एक्सप्लोरर

Drugs Case में रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी जमानत, भाई शोविक अभी रहेंगे जेल में

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच में सामने आए ड्रग्स मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत दे दी है.

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच में सामने आए ड्रग्स मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत दे दी है. इस मामले में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सिर्फ एक याचिकाकर्ता यानि रिया को ही जनामत दी है. बाकि इस मामले में फिलहाल किसी को भी जमानत नहीं दी गई है. ड्रग्स केस में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती, अब्दुल बासित परिहार, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. कोर्ट की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरु हुई और कोर्ट ने तुरन्त फैसला सुना दिया.

जस्टिस सारंग वी. कोतवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये फैसला सुनाया. इससे पहले 29 सितंबर को इस मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. वहीं मंगलवार को एनडीपीएस कोर्ट ने रिया, शोविक, सैमुएल, दीपेश, बासित परिहार और जैद की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी.

महीने भर बाद मिली जमानत

इससे पहले एनसीबी ने 8 सितंबर को रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. रात हो जाने के चलते रिया को 8 सितंबर की रात एनसीबी के लॉकअप में ही गुजारनी पड़ी थी. इसके बाद अगले दिन 9 सितंबर को मुंबई की भायखला जेल भेज दिया गया था. लगभग 1 महीने से रिया चक्रवर्ती भायकला जेल में ही बंद है.

दो बार बढ़ी न्यायिक हिरासत

कोर्ट दो बार रिया की न्यायिक हिरासत बढ़ाई थी जिसके बाद अब रिया को जमानत दे दी गई है. निचली अदालत में बेल याचिका खारिज होने के बाद रिया, शोविक और मिरांडा सहित 5 लोगों ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

ड्रग्स ट्रैफिकिंग और फाइनेंसिंग के आरोप

बेल पर सुनवाई के दौरान एनसीबी ने रिया और अन्य सभी सभी लोगो की बेल का पुरजोर विरोध किया था और कोर्ट में कहा था कि रिया न सिर्फ सुशांत तक ड्रग्स पहुंचाती थीं बल्कि वो अवैध ड्रग्स ट्रैफिकिंग और फाइनेंसिंग में भी शामिल थीं. ये एक पूरा सिंडिकेट है जो समाज के लिए भी खतरनाक है.

20 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

रिया और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती पर ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप लगा था. सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच के दौरान ड्रग्स एंगल भी सामने आया था जिसके बाद एनसीबी की टीम ने भी अपनी पैनल तफ्तीश शुरू की थी. एनसीबी ने जांच में पाया कि रिया चक्रवर्ती और उसका भाई मुंबई के कई बड़े ड्रग्स पैडलर के संपर्क में थे और यह दोनों सैमुअल मिरांडा के जरिए इन पैडलर से ड्रग्स खरीदकर आगे सुशांत को देते थे. इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती उसके भाई शोभित और सैमुअल मिरांडा सहित 20 लोगों को गिरफ्तार किया था.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office Day 6: ‘धमाल 4’ ने 6ठे दिन भी काटा गदर, 'अल्फा', 'पेद्दी' से 'कॉकटेल 2' तक 30 फिल्मों को का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
‘धमाल 4’ ने छठे दिन काटा गदर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 30 फिल्मों को दी मात, जानें- कलेक्शन
Tina Ahuja Birthday: गोविंदा के कारण तबाह हुआ बेटी टीना आहूजा का करियर? डेब्यू के वक्त होता था ऐसा बर्ताव
गोविंदा के कारण तबाह हुआ बेटी टीना आहूजा का करियर? होता था ऐसा बर्ताव
Katrina Kaif Birthday: सलमान-शाहरुख या आमिर खान...कैटरीना कैफ ने किस सुपरस्टार संग दी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?
सलमान-शाहरुख या आमिर...कैटरीना कैफ ने किस सुपरस्टार संग दी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?
Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की 'रामायण' के एक नहीं दो ट्रेलर होंगे रिलीज, सीबीएफसी से मिली मंजूरी, जानें- रनटाइम और रिलीज डेट
'रामायण' के एक नहीं दो ट्रेलर होंगे रिलीज, सीबीएफसी से मिली मंजूरी, जानें- रनटाइम और रिलीज डेट

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget