एक्सप्लोरर

Tabbu On Her Career: ‘दृश्यम 2’ फेम तब्बू ने खोला करियर की सफलता का राज, बोलीं- पिछले डेढ़ साल में...

Tabbu On Her Career: बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू ने अपने करियर की बढ़ती सफलता के बारे में बात करते हुए बताया कि, उन्होंने पिछले डेढ़ साल में इसके लिए कड़ी मेहनत की है.

Tabbu On Her Career: तब्बू (Tabbu) बॉलीवुड इंडस्ट्री की टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. आज भी एक्ट्रेस बॉक्स ऑफिस पर लगातार हिट फिल्में देती नजर आ रही हैं. इन दिनों वो अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘दृश्यम 2’ की सक्सेस एंजॉय कर रही हैं. वहीं अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में तब्बू ने अपने करियर की सफलता को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं.

मैंने डेढ़ साल में कड़ी मेहनत की है- तब्बू

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए, तब्बू ने अपने करियर की बढ़ती सफलता के बारे में बात करते हुए बताया, उन्होंने सफलता के लिए पिछले डेढ़ साल में कड़ी मेहनत की है. उन्होंने बताया, “मैं एक ही बार में चार-पांच फिल्में ‘भूल भुलैया 2’, ‘ख़ुफ़िया’, ‘कुत्ते’, ‘दृश्यम 2’ की शूटिंग कर रही थी औऱ उस वक्त कोविड का माहौल था. ऐसे में काम करना हम सभी के लिए काफी मुश्किल था. लेकिन फिर भी मैं अपने काम में कड़ी मेहनत की और उसका पूरा आनंद लिया.''

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tabu (@tabutiful)

आखिरी बार दृश्यम 2 में आई थीं नजर

बता दें कि तब्बू को आखिरी बार अजय देवगन-स्टारर ‘दृश्यम 2’ में देखा गया था. जोकि 18 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. उनके अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना, श्रिया सरन और इशिता दत्ता भी नजर आए थे. इससे पहले वो कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के साथ ‘भूल भुलैया 2’  में डबल रोल करती दिखाई दी थी.

इन फिल्मों में दिखेंगी एक्ट्रेस

वर्कफ्रंट की बात करें तो तब्बू अगली बार आसमान भारद्वाज की फिल्म ‘कुत्ते’ में अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा और शार्दुल भारद्वाज के साथ नज़र आएंगी. इसके अलावा उनके पास अली फजल के साथ विशाल भारद्वाज की 'खुफिया' भी है.

यह भी पढ़ें-

SRK का खुलासा, बोले-कभी किसी ने 'एक्शन' फिल्म के लिए नहीं किया कॉन्टेक्ट, ये है 'पठान' एक्टर की इच्छा

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 12 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 113 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 12 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 113 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सलमान खान के बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक, अब SLVC3 के एक्शन सीन खुद करेंगे 'भाईजान'
सलमान खान के बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक, अब SLVC3 के एक्शन सीन खुद करेंगे 'भाईजान'
कौन है वो एक्ट्रेस, जिससे 62 की उम्र में दूसरी शादी का प्लान बना रहे हैं गोविंदा
कौन है वो एक्ट्रेस, जिससे 62 की उम्र में दूसरी शादी का प्लान बना रहे हैं गोविंदा
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget