एक्सप्लोरर

'अगर मेरी मां नहीं होती तो आज मैं...'- मेंटल हेल्‍थ पर दीपिका पादुकोण का बड़ा खुलासा

Deepika Padukone Health: डिप्रेशन का शिकार हो चुकीं दीपिका पादुकोण एक बार फिर अपने मेंटल हेल्‍थ पर बात करती नजर आई हैं. हाल ही में एक बार फिर उनकी सेहत खराब हो गई थी.

Deepika Padukone On Mental Health: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पिछले कुछ समय से अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में बेचैनी महसूस होने पर उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती होना पड़ा था. बाद में सेहत में सुधार होने पर उन्‍हें डिस्‍चार्ज किया गया. इससे पहले भी चेन्‍नई में एक फिल्‍म की शूटिंग के दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई थी. दिल की धड़कन अचानक तेज होने के बाद उन्‍हें अस्‍पताल जाना पड़ा था. वह ड्रिपेशन का भी शिकार हो चुकी हैं. अब एक बार फिर वह अपने मेंटल हेल्‍थ पर बात करती नजर आई हैं.

इस वजह से हैं तमिलनाडु में 

दीपिका इस वक्‍त तमिलानाडु के तिरुवल्लूर में हैं. 10 अक्टूबर को वर्ल्‍ड मेंटल हेल्‍थ डे है. इस मौके पर वह अपने मेंटल हेल्‍थ फाउंडेशन ‘लीव लव लाफ’ के एक कार्यक्रम का विस्‍तार कर रही हैं. चूंकि दीपिका ड्रिपेशन को झेल चुकी हैं. इसलिए वह समय-समय पर लोगों को मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए जागरूक करती रहती हैं. इस मकसद से ही उन्‍होंने अपना मेंटल हेल्‍थ फाउंडेशन बनाया था.

ड्रिपेशन को लेकर कही ये बात 

दीपिका ने एनडीटीवी से बातचीत में एक बार फिर अपने मेंटल हेल्‍थ पर बात करते हुए बताया है कि किस तरह इस सिचुएशन में एक केयरगिवर की अहमियत होती है. उनकी जिंदगी में ये भूमिका उनकी मां ने निभाई. दीपिका ने कहा कि अगर उनकी मां ने मानसिक बीमारी से जुड़े उनके लक्षणों की पहचान नहीं की होती तो वह नहीं जानतीं कि इस वक्‍त किस हालत में होतीं.

इस मौके पर जब दीपिका से मेंटल हेल्‍थ को लेकर परिवार की भूमिका के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा, ‘’यह बेहद जरूरी है. मेरी निजी जिंदगी में भी देखभाल करने वालों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है. इसलिए मेरी मां यहां है. इसलिए मेरी बहन इतनी शिद्दत से इस मुहिम का सालों से हिस्‍सा रही है.’’


अगर मेरी मां नहीं होती तो आज मैं...'- मेंटल हेल्‍थ पर दीपिका पादुकोण का बड़ा खुलासा

'परिवार की भूमिका है बेहद जरूरी' 

दीपिका (Deepika Padukone) ने आगे कहा, ‘’जब मैं देखभाल करने वालों की कहानियां सुनती हूं, तो मैं जानती हूं कि देखभाल करने वाले की मानसिक सेहत उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितनी बीमार व्यक्ति की मानसिक सेहत. मेरे मामले में अगर मेरी मां व देखभाल करने वाले ने मेरे लक्षणों की पहचान न की होती और डॉक्‍टर तक मुझे ले जाने या मेरी मदद करने में सक्रियता न दिखाई होती तो न जाने मैं आज किस हालत में होती.’’

यह भी पढ़ें:- 

Karwa Chauth 2022: आलिया से लेकर कैटरीना तक...ये एक्‍ट्रेसेस पहली बार पति की लंबी उम्र के लिए रखेंगी व्रत

Disha Patani के पिता राजनीति में रखने जा रहे कदम, यूपी के इस जगह से लड़ेंगे मेयर का चुनाव!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? जानें- प्रीडिक्शन
‘रामायण’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? जानें- प्रीडिक्शन
Video: कैटरीना कैफ संग लंदन से लौटे विक्की कौशल, फैन ने छुए एक्टर के पैर, फिर खिंचवाई तस्वीरें
कैटरीना कैफ संग लंदन से लौटे विक्की कौशल, फैन ने छुए एक्टर के पैर, फिर खिंचवाई तस्वीरें
'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना
'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना
Video: जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल
जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget