एक्सप्लोरर

बीजेपी के उकसावे पर हुआ भंसाली पर हमला: दिग्विजय

पणजी: कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने रविवार को जयपुर में फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग के दौरान निर्माता संजय लीला भंसाली पर हुए हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को जिम्मेदार बताया है. दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि इस हमले के लिए बीजेपी ने उकसाया था. दिग्विजय ने पणजी में एक प्रेस सम्मेलन में कहा, "यह (हमला) जान-बूझकर राजस्थान में सत्तारूढ़ पार्टी के कहने पर किया गया." उन्होंने कहा, "ऐसी घटनाएं केवल भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में क्यों हो रहीं हैं? राजस्थान पुलिस क्या कर रही थी. मैंने वीडियो देखा है, वहां एक भी पुलिसकर्मी नहीं था. आम तौर पर फिल्म की शूटिंग के दौरान कड़ी सुरक्षा होती है." आपको बता दें कि करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने भंसाली को थप्पड़ मारा और जयपुर में जयगढ़ किले पर विरोध प्रदर्शन किया, जहां वह फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें प्रदर्शनकारी नारेबाजी और गाली देते हुए कैमरों और शूटिंग के अन्य उपकरणों को तोड़ते दिख रहे हैं.

क्यों हो रहा है विरोध? bhanshali-580x359 हंगामा करने वाले संगठन करणी सेना का दावा है कि संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच एक बेहद आपत्तिजनक सीन डाला है. इस सीन में अलाउद्दीन खिलजी एक सपना देखता है जिसमें वो रानी पद्मावती के साथ है. करणी सेना का दावा है कि वास्तव में खिलजी और पद्मावती ने कभी एक दूसरे को आमने सामने देखा तक नहीं और इतिहास की किसी किताब में भी इस तरह के किसी सपने का कोई जिक्र नहीं है. हालांकि इतिहासकार इरफान हबीब के मुताबिक पद्मावती का किरदार ही काल्पनिक है.

करणी सेना खुद को राजपूतों के हितों का रक्षक बताती है और राजस्थान में काम करती है. करणी सेना का दावा है कि रानी पद्मावती राजपूत थीं और उनकी छवि फिल्म में गलत तरीके से दिखाई गई इसलिए उसने प्रदर्शन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंधी नफरत देखकर हैरान हूं', तनीषा मुखर्जी ने सरकार के आलोचकों पर साधा निशाना
'अंधी नफरत देखकर हैरान हूं', तनीषा मुखर्जी ने सरकार के आलोचकों पर साधा निशाना
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 6 बजे तक 301 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 6 बजे तक 301 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget