एक्सप्लोरर

अमृता फडणवीस ने किया कंगना रनौत का समर्थन, बोलीं- लोकतंत्र में बोलने की स्वतंत्रता के अधिकार को बचाना चाहिए

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कंगना रनौत का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हमें बोलने की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति के अधिकार को बचाना चाहिए चाहे हम किसी के साथ सहमत हो या नहीं.

बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की पत्नी अमृता फडनवीस ने एक्ट्रेस कंगना रनौत का सपोर्ट किया है. कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से करके राजनीतिक विवाद में घिर गई हैं. हालांकि अमृता ने कंगना का नाम नहीं लिया है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बोलने की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति के अधिकार को बचाना चाहिए चाहे हम किसी के साथ सहमत हो या नहीं.

अमृता ने अपने ट्वीट में लिखा,"कोई क्या कहता है उस पर सहमत नहीं हो सकते, लेकिन लोकतंत्र में हमें अभिव्यक्ति के अधिकार को बचाना चाहिए! बोलने की स्वतंत्रता, विश्वास की स्वतंत्रता, आंदोलन की स्वतंत्रता, प्रेस की स्वतंत्रता को दबाया नहीं जा सकता! हमारे पास दलीलें हो सकती हैं लेकिन आलोचकों के पोस्टर को चप्पलों से पीटना गलत है."

यहां देखिए अमृता फडणवीस का ट्वीट-

बता दें कि अमृता फडणवीस भी सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठा चुकी हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा,"जिस तरह से सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच की जा रही है, मुझे लगता है कि मुंबई ने अपनी मानवीयता खो दी है और अब यहां मासूमीयत, सज्जनता के साथ जीने वाले नागरिकों के लिए रहना सुरक्षित नहीं है."

मुंबई पुलिस से डर लगता है इससे पहले कंगना रनौत ने कहा था कि उन्हें ‘फिल्म माफिया’ की बजाय डर मुंबई पुलिस से लगता है. उन्होंने कहा था कि ‘बॉलीवुड में ड्रग माफिया’ का पर्दाफाश करने के लिए उन्हें हरियाणा या हिमाचल प्रदेश पुलिस से सुरक्षा की आवश्यकता होगी और वह मुंबई पुलिस से सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगी. इसके बाद से  ही पूरा विवाद शुरू हुआ.

क्या है पूरा मामला? दरअसल, बॉलीवुड से ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कंगना रनौत ने कई बातें कही हैं. जिसके बाद बीजेपी नेता राम कदम ने कंगना के लिए सुरक्षा की मांग की थी. इस पर अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस की सुरक्षा नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार या केंद्र सरकार सुरक्षा दे सकती है, मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है.

कंगना के इस बयान के बाद संजय राउत ने कहा, "हम उनसे अपील करते हैं कि मुंबई ना आएं. आपके बयान से मुंबई पुलिस का अपमान हुआ है. गृह मंत्रालय को इसपर एक्शन लेना चाहिए."

ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती का भाई शौविक और सुशांत का हाउस मैनेजर रहा सैम्युअल मिरांडा गिरफ्तार

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: थर्सडे को 'जेलर 2' के आते ही बिगड़ा 'दृश्यम 3' का खेल, 'हनुमान अंश' का सिंहासन भी डोला
थर्सडे को 'जेलर 2' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 'दृश्यम 3'- 'हनुमान अंश' का का बिगड़ा खेल
'मैं भगवान राम का रोल निभाने के लायक नहीं हूं...', रणबीर कपूर ने 'रामायण' को लेकर किया बड़ा खुलासा
'मैं भगवान राम का किरदार निभाने के लायक नहीं हूं', रणबीर कपूर ने किया बड़ा खुलासा
'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, धमाकेदार की कमाई, बनी कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, बनी कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
‘गद्दार है, देश से निकालो’, इमरान खान पर बोले गजेंद्र चौहान, विरोध में कई एक्टर्स, सपोर्ट में किरण राव
इमरान खान के समर्थन में कौन, विरोध में कौन? लीव इंडिया नोटिस के बाद दो फाड़ हुआ बॉलीवुड

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget