एक्सप्लोरर

Chhaava Box Office Collection Day 21: 'छावा' की कमाई में लगातार गिरावट जारी, क्या तोड़ पाएगी 'गदर 2' का रिकॉर्ड? जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Chhaava Box Office Collection Day 21: विक्की कौशल की छावा की कमाई में पिछले 3 दिनों से लगातार गिरावट जारी है. अब फैंस इस बात को लेकर क्रेजी हैं कि क्या ये फिल्म सनी देओल की गदर 2 के आसपास पहुंच पाएगी?

Chhaava Box Office Collection Day 21: विक्की कौशल की फिल्म छावा की रिलीज के तीन हफ्ते आज पूरे हो चुके हैं. 14 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. हालांकि, पिछले तीन दिनों से फिल्म की हर रोज की कमाई सिंगल डिजिट में आ चुकी है.

फिल्म को आज बॉक्स ऑफिस पर 21वां दिन है और आज की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं, तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई की है.

छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म की कमाई से जुड़े आंकड़ों के नीचे अलग-अलग हफ्तों के मुताबिक देखते हैं. और जानते हैं कि फिल्म ने पहले हफ्ते से लेकर तीसरे हफ्ते तक में कितनी कमाई कर ली है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

छावा का पहले हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: मेकर्स की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, ओपनिंग डे पर 33.1 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली छावा ने पहले हफ्ते 225.28 करोड़ रुपये कमाए थे. 

छावा का दूसरे हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: फिल्म ने दूसरे हफ्ते शानदार प्रदर्शन करते हुए 186.18 करोड़ रुपये की कमाई की. और इसी के साथ फिल्म की दो हफ्तों की कमाई 411.46 करोड़ रुपये हो गई.

छावा का तीसरे हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: फिल्म ने इस हफ्ते के पिछले 6 दिनों में 79.43 करोड़ रुपये कमाए हैं. तीसरे हफ्ते का आज आखिरी दिन है और 10:40 बजे तक फिल्म की कमाई सैक्निल्क के मुताबिक, 5.35 करोड़ रुपये हो चुकी है.

छावा का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

छावा ने अभी तक इंडिया में तीनों हफ्तों में 20 दिनों की कमाई मिलाकर 490.89 करोड़ कमा लिए हैं. इसमें आज की कमाई जोड़ दें तो ये 496.24 करोड़ हो जाता है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा कब तक पार करती है. बता दें कि ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें फेरबदल हो सकता है.

छावा के बारे में

छावा को लक्ष्मण उतेकर ने बनाया है. फिल्म का बजट 130 करोड़ था और फिल्म इससे करीब 4 गुना से ज्यादा कमाई कर चुकी है. अब बहुत जल्द गदर 2 का रिकॉर्ड (525.7 करोड़) तोड़ने वाली है. फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना लीड में हैं. विनीत कुमार सिंह, अक्षय खन्ना और आशुतोष राणा भी अहम रोल में दिखे हैं.

और पढ़ें: Sikandar नहीं होगी हिट, बल्कि Salman Khan की ये फिल्म बनेगी ब्लॉकबस्टर, 37 सालों का इतिहास चीख-चीखकर दे रहा गवाही!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? लेटेस्ट वीडियो देखकर फैंस बोले- तीसरा बेबी आने वाला है
क्या प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? लेटेस्ट वीडियो देखकर फैंस बोले- तीसरा बेबी आने वाला है
Video: बिना इजाजत वीडियो बना रहे फैन पर भड़के अर्जुन कपूर, गुस्से में कह दी ऐसी बात
फैन की इस हरकत पर भड़के अर्जुन कपूर, बोले- वीडियो क्यों बना रहा है?
Box Office: 8वें दिन 2 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 2 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 114 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'AI से बनाई गई हर बात पर यकीन...', धर्मेंद्र के पहले परिवार से अनबन के रूमर्स पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी
धर्मेंद्र के पहले परिवार से है हेमा मालिनी की अनबन? दिग्गज अभिनेत्री ने बता दिया सच

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget