एक्सप्लोरर

ऋतिक-कंगना विवाद में फरहान अख्तर ने फेसबुक पोस्ट के जरिए ऋतिक का समर्थन किया

फरहान ने इस बात का जिक्र किया कि मीडिया ने कैसे ऋतिक के साथ पक्षपात किया और सिर्फ एक पक्ष की बातों को लोगों के सामने पेश किया. उन्होंने यह भी कहा कि अगर दोनों पक्षों की स्थिति को रिवर्स कर दिया जाता तब कैसी स्थिति होती.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने ऋतिक रोशन की अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ चल रही लड़ाई में उनका (ऋतिक) समर्थन किया है. फरहान ने रविवार को ऋतिक के बचाव में बिना किसी का नाम लिए फेसबुक पर एक खुलापत्र लिखा. वह उनके साथ फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'लक बाई चांस' में काम कर चुके हैं.

फरहान ने इस बात का जिक्र किया कि मीडिया ने कैसे ऋतिक के साथ पक्षपात किया और सिर्फ एक पक्ष की बातों को लोगों के सामने पेश किया. उन्होंने यह भी कहा कि अगर दोनों पक्षों की स्थिति को रिवर्स कर दिया जाता तब कैसी स्थिति होती.

फरहान ने लिखा, "आज, मैंने एक शख्स द्वारा एक महिला को लिखा खुला पत्र पढ़ा जिन्हें मैं पेशेवर तौर पर जानता हूं, बहुत अच्छी तरह से... हालांकि, दोनों के बीच विवाद पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है, लेकिन जहां तक मैं जानता हूं कि यह पहली बार है कि उस शख्स ने अपना नजरिया जाहिर किया है."

यहां पढ़ें ऋतिक का इंटरव्यू... ऋतिक रोशन ने जमाने के सामने रखा अपना पक्ष, कंगना के आरोपों को बताया झूठा

उन्होंने कहा, "यह मेरा अधिकार नहीं है कि मैं उनके हालातों के हिसाब से कौन सही है या गलत है इसका फैसल करूं, यह पता लगाना साइबर अपराध अधिकारियों का काम है, लेकिन मुझे निश्चित तौर पर ऐसा लगता है कि जिस तरह से घटनाक्रम सामने आए हैं, उस पर टिप्पणी किए जाने की जरूरत है."

अभिनेता ने कहा कि समाज में महिला ही है, जो अन्याय व दमन का शिकार हैं.

सामाजिक अभियान मर्द यानी मैन अगेंस्ट रेप एंड डिस्क्रिमिनेशन के संस्थापक ने कहा, "यह डरावना लेकिन सच है कि दुष्कर्म के कुछ मामलों में समाज का एक वर्ग भुक्तभोगी को ही दोषी ठहराता है. मैंने हमेशा इसे अस्वीकार्य पाया है. "

उन्होंने कहा, "हालांकि, यह सच है कि अधिकांश मामलों में महिला को गलत समझा जाता है, लेकिन 'अधिकांश' और 'सभी' में अंतर है."

अभिनेता ने कहा, "ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जहां पुरुषों का पीछा किया गया है." फरहान ने इस बात का जिक्र किया कि ऋतिक ने अपने निजी फोन और लैपटॉप संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए हैं, जबकि कंगना ने ऐसा करने से परहेज किया.

उन्होंने एक पार्टी के दौरान दोनों कलाकारों की तस्वीर का जिक्र भी किया, जिसे उन्होंने तस्वीर के साथ 'छेड़छाड़' बताया. अभिनेता ने कहा कि उन्होंने इस मामले में कुछ बोलना इसलिए उचित समझा क्योंकि कुछ लोग पहले से ही निष्कर्ष निकालने लगे हैं.

फरहान ने लोगों से अप्रमाणित बयान के आधार पर किसी शख्स को तब तक बदनाम नहीं करने का आग्रह भी किया, जब तक कि अधिकारियों द्वारा निकाला गया कानूनी निष्कर्ष सामने नहीं आ जाता.

उन्होंने कहा, "हमें भेदभाव नहीं करना चाहिए." ऋतिक की साली जैसे फराह अली खान, फिल्मकार करण जौहर, अभिनेत्री यामी गौतम और सोनम कपूर ने इस मामले में फरहान से सहमति जताई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे ट्रॉमा हो गया था', जब अक्षय खन्ना के साथ काम करना पड़ गया था फराह खान को भारी
'मुझे ट्रॉमा हो गया था', जब अक्षय खन्ना के साथ काम करना पड़ गया था फराह खान को भारी
Dhurandhar 2 Box Office: 'धुरंधर 2' दुनियाभर में रच सकती है इतिहास, ओपनिंग डे पर बना सकती है बॉलीवुड का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
'धुरंधर 2' दुनियाभर में रच सकती है इतिहास, ओपनिंग डे पर बना सकती है बॉलीवुड का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
Oscars 2026 Live Streaming: भारत में ऑस्कर अवॉर्ड्स कब और कहां देख सकेंगे? यहां जानें पूरी डिटेल्स
भारत में ऑस्कर अवॉर्ड्स कब और कहां देख सकेंगे? यहां जानें पूरी डिटेल्स
Dhurandhar 2 Advance Booking Live Updates: 'धुरंधर 2' की देशभर में एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पहले ही प्रीक्वल का रिकॉर्ड कर दिया ध्वस्त
 'धुरंधर 2' की देशभर में एडवांस बुकिंग हुई शुरू, रिलीज होने से पहले ही प्रीक्वल को दे दी मात

वीडियोज

Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
Dhurandhar 2 Box Office: 'धुरंधर 2' दुनियाभर में रच सकती है इतिहास, ओपनिंग डे पर बना सकती है बॉलीवुड का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
'धुरंधर 2' दुनियाभर में रच सकती है इतिहास, ओपनिंग डे पर बना सकती है बॉलीवुड का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड!
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
IPL 2026 से पहले धोनी को चेतावनी! एक्स-CSK खिलाड़ी ने कहा - अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
'जंग का असर देशवासियों पर...', LPG क्राइसिस को लेकर असम के सिलचर से पीएम मोदी ने क्या कहा?
खाना तो सिलेंडर में ही बनेगा... LPG संकट के बीच बंदे ने सिलेंडर काटकर बना दिया देसी चूल्हा; वीडियो वायरल
खाना तो सिलेंडर में ही बनेगा... LPG संकट के बीच बंदे ने सिलेंडर काटकर बना दिया देसी चूल्हा; वीडियो वायरल
MP में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका
MP में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका
Embed widget