एक्सप्लोरर

कोरोनाः पाकिस्तानी जनता के लिए ऋषि कपूर ने जताई चिंता, बोले इंसानियत जिंदाबाद

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्वीट कर पाकिस्तानी जनता के लिए चिंता जताई है. उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी कोरोनावायरस के खिलाफ सख्त कदम उठाने की सलाह दी है.

नई दिल्लीः मौजूदा समय में कोरोना वायरस ने विश्व के काफी बड़े देशों को अपनी चपेट में ले रखा है. भारत में कोरोना को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया गया है. वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी करार किया है. कोरोना की वजह से अब तक पाकिस्तान में 2 लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में ऋषि कपूर ने कोरोनावायरस को लेकर पाकिस्तानी जनता के लिए चिंता जताई है. इसे लेकर उन्होंने ट्वीट करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी कोरोनावायरस के खिलाफ सख्त कदम उठाने की सलाह दी है.

अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि वह पुरे सम्मान के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से आग्रह करते हैं कि उन्हें पाकिस्तान में पर्याप्त सावधानी बरतने की सलाह देनी चाहिए. उन्होंने कहा है कि 'पाकिस्तान के लोग भी हमारे लिए प्रिय हैं, एक समय पर हम दोनों ही एक थे. ऋषि कपूर ने कोरोना को वैश्विक संकट बताते हुए कहा कि 'यहां कोई अहम मायने नहीं रखता है. हम लोग आपसे प्यार करते हैं. इंसानियत जिंदाबाद.' उनके इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर की जमकर तारीफ हो रही है.

बता दें कि दुनियाभर में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 10 हजार से अधिक हो गई है. देश में कोरोना वायरस के पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 195 हो गई है, इसमें 32 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. कोरोना से देश में मौत का आंकड़ा भी बढ़कर चार पर पहुंच गया है. देश में सबसे अधिक संक्रमित लोगों की संख्या महाराष्ट्र में है. यहां 47 लोगों का इलाज चल रहा है.

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश को संबोधित किया था. उन्होंने कहा था कि विश्व संकट के दौर से गुजर रहा है. प्रत्येक भारतवासी का सतर्क रहना बहुत आवश्यक है. पीएम मोदी ने कहा कि इस रविवार, यानि 22 मार्च को, सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक, सभी देशवासियों को, जनता-कर्फ्यू का पालन करना है.

इंटरनेट पर धूम मचा रहा है खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी का ये गाना, मिले हैं इतने मिलियन व्यूज़ ऐश्वर्या राय की हमशक्ल मानसी नाइक मचा रही हैं सोशल मीडिया पर धमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 319 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 12 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 319 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 12 बजे तक का कलेक्शन
Video: अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट
अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट
Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget