एक्सप्लोरर

स्टिंग का दावा: राजनीतिक एजेंडा चलाने के लिए तैयार हुए जैकी श्रॉफ, कहा- तिजोरी का दरवाज़ा खोलो यार

स्टिंग के दौरान रिपोर्टर जैकी श्रॉफ को साफ साफ बताता है कि वो 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बीजेपी के लिए डिजिटल कैंपेनिंग करवाना चाहते हैं. जिसमें वो साफ कहते हैं कि ये कैम्पेनिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर होगी. इस पर जैकी श्रॉफ कहते हैं, “सोशल मैसेजेस समझ गया मैं.”

मुंबई: कोबरापोस्ट के स्टिंग ऑपरेशन ‘ऑपरेशन कैरीओके’ में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ भी फंसते नज़र आ रहे हैं. स्टिंग करने वाले रिपोर्टर से पैसों को लेकर हो रही बातचीत के दौरान जैकी श्रॉफ कहते नज़र आएं कि तिजोरी का दरवाज़ा खोलो. आपको बता दें कि बीते रोज़ इस स्टिंग ऑपरेशन के कई वीडियोज़ जारी किए गए, जिसमें महिमा चौधरी, सोनू सूद, राखी सावंत, राजू श्रीवास्तव, विवेक ओबेरॉय और शक्ति कपूर जैसे कई बड़े सितारे पैसे लेकर किसी भी राजनैतिक पार्टी के प्रचार के लिए तैयार नज़र आ रहे हैं.

स्टिंग के दौरान रिपोर्टर जैकी श्रॉफ को साफ साफ बताता है कि वो 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बीजेपी के लिए डिजिटल कैंपेनिंग करवाना चाहते हैं. जिसमें वो साफ कहते हैं कि ये कैम्पेनिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर होगी. इस पर जैकी श्रॉफ कहते हैं, “सोशल मैसेजेस समझ गया मैं.”

रिपोर्टर जैकी श्रॉफ से कहता है कि आपको योजनाओं को प्रमोट करना है, जैसे स्वच्छ भारत. इस पर जैकी जवाब देते हैं, “समझ गया मैं आपकी बात.” इन सब के बाद जब रिपोर्टर कहता है कि ये सब हम खुलकर नहीं कर सकते. रिपोर्टर उन्हें बताता है कि ये दरअसल एक छुपा हुआ एजेंडा है. तो जैकी कहते हैं, “वो गेम होता है अपना अपना यार, उससे अपने को क्या है मतलब. अपना काम है कि अच्छी बातें हम फैला रहे हैं साथ में धन भी दे रहे हैं तो बकौल ऊपर वाले से फकीर क्या मांग सकता है.”

रिपोर्टर जैकी श्रॉफ को बचाव करने का मतलब समझाते हुए कहता है कि सर आपको लोगों का ध्यान उस मुद्दे से भटका देना है. आपने एक ट्वीट कर दिया तो लोग बोलेंगे कि देखो ये तो सही बंदा बोल रहा है. इस पर जैकी कहते हैं, “मेरी तरह बात करने वाले और भी बच्चे हैं. उन्हें लिया है कि नहीं.” जैकी अक्षय को साथ लेने के बारे में पूछते हैं. इसके बाद वो कहते हैं, “इतना बता दे कि ये कब से कब तक का गेम है.” रिपोर्टर उनको बताता है कि ये 1 सितंबर से शुरू होगा और अगले लोकसभा इलेक्शन, मतलब 9 महीने तक का टाइम है. रिपोर्टर उनसे नौ महीने में माहौल बनाने को कहता है तो वो जवाब देते हैं, “ठीक है.”

रिपोर्टर जब पैसों की बातचीत शुरू करता है तो जैकी कहते हैं कि ये सब कोट वोट तो मैंने लाइफ में नहीं किया. आगे वो कहते नज़र आए, “तिजोरी का दरवाज़ा खोलो यार... मैं मेरे दिल की दरवाज़ा खोलूंगा तू तिजोरी का दरवाज़ा खोलने के लिए पूछ रहा है मेरे को..” स्टिं में वो कहते हैं कि मुझे संभाल के खेलना, मेरी उम्र को संभाल के खेलना.

(नोट: ABP न्यूज़ इस स्टिंग ऑपरेशन के दावों की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है. खबर में दी गई जानकारी ‘ऑपरेशन कैरिओके’ के वीडियो में दिखाई गई हैं.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवरात्रि पर महादेव की भक्ति में डूबे सितारे, मंदिर पहुंचकर लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद
शिवरात्रि पर महादेव की भक्ति में डूबे सितारे, मंदिर पहुंचकर लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद
'शोले' से लेकर 'सिंघम रिटर्न' तक, 15 अगस्त को रिलीज हुई इन फिल्मों ने हिला डाला था बॉक्स ऑफिस
'शोले' से 'सिंघम रिटर्न' तक, 15 अगस्त पर इन फिल्मों ने हिलाया था बॉक्स ऑफिस
KBC मराठी को होस्ट करेंगी माधुरी दीक्षत, अमिताभ बच्चन के मुकाबले मिलेगी रत्ती भर फीस!
KBC मराठी को होस्ट करेंगी माधुरी दीक्षत, अमिताभ बच्चन के मुकाबले मिलेगी रत्ती भर फीस!
नंबरिंग में हुई गलती तो अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी, यूजर्स मजे लेते हुए बोले- 'सही किया वरना जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट हो जाता'
नंबरिंग में हुई गलती तो अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी, यूजर्स ने लिए मजे

वीडियोज

Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget