एक्सप्लोरर

‘तान्हाजी’ के वायरल Video में PM मोदी को बताया छत्रपति शिवाजी, शुरू हुआ विवाद

‘तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर’के वायरल वीडियो में पीएम मोदी को छत्रपति शिवाजी के रूप में दिखाया है.इस वायरल वीडियो में अमित शाह को तान्हाजी और अरविंद केजरीवाल को उदयभान सिंह राठौड़ के रूप में दिखे. वीडियो को लेकर विवाद शुरू, बीजेपी ने कहा - वीडियो से हमारा कोई लेना देना नहीं.

बॉलीवुड फिल्म ‘तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर’ बॉक्स ऑफिस पर तो अच्छी कमाई कर ही रही है. साथ ही फिल्म कई अन्य कारणों से भी सुर्खियों में हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर का एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है. फिल्म के करीब डेढ़ मिनट के वीडियो को एडिट किया गया है. वायरल वीडियो में फिल्म के किरदारों के चेहरों पर राजनीतिक चेहरे लगा दिए गए हैं.

इस वायरल क्लिप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को छत्रपति शिवाजी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को तान्हाजी के रूप में दिखाया गया है. महाराष्ट्र के गृह मंत्री और राकांपा नेता अनिल देशमुख ने वीडियो की निंदा की और कहा कि सरकार यूट्यूब के साथ इस मुद्दे को उठायेगी.

Box Office पर जारी है अजय देवगन की धाक, 11 दिन में कमाई पहुंची 175 करोड़ के पार

सबसे पहले यह क्लिप ट्विटर हैंडल ‘पॉलिटिकल कीड़ा’ पर पोस्ट की गई जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उदयभान सिंह राठौड़ के रूप में दिखाया गया है. वीडियो क्लिप की निंदा करते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्री देशमुख ने कहा कि उन्हें वीडियो के बारे में शिकायतें मिली हैं और सरकार यूट्यूब के समक्ष इस मुद्दे को उठायेगी.

शिवसेना के नेता संजय राउत ने पत्रकारों को बताया कि उनकी पार्टी छत्रपति शिवाजी का इस तरह का ‘‘अपमान’’ सहन नहीं करेगी. उन्होंने पूछा कि जिन लोगों ने उनकी टिप्पणी के खिलाफ विरोध किया, वे अब क्लिप को लेकर चुप क्यों हैं?

भाजपा ने वीडियो क्लिप से दूरी बनाते हुए कहा कि यह पार्टी से संबंधित नहीं है और वह छत्रपति शिवाजी के साथ कभी भी किसी की तुलना नहीं करेगी. देशमुख ने कहा, ‘‘मैं राजनीतिक लाभ लेने के लिए इतना नीचे गिरने के लिए भाजपा की निंदा करता हूं. (राजनीतिक फायदे के लिए) शिवाजी महाराज, तान्हाजी का इस्तेमाल करना गलत है.’’

झांसी की रानी के बाद अब चंद्रगुप्त मौर्य पर फिल्म बनाना चाहती हैं कंगना रनौत

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस मुद्दे को यूटयूब के समक्ष उठायेंगे.’’ राउत ने कहा कि उनकी पार्टी अपने ‘‘देवता’’ शिवाजी महाराज का अपमान सहन नहीं करेगी.

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा का ट्विटर अकाउंट ‘राजनीतिक कीड़ा’ पर पोस्ट किए गए क्लिप से कोई संबंध नहीं है. यह भाजपा की आधिकारिक वीडियो नहीं है. इसे कहीं भी अभियान में इस्तेमाल नहीं किया गया है. भाजपा कभी भी छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ किसी की तुलना का बचाव नहीं करेगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 319 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 12 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 319 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 12 बजे तक का कलेक्शन
Video: अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट
अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? मां आयशा श्रॉफ ने दिया हेल्थ अपडेट
Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला
दलेर मेहंदी के बचाव में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, PM मोदी-सीएम धामी तक पहुंचा मामला

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget