एक्सप्लोरर

सेंसर बोर्ड ने 'इंदु सरकार' में 14 कट लगाने को कहा, भंडारकर हुए निराश

मुम्बई : फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने कहा कि सेंसर बोर्ड ने राजनीतिक ड्रामा ‘इंदु सरकार’ के 14 सीन को हटाने के लिए कहा है जो आपातकाल के पृष्ठभूमि पर बनाई गई फिल्म है.

इस निर्णय से नाखुश निर्देशक समीक्षा समिति का दरवाजा खटखटाने की योजना बना रहे हैं. भंडारकर के मुताबिक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने इंडियन हेराल्ड अखबार की कटिंग हटाने के लिए कहा है जिसमें 1975 में अटल बिहारी वाजपेयी, मोरारजी देसाई और लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं. बोर्ड ने निर्देशक से कहा है कि ‘अब इस देश में गांधी के मायने बदल चुके हैं’, ‘भारत की एक बेटी ने देश को बंदी बनाया हुआ है’, ‘और तुम लोग जिंदगी भर मां-बेटे की गुलामी करते रहोगे’ जैसे डायलॉग को भी हटाने के लिए कहा है. किशोर कुमार, आईबी, पीएम, सेक्शन ऑफिसर, आरएसएस, अकाली, कम्युनिस्ट और जयप्रकाश नारायण जैसे शब्दों पर भी कैंची चली है. भंडारकर ने बयान जारी कर कहा, ‘‘उन्होंने जो कट करने के लिए कहा है उससे हम काफी निराश हैं. इतने डायलॉग बदलने से फिल्म का सार बदल जाएगा. हम समीक्षा समिति के पास जाएंगे जहां हमें मंजूरी मिलने की उम्मीद है.’’ फिल्म निर्माता ने अपने ट्वीट में कहा कि वह ट्रेलर में इन शब्दों की अनुमति देने लेकिन फिल्म में उन्हें काटने का तर्क नहीं समझ पा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office: बुधवार को 'द वन' के आगे 'द पैरडाइज' हुई फुस्स, जानें- 'हनुमान अंश'- 'मिर्जापुर' का हाल
बुधवार को 'द वन' के आगे 'द पैरडाइज' हुई फुस्स, जानें- 'हनुमान अंश' का हाल
अपने ही हिट गानों के बोल क्यों भूल जाते हैं गायक? शंकर महादेवन ने किया खुलासा
अपने ही हिट गानों के बोल क्यों भूल जाते हैं गायक? शंकर महादेवन ने किया खुलासा
कंगना ने करण को कहा था नेपोटिज्म फ्लैग-बियरर, ये हैं ‘कॉफी विद करण के’ 5 बड़े विवाद
कंगना ने करण को कहा था नेपोटिज्म फ्लैग-बियरर, ये हैं ‘कॉफी विद करण के’ 5 बड़े विवाद
प्रियंका चाहर चौधरी ने एक्स अंकित गुप्ता को बताया मैरिज मटेरियल, ब्रेकअप पर भी की बात
प्रियंका चाहर चौधरी ने एक्स अंकित गुप्ता को बताया मैरिज मटेरियल, ब्रेकअप पर भी की बात

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसने दिया आदेश...', फॉर्म 6 को लेकर भड़के राहुल गांधी, EC से पूछा सवाल
'किसने दिया आदेश...', फॉर्म 6 को लेकर भड़के राहुल गांधी, EC से पूछा सवाल
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
'मां नहीं चाहती थीं पायलट बनूं', जब स्मित माछर ने बताया परिवार का सबसे बड़ा डर
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
IND vs SL Semi-Final Live Score: भारत का 5वां विकेट गिरा, ईशान किशन और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद
LIVE: भारत का 5वां विकेट गिरा, ईशान किशन और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
कॉकपिट में क्या हुआ, कैसे पहुंचा चाकू, अब कैसे हैं माछर? सभी सवालों के जवाब
कॉकपिट में क्या हुआ, कैसे पहुंचा चाकू, अब कैसे हैं माछर? सभी सवालों के जवाब
Cooler Rust: कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
कलर करने के बाद भी जंग खा रहा कूलर? इन तरीकों से बचाएं इसका लोहा
Embed widget