एक्सप्लोरर

Video: श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के बाद जाह्नवी-खुशी को गले लगाकर रोईं रेखा

सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी जा रही हैं उसके अंदर कैसा माहौल है.

नई दिल्ली/मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत 'चांदनी' श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं हैं. आज उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दी जा रही हैं. अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर अंधेरी के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया है और वहीं से दोपहर दो बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी.  लेकिन जिस सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी जा रही हैं उसके अंदर कैसा माहौल है, वहां क्या-क्या हो रहा है. इस बारे में बता रही हैं एबीपी न्यूज़ संवाददाता विभा कौल भट्ट. जो कि खुद स्पोर्ट्स क्लब के अंदर जाकर दिग्गज अभिनेत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करके आईं हैं. श्रीदेवी को कैसे सजाया: विभा ने बताया कि अंतिम दर्शन के लिए श्रीदेवी को एक बॉक्स में रखा गया है, जिसमें बर्फ की भी व्यवस्था है. इस बॉक्स को पूरी तरह से सजाया गया है. खुद श्रीदेवी को लाल साड़ी में सजाया गया है और उन्हें देखकर बस यही लग रहा है कि वो किसी भी पल बोल देंगी.' साथ ही विभा ने बताया कि जो श्रीदेवी की आखिरी इच्छा थी कि उन्हें सफेद रंग के साथ आखिरी विदाई दी जाए. इस मौके पर बिल्कुल वैसी ही तैयारी की गई है, श्रद्धांजली देने के लिए सफेद मोगरे के फूल डाले गए हैं. साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भी सफेद फूल रखे गए हैं.' Video: श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के बाद जाह्नवी-खुशी को गले लगाकर रोईं रेखा अर्जुन कपूर . तस्वीर (मानव मंगलानी) अर्जुन कैसे बने सहारा: एबीपी न्यूज़ संवादादात ने बताया कि अंदर श्रीदेवी की दोनों बेटियां अपने पिता के पास ही मौजूद हैं. जबकि अर्जुन कपूर अपनी दोनों बहनें जाह्नवी और खुशी को संभाले हुए एक नए रूप में नज़र आ रहे हैं. इसके साथ ही वो अपने पिता बोनी कपूर के बिल्कुल पीछे उनका सहारा बनकर खड़े नज़र आए. '' बताया जाता रहा है कि अर्जुन और बोनी की दूसरी पत्नी श्रीदेवी और उनकी बेटियों के रिश्तें अर्जुन के साथ बहुत करीबी नहीं रहे हैं. फूट-फूटकर रोईं विद्या, रेखा ने बनीं मां: हमारी संवाददाता विभा ने बताया कि विद्या बालन अपने पति सिद्धार्थ के साथ यहां पहुंची और वो श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देते हुए फूट-फूटकर रोने लगीं. इसके बाद उन्हें उनके पति सिद्धार्थ ने सहारा दिया. इतना ही नहीं विद्या, श्रीदेवी के पति बोनी कपूर से मिलकर भी रोईं. Video: श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के बाद जाह्नवी-खुशी को गले लगाकर रोईं रेखा वहीं दूसरी तरफ मशहूर अदाकार रेखा ने श्रीदेवी की गैर-मौजूदगी में उनकी बेटी जाह्नवी और खुशी को मां का प्यार दिया. वो उनसे गले लिपटकर रोईं और उन दोनों को कसकर पकड़ा. रेखा बिल्कुल एक मां की तरह उन्होंने दोनों दिलासा देती भी दिखीं. सोनम-श्रद्धा ने जाह्नवी-खुशी को संभाला: इस पूरे मौके पर जाह्नवी-खुशी की चचेरी बहन सोनम कपूर उनके साथ डटी रहीं. सोनम और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जाह्नवी-खुशी के साथ रहीं और उन्हें दिलासा देती नज़र आईं. करण जौहर ने कहा दुआ करो: करण जौहर ने एबीपी संवाददाता विभा से कहा कि 'बस इन बेटियों के लिए दुआ करो.' देखें वीडियो: बता दें कि श्रीदेवी का शनिवार की रात को दुबई के एक होटल में निधन हो गया था. ये अभिनेत्री वहां फैमिली वेडिंग में शामिल होने गई थीं. उनकी मौत की खबर सुनकर फैंस सहित पूरा बॉलीवुड गम में डूबा हुआ है. श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1979 में फिल्म ‘सोलवां सावन’ से की थी. लेकिन उन्हें बॉलीवुड में पहचान फिल्म ‘हिम्मतवाला’ से मिली. इस फिल्म के बाद वह हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं.  उन्होंने ‘जैसे को तैसा’, ‘जूली’, ‘जस्टिस चौधरी’, ‘जानी दोस्त’, ‘कलाकार’, ‘सदमा’, ‘अक्लमंद’, ‘इन्कलाब’, ‘जाग उठा इंसान’, ‘नया कदम’, ‘मकसद’, ‘तोहफा’, ‘बलिदान’, ‘मास्टर जी’, ‘सरफरोश’,’आखिरी रास्ता’, ‘भगवान दादा’, ‘धर्म अधिकारी’, ‘घर संसार’, ‘नगीना’, ‘कर्मा’, ‘सुहागन’, ‘सल्तनत’, ‘औलाद’, ‘हिम्मत और मेहनत’, ‘नजराना’, ‘जवाब हम देंगे’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘शेरनी’, ‘सोने पे सुहागा’, ‘चांदनी’, ‘गुरु’, ‘निगाहें’, ‘बंजारन’, ‘फरिश्ते’, ‘पत्थर के इंसान’, ‘लम्हे’, ‘खुदा गवाह’, ‘हीर रांझा’, ‘चंद्रमुखी’, ‘गुमराह’, ‘रूप की रानी चोरों का राजा’, ‘चांद का टुकड़ा’, ‘लाडला’, ‘आर्मी’, ‘मि. बेचारा’, ‘कौन सच्चा कौन झूठा’, ‘जुदाई’, ‘मिस्टर इंडिया 2’ जैसी फिल्मों में काम किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 329 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 8 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 329 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 8 बजे तक का कलेक्शन
8 साल के करियर में सिर्फ 3 HIT, जानें कैसा रहा सारा अली खान का करियर?
8 साल में सिर्फ 3 HIT, जानें कैसा रहा सारा अली खान का करियर?
सैफ अली खान ने बेची अपनी 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील
सैफ अली खान ने बेची 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget