एक्सप्लोरर

सुसाइड और मर्डर: सुशांत राजपूत से प्रेरित फिल्म में आदित्य ठाकरे से मिलता-जुलता किरदार भी आएगा नजर

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 4 दिन बाद उनकी जिंदगी से प्रेरित फिल्म 'सुसाइड और मर्डर' का ऐलान कर दिया गया था.

मुंबई: सीबीआई तमाम लोगों से पूछताछ कर विवादों में घिरी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है. सुशांत की मौत में तमाम‌ तरह की साजिश और राजनीतिक दखलअंदाजी का भी अंदेशा जताया जा रहा है. सुशांत की मौत के मामले में शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे पर भी तमाम तरह के इल्जाम लगे हैं,‌ जिसे लेकर पहले ही वो सफाई दे चुके हैं और कह चुके हैं कि इस पूरे मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है.

मगर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से प्रेरित फिल्म 'सुसाइड ऑर मर्डर' में आदित्य ठाकरे से मिलता-जुलता किरदार भी नजर आनेवाला है, जिसे अभिनेता प्रभव उपाध्याय निभाने जा रहे हैं.

फिल्म‌ में किसी भी किरदार का असली नाम नहीं फिल्म में आदित्य ठाकरे से मिलते-जुलते किरदार की कास्टिंग के बारे में फिल्म के निर्माता विजय शेखर गुप्ता ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "फिल्म की कहानी और किरदारों की मांग के हिसाब से हम कलाकारों की‌ कास्टिंग कर रहे हैं." विजय शेखर गुप्ता ने कहा कि फिल्म‌ में किसी भी किरदार को असली नाम नहीं दिया गया है और इस राजनीतिक किरदार का नाम भी फिल्म में कुछ और ही होगा. वे कहते हैं, "हम ये कहीं भी नहीं कह रहे हैं‌ कि यह किरदार आदित्य ठाकरे पर आधारित है."

विजय शेखर गुप्ता ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि उन्होंने 'सुइसाइड ऑर मर्डर' नामक इस फिल्म का मुहूर्त 25 सितंबर को नोएडा होटल ब्लू रेडिसान में किए जाने‌ की योजना बनाई है और फिल्म की शूटिंग 30 सितंबर को शुरू कर दी जाएगी. इस फिल्म का पहला शेड्यूल 40 दिनों का होगा और शूटिंग ग्रेटर नोएडा, दिल्ली और मुंबई में की जाएगी.

बता दें, 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 4 दिन बाद उनकी जिंदगी से प्रेरित फिल्म 'सुसाइड और मर्डर' का ऐलान कर दिया गया था. इतना ही नहीं, कुछ ही दिनों में फिल्म के प्रमुख किरदारों - सुशांत सिंह राजपूत (सचिन तिवारी), रिया चक्रवर्ती (श्वेता पराशर), करण जौहर (राणा) का रोल निभाने वाले अदाकारों के नाम भी सामने आ गए थे.

य़े भी पढ़ें- ड्रग्स मामले में सैमुअल मिरांडा और शौविक चक्रवर्ती की आज होगी कोर्ट में पेशी, दीपेश सावंत बनेंगे सरकारी गवाह अमृता फडणवीस ने किया कंगना रनौत का समर्थन, बोलीं- लोकतंत्र में बोलने की स्वतंत्रता के अधिकार को बचाना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget