एक्सप्लोरर

बढ़ती उम्र पर गजब की बातें बोल गईं Celina Jaitly, कहा- महिला किसी भी उम्र में कर सकती है खुद को साबित

Celina Jaitly ने बढ़ती उम्र पर एक पोस्ट लिखा. उन्होंने अपील की कि यह सोच छोड़ दें कि उम्र बढ़ने के बाद योगदान या पहचान खत्म हो जाती है. उन्होंने ये बात पुरुषों और महिलाओं दोनों पर बोली

Celina Jaitly ने बेशक एक्टिंग से दूरी बना रखी हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी लोगों के बीच बनी हुई है. वह सोशल मीडिया के जरिए हमेशा सुर्खियां बटोरती रहती हैं.

एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ा मैसेज देते हुए पोस्ट शेयर किया और बताया कि एक महिला की उम्र चाहे जो भी हो, वह किसी भी समय खुद को नए रूप में पेश कर सकती है और अपने करियर या जीवन में नई शुरुआत कर सकती है.

उम्र को लेकर क्या बोलीं सेलिना जेटली?

सेलिना जेटली ने 'उम्रवाद' के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई. उन्होंने 'नो फिल्टर' पोस्ट में बताया कि किसी ने हाल ही में उनसे कहा कि 39 की उम्र के बाद महिलाएं शोबिज में फीकी पड़ने लगती हैं, भले ही वे जवान दिखें. इस कमेंट से निराश होने के बजाय, सेलिना ने आत्मविश्वास और तर्कों के साथ जवाब दिया.

एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी इंस्टाग्राम रील्स को 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं, जो कि कई फुल-लेंथ फिल्मों से भी ज्यादा है. यह उदाहरण देकर उन्होंने साबित किया कि उम्र नहीं, टैलेंट और कनेक्शन मायने रखता है. उम्र के आधार पर किसी को भी परखना, खासकर महिलाओं को, गलत है. उन्होंने पुरुषों और महिलाओं दोनों से अपील की कि वे यह सोच छोड़ दें कि उम्र बढ़ने के बाद योगदान या पहचान खत्म हो जाती है.

सेलिना ने मातृत्व पर भी बात की. उन्होंने कहा कि मां बनने के बाद उनकी रफ्तार धीमी नहीं हुई, बल्कि इससे उन्हें आगे बढ़ने और सकारात्मक बदलाव लाने की ताकत मिली. हर चुनौती से वह और भी ज्यादा मजबूत बनी हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial)

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह खूबसूरत पहाड़ों पर कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं.

अपनी फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'नो फिल्टर, उन्होंने हाल ही में मुझसे कहा, '39 की उम्र के बाद महिलाएं इस इंडस्ट्री में फीकी पड़ने लगती हैं. आप 27 की लगती हो, लेकिन असली बात तो उम्र के अंकों की है. मैंने प्रतिक्रिया दी, तो फिर उन अंकों को ध्यान से देखो, क्योंकि ये बहुत शानदार साबित होंगे. मेरी कुछ इंस्टाग्राम रील्स को 30 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं, जो कुछ फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से बेहतर हैं. आप उम्र के कारण कभी भी साइडलाइन नहीं हो सकते."

उन्होंने आगे कहा, "अपने अनुभव से कहूं तो मैं पहले से ज्यादा निखर गई हूं. मां बनने से मेरा सफर रुका नहीं, बल्कि और सुनहरा हो गया है. हर मुश्किल और हर बार खुद को नया रूप देने की प्रक्रिया ने मुझे और ज्यादा मजबूत किया. मेरा सफर अभी बहुत आगे है. अभी तो शुरुआत है. मैं पहले से ज्यादा साहसी बन गई हूं. मैं अपना रास्ता खुद बनाऊंगी."

सेलिना तीन बच्चों की मां हैं. उन्होंने साल 2011 में बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की थी. एक साल बाद उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, जिनका नाम विराज और विंस्टन है. इसके बाद साल 2017 में उन्होंने एक बार फिर से जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, लेकिन इन दोनों में से केवल एक ही बच्चा जिंदा रह पाया था.

और पढ़ें: Kajol ने कॉपी किया Shah Rukh Khan का मेट गाला लुक, तस्वीरें शेयर कर फैंस से पूछा ये मजेदार सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget