एक्सप्लोरर

Drugs Case: जानिए वो 5 शर्तें जिनकी बुनियाद पर रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, NCB ने कहा- अब तक ऑर्डर कॉपी नहीं मिली

रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है. इसके लिए रिया को पांच शर्तों का पालन करना होगा. रिया चक्रवर्ती को एक लाख रुपए जमानत के तौर पर देने होंगे. पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगानी होगी.

लगभग एक महीने तक जेल में रहने के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स मामले में जमानत मिल गई है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए रिया को जमानत दी. वहीं, रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती, अब्दुल बासित परिहार, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की जमानत याचिका खारिज कर दी है. यहां हम आपको पांच ऐसी शर्तें बता रहे हैं, जिनकी वजह से उन्हें जमानत मिली.

 

ये हैं पांच वजह

  1. पासपोर्ट जमाः रिया चक्रवर्ती को अपना पासपोर्ट कोर्ट को जमा करना होगा और देश के बाहर सफर करने से पहले रिया को अदालत से इजाजत लेनी होगी.
  2. पुलिस में हाजिरीः रिया चक्रवर्ती को 10 दिन तक मुंबई पुलिस को रिपोर्ट करना होगा और NCB जब भी रिया को बुलाएगी तो हाजिर होना होगा.
  3. जमानती बॉन्डः जमानत के लिए रिया को एक लाख रुपए का बॉन्ड भरना होगा. निजी मुचलके पर रिया को जमानत दी गई.
  4. देश से बाहर नहींः रिया चक्रवर्ती मामला चलने तक देश से बाहर जाने की मनाही होगी.
  5. अन्य गवाहों से मुलाकात नहींः इसके अलावा रिया को अन्य गवाहों से मुलाकात नहीं करनी होगी.

Drugs Case में रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी जमानत, भाई शोविक अभी रहेंगे जेल में

एनसीबी का बयान रिया चक्रवर्ती की जमानत पर बात करते हुए एनसीबी ने कहा है कि उन्हे अभी कर ऑर्डर की कॉपी नहीं मिली है. एनसीबी की ओर से जारी बयान में कहा गया है- "हमें अबतक ऑर्डर कॉपी नहीं मिली है. ऑर्डर कॉपी मिलने के बाद हम उसे स्टडी करेंगे. साथ ही किस बिना पर बेल दिया गया इसका भी अध्ययन किया जाएगा. फिर अपने लीगल टीम से चर्चा करने के बाद इसपर फैसला लिया जाएगा कि आगे अपील करनी है या नहीं.

कोर्ट की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरु हुई और कोर्ट ने तुरन्त फैसला सुना दिया. जस्टिस सारंग वी. कोतवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये फैसला सुनाया. इससे पहले 29 सितंबर को इस मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. वहीं मंगलवार को एनडीपीएस कोर्ट ने रिया, शोविक, सैमुएल, दीपेश, बासित परिहार और जैद की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी.

महीने भर बाद मिली जमानत

इससे पहले एनसीबी ने 8 सितंबर को रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. रात हो जाने के चलते रिया को 8 सितंबर की रात एनसीबी के लॉकअप में ही गुजारनी पड़ी थी. इसके बाद अगले दिन 9 सितंबर को मुंबई की भायखला जेल भेज दिया गया था. लगभग 1 महीने से रिया चक्रवर्ती भायकला जेल में ही बंद है.

दो बार बढ़ी न्यायिक हिरासत

कोर्ट दो बार रिया की न्यायिक हिरासत बढ़ाई थी जिसके बाद अब रिया को जमानत दे दी गई है. निचली अदालत में बेल याचिका खारिज होने के बाद रिया, शोविक और मिरांडा सहित 5 लोगों ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

ड्रग्स ट्रैफिकिंग और फाइनेंसिंग के आरोप

बेल पर सुनवाई के दौरान एनसीबी ने रिया और अन्य सभी सभी लोगो की बेल का पुरजोर विरोध किया था और कोर्ट में कहा था कि रिया न सिर्फ सुशांत तक ड्रग्स पहुंचाती थीं बल्कि वो अवैध ड्रग्स ट्रैफिकिंग और फाइनेंसिंग में भी शामिल थीं. ये एक पूरा सिंडिकेट है जो समाज के लिए भी खतरनाक है.

20 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

रिया और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती पर ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप लगा था. सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच के दौरान ड्रग्स एंगल भी सामने आया था जिसके बाद एनसीबी की टीम ने भी अपनी पैनल तफ्तीश शुरू की थी. एनसीबी ने जांच में पाया कि रिया चक्रवर्ती और उसका भाई मुंबई के कई बड़े ड्रग्स पैडलर के संपर्क में थे और यह दोनों सैमुअल मिरांडा के जरिए इन पैडलर से ड्रग्स खरीदकर आगे सुशांत को देते थे. इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती उसके भाई शोभित और सैमुअल मिरांडा सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया था.

Mirzapur 2: ट्विटर पर शुरू हुआ मिर्जापुर 2 का बायकॉट, अली फजल और फरहान अख्तर का हो रहा विरोध

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Armaan Malik Birthday: रियलिटी शो में हार गए थे अरमान मलिक, 12 साल की उम्र में आमिर की फिल्म में गाया था गाना
रियलिटी शो में हार गए थे अरमान मलिक, 12 साल की उम्र में आमिर की फिल्म में गाया था गाना
The Odyssey BO Collection Day 5: 'द ओडिसी' नें मंगलवार को लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी भारत में साल की दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- कलेक्शन
'द ओडिसी' नें मंगलवार को लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी भारत में साल की दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget