एक्सप्लोरर

In Depth: कंगना रनौत और पहलाज निहलानी के बीच क्यों छिड़ा है विवाद? यहां जानें पूरा मामला

एक्ट्रेस कंगना रनौत और फिल्म निर्देशक पहलाज निहलानी के बीच इन दिनों विवाद चल रहा है और दोनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. आप भी जानिए आखिर क्यों छिड़ा है ये पूरा विवाद

फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का कहना है कि कंगना रनौत भूल गई हैं कि जब वह मुश्किल में थीं तब मैंने उनकी कितनी मदद की थी. कंगना ने हाल ही में एक टिप्पणी कर दावा किया था कि उन्हें निहलानी की फिल्म 'आई लव यू बॉस' के लिए केवल एक कपड़ा (रोब) पहनकर फोटो शूट कराने के लिए कहा गया था. कंगना के इस दावे के बाद निहलानी ने यह बात कही है.

ये है कंगना रनौत का आरोप

कंगना रनौत ने आरोप लगाया था, ''पहलाज निहानी ने मुझे एक फिल्म ऑफर की थी जिसका नाम था 'आई लव यू बॉस'. इस फिल्म के लिए एक फोटोशूट होना जिसमें पहनने के लिए मुझे एक रॉब दिया गया था . जिसको मुझे बिना अंडरगार्मेंट्स के पहनना था और उस रोब में से पैर बाहर रखना था. फिल्म में मेरा रोल एक जवान लड़की का था जो अपने उम्रदराज बॉस को इंप्रेस है. मैंने ये फोटोशूट तो करवा लिया लेकिन इसके बाद वहां से भाग गई और अपना फोन नंबर तक बदल लिया. मुझे लगा कि मैं ये फिल्म नहीं कर सकती. यह फिल्म सॉफ्ट पॉर्न थी.''

चुनावों पर उर्मिला मातोंडकर ने किया खुलासा- रणनीति या पीआर नहीं ईमानदारी है मेरा एजेंडा

पहलाज निहलानी ने दिया ये जवाब

हालांकि निहलानी एक अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं. निहलानी ने कहा, "सबसे पहले तो मैं वहां नहीं था, जहां फिल्म के लिए यह फोटो-शूट हुआ था. वह शूट के लिए उस वक्त के सेक्रेटरी राकेश नाथ के साथ गई थीं. इसलिए उन्होंने शूट के लिए क्या पहना और क्या नहीं, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है."

उन्होंने कहा, "और दूसरी बात, कंगना को क्या याद नहीं कि उन्हें मेरी फिल्म 'आई लव यू बॉस' में इस किरदार की कितनी सख्त जरूरत थी, जिसे अब वह पोर्न कह रही हैं. उन्होंने इस किरदार के लिए मुझसे कितना अनुरोध किया था? कंगना काम के लिए आदित्य पंचोली के साथ पूरे फिल्म जगत में प्रत्येक निर्माता के घर घूम रही थीं. लेकिन उन्हें काम नहीं मिला. किसी ने उन्हें काम नहीं दिया. केवल मैंने उन्हें काम दिया, हालांकि मुझे ऐसा न करने की सलाह दी गई थी." निहलानी को हैरानगी है कि कैसे यह फिल्म अचानक कंगना के ध्यान में आ गई.

कंगना के आरोप पर पहलाज निहलानी का पलटवार, कहा- मुझसे पंगा मत लो

शत्रुघ्न सिन्हा की वजह से कंगना ने छोड़ी फिल्म?

उन्होंने कहा, "10 वर्षो तक वह अनुराग बसु को अपना संरक्षक मानती रहीं. वह अनुराग बसु से पहले के अपने लंबे वक्त को पूरी तरह से भूल गईं कि मैंने उन्हें 'आई लव यू बॉस' में कास्ट किया था. और वह इसे लेकर बहुत खुश थीं. यह कहानी एक युवती और अपने बॉस को पसंद करने के बारे में थी. मैंने बॉस के हिस्से के लिए अमिताभ बच्चन से संपर्क किया था. जब उन्होंने इसमें काम करने से मना कर दिया तब मैंने ऋषि कपूर से संपर्क किया. उन्हें कहानी पसंद आई, लेकिन वह फिल्म नहीं कर सके. आखिरकार मैंने अपने प्रिय मित्र शत्रुघ्न सिन्हा से कहा और वह तैयार हो गए." शत्रुघ्न सिन्हा का नाम तय होने के बाद कंगना ने फिल्म करने से मना कर दिया.

जयललिता का किरदार निभाएंगी कंगना, कहा- ये बड़ी सक्सेज स्टोरी है

निहलानी ने कहा, "कंगना ने कहा कि वह शत्रु जी के साथ काम नहीं करना चाहतीं. उन्होंने मुझे बताया कि जरीना वाहब जी ने उनसे ऐसा करने के लिए कहा है. उन्होंने आदित्य पंचोली का नाम नहीं लिया. उन्होंने उनकी पत्नी का नाम लिया. मैं हैरान था. क्या कंगना इस स्थिति में थीं कि वह शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गज कलाकार के साथ फिल्म करने से मना कर दें. यह फिल्म की समाप्ति थी." उन्होंने जाहिर तौर पर निहलानी के साथ अपने अनुबंध तोड़ लिए.

सबसे महंगी हीरोइन बनीं कंगना रनौत, जयललिता की बायोपिक के लिए ले रही 24 करोड़ 

उन्होंने कहा, "कंगना रनौत जैसी अभिनेत्रियां उन संघर्ष करने वाली अभिनेत्रियों को एक खराब नाम दे रही हैं, जिन्हें निर्माता एक मौका देते हैं. सफलता के साथ संघर्ष को भुला दिया जाता है और उन्हें भी, जिन्होंने आपकी उस वक्त मदद की थी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सान्या मल्होत्रा ने मुंबई में खरीदा खुद का आशियाना, फोटोज शेयर कर बोलीं- 'ये मेरे सफर का छोटा सा हिस्सा है'
सान्या मल्होत्रा ने मुंबई में खरीदा खुद का आशियाना, फोटोज शेयर कर बोलीं- 'ये मेरे सफर का छोटा सा हिस्सा है'
'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की एंट्री, अजय देवगन ने पोस्ट शेयर कर कहा- 'इससे बड़ा धमाका और क्या हो सकता है'
'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की एंट्री, अजय देवगन ने पोस्ट शेयर कर कहा- 'इससे बड़ा धमाका और क्या हो सकता है'
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
'आपके जैसा सिर्फ एक ही है', आमिर खान के बर्थडे पर सायरा बानो ने किया इमोशनल पोस्ट
'आपके जैसा सिर्फ एक ही है', आमिर खान के बर्थडे पर सायरा बानो ने किया इमोशनल पोस्ट

वीडियोज

Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'
Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
Video: जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
Embed widget