एक्सप्लोरर

Emergency Box Office Collection Day 8: 'स्काई फोर्स' ने आते ही बिगाड़ा ‘इमरजेंसी’ का खेल, 8वें दिन कंगना की फिल्म के लिए चंद लाख कमाना भी हुआ मुश्किल

Emergency Box Office Collection: कंगना रनौत की इमरजेंसी की 8वें दिन हालत काफी खराब हो गई. फिल्म के लिए चंद लाख कमाना भी मुश्किल हो गया है. अब इसका पैकअप होता नजर आ रहा है.

Emergency Box Office Collection Day 8: कंगना रनौत स्टारर और निर्देशित पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म को रिलीज से पहले कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था जिसके चलते ये काफी चर्चा में थी. वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद फिल्म में को दर्शकों से प्यार मिला. यहां तक कि राशा थडानी और अमन देवगन की डेब्यू फिल्म आजाद पर भी इमरजेसी भारी पड़ी है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

'इमरजेंसी' ने 8वें दिन कितनी की कमाई
कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है. भारतीय इतिहास के सबसे विवादास्पद और संवेदनशील 1975 के आपातकालीन युग पर बनी इस फिल्म की यूं तो धीमी शुरुआत हुई थी लेकिन ओपनिंग वीकेंड पर इसने अच्छा कलेक्शन किया. हालांकि फिर वीकडेज में इसकी कमाई में काफी गिरावट देखी गई लेकिन इसने किसी भी दिन 1 करोड़ से कम कलेक्शन नहीं किया. अब 'इमरजेंसी' रिलीज के दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. इसी के साथ फिल्म की कमाई की बात करें तो

  • 'इमरजेंसी' ने रिलीज के पहले दिन 2.5 करोड़ से खाता खोला था.
  • दूसरे दिन फिल्म की कमाई 3.6 करोड़ रुपये रही.
  • तीसरे दिन 'इमरजेंसी' ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए,
  • चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 1.05 करोड़ रुपये रहा.
  • पांचवें दिन 'इमरजेंसी' ने 1 करोड़ का कारोबार किया.
  • वहीं छठेदिन 'इमरजेंसी' का कलेक्शन 1 करोड़ रहा.
  • सातवें दिन फिल्म ने 90 लाख का बिजनेस किया.
  • अब फिल्म की रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'इमरजेंसी' ने रिलीज के 8वें दिन 62.22 फीसदी की गिरावट के साथ महज 34 लाख रुपये कमाए.
  • इसी के साथ 'इमरजेंसी' की आठ दिनों की कुल कमाई अब 14.64 करोड़ रुपये हो गई है.

'इमरजेंसी' का स्काई फोर्स ने खेल किया खत्म
'इमरजेंसी' की कमाई में 8वें दिन भारी गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म मुश्किल से चंद लाख रुपये कमा पाई है. दरअसल अब सिनेमाघरों में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की स्काई फोर्स रिलीड हो चुकी है. स्काई फोर्स ने आते ही 'इमरजेंसी' का खेल खत्म सा कर दिया है. देखने वाली बात होगी कि अक्षय कुमार की फिल्म के आगे कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा वीकेंड पर कितना कारोबार कर पाती है. फिलहाल तो 'इमरजेंसी' के लिए 15 लाख का आंकड़ा पार करने में पसीने छूट रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-Sky Force Box Office Collection Day 1: ‘स्काई फोर्स’ ने पहले दिन भरी ऊंची उड़ान, डबल डिजीट में हुई अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हनुमान अंश 2' में अक्षय कुमार की एंट्री? प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया सच
'हनुमान अंश 2' में अक्षय कुमार की एंट्री? प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बताया सच
20 दिनों में ही थिएटर्स से हटी साउथ की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर 76 परसेंट का घाटा
20 दिनों में ही थिएटर्स से हटी साउथ की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर 76 परसेंट का घाटा
'रणवीर सिंह अगले सुपरस्टार', रोहित शेट्टी ने 'धुरंधर से पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी
'रणवीर सिंह अगले सुपरस्टार', रोहित शेट्टी ने 'धुरंधर से पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी
Drishyam 3 Advance Booking Day 1 Live: रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 9 करोड़ के हुई पार
Live Updates: रिलीज से पहले ‘दृश्यम 3' का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 9 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
Embed widget