एक्सप्लोरर

SSR Case: ड्रग्स मामले में सैमुअल मिरांडा और शौविक चक्रवर्ती की आज होगी कोर्ट में पेशी, दीपेश सावंत बनेंगे सरकारी गवाह

सुशांत सिंह राजपूत केस के ड्रग मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा के आज कोर्ट में पेशी होनी है. इससे पहले उनका मेडिकल कराया जा रहा है.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है. शुक्रवार रात 10 बजे रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत सिहं राजपूत के हाउस मैनेजर को गिरफ्तार किया गया. आज इन दोनों की कोर्ट में पेशी होनी है. कोर्ट में पेश होने से पहले इन दोनों का मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा. इसके साथ कोर्ट में दीपेश सावंत को बतौर सरकारी गवाह पेश किया जाएगा और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. एनसीबी ने घोषणा की है कि दीपेश सावंत सरकारी गवाह बनेंगे.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शौविक और सैमुअल के अलावा जैद विलात्रा और कैजन को भी कोर्ट में पेश किया जाना चाहिए. इन दोनों का भी मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा. यह मेडिक रिपोर्ट एक-दो घंटे में आ जाएगी. इसके बाद इन चारों की एनडीपीएस कोर्ट में पेशी होगी.

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

इन चारो पर एनडीपीएस एक्ट की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. इनके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20(बी) लगाई गई है. ये धारा ड्रग की खरीद-फरोख्त, ट्रांसपोर्ट और बनाने के मामले में लगाई जाती है. इसके अलावा इन चारों पर एनडीपीएस की धारा 27, 28, 29, 30 लगाई गई है. इनके तहत अपराधिक षडयंत्र और अनाधिकृत तरीके से पैसा कमाने जैसे मामले होते हैं.

दीपेश सावंत सरकारी गवाह

वहीं, इन चारों के अलावा दीपेश सावंत को आज कोर्ट में पेश होना है. एनसीबी ने दीपेश को सरकारी गवाह बनाया है. एनसीबी दीपेश को गिरफ्तार नहीं करेगी. बता दें कि शुक्रवार सुबह NCB की 2 अलग अलग टीमों ने शौविक के घर और सैमुअल के घर NDPS एक्ट के तहत सर्च किया था. लगभग 3-4 घंटे की तलाशी के बाद दोनों को अलग अलग गाड़ियों में NCB मुंबई के दफ्तर लाया गया और पूछताछ शुरू की गई.

अब तक 7 लोग हुए है गिरफ्तार

मामले में अब तक कुल सात लोग गिरफ्तार हुए हैं. इनमें अब्बास रमजान अली लखानी, कर्ण अरोरा, जैद वीलांत्रा, अब्दुल बासित परिहार, कैजान इब्राहिम, सैमुअल मिरांडा और शौविक चक्रवर्ती को NCB ने गिरफ्तार किया है. कैज़न, सैमुअल और शौविक की कोर्ट पेशी आज शनिवार को होगी.

अमृता फडणवीस ने किया कंगना रनौत का समर्थन, बोलीं- लोकतंत्र में बोलने की स्वतंत्रता के अधिकार को बचाना चाहिए

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 9.30 बजे तक 47 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Awarapan 2 Box office: 2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget