- इस मुस्लिम एक्ट्रेस ने हिंदू से रचाई थी शादी, राजेश खन्ना संग हिट रही जोड़ी, करियर के पीक पर छोड़ा था बॉलीवुड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी की लंदन में बेइज्जती! पुलिस ने कार की ली तलाशी, जानें क्या है मामला
पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी की लंदन में बेइज्जती! पुलिस ने कार की ली तलाशी, जानें क्या है मामला
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़

वीडियोज

UP Election 2027: सदन में अखिलेश..27 पर फोकस विशेष | CM Yogi | Akhilesh| Bharat Ki Baat with Pratima
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी विवाद बढ़ा… चुनाव आयोग पर उठ रहे बड़े सवाल! | Seedha Sawal | ABP News
ABP Report: इंडिगो कोहराम का असली सच! | Indigo Flight Crisis | Viral Video | ABP News
Parliament Vande Mataram Debate: राष्ट्रगीत वाले विवाद का असली विलेन कौन? | Mahadangal
Goa Night Club fire Case: अग्निकांड के विलेन, बड़ा खुलासा...बड़ा एक्शन |ABP News | Khabar Gawah Hai

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी की लंदन में बेइज्जती! पुलिस ने कार की ली तलाशी, जानें क्या है मामला
पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी की लंदन में बेइज्जती! पुलिस ने कार की ली तलाशी, जानें क्या है मामला
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Dhurandhar OTT Release: ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
Mobile Call Process: मोबाइल पर कैसे आता है किसी का फोन? टॉवर से लेकर हेलो तक, जाने पूरी जर्नी
मोबाइल पर कैसे आता है किसी का फोन? टॉवर से लेकर हेलो तक, जाने पूरी जर्नी
Kidney Disease Skin Signs: ड्राई या इची हो रही स्किन तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना डैमेज हो जाएगी आपकी किडनी
ड्राई या इची हो रही स्किन तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना डैमेज हो जाएगी आपकी किडनी
Embed widget