एक्सप्लोरर

सेंसर बोर्ड ने अमर्त्य सेन पर बनी डॉक्यूमेंट्री से 'गाय', 'गुजरात' शब्द हटाने को कहा

सेंसर बोर्ड का कहना है कि 'इन शब्दों के इस्तेमाल से देश की छवि खराब होगी. सेंसर बोर्ड ने इन शब्दों की जगह बीप का इस्तेमाल करने के लिए कहा है.

कोलकाता: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के जीवन पर बने डॉक्यूमेंट्री में सेंसर बोर्ड ने कई कट लगाने के लिए कहा है. सेंसर बोर्ड ने सुमन घोष द्वारा निर्देशित फिल्म 'एन आर्गुमेंटेटिव इंडियन' में 'गाय', 'गुजरात', 'हिंदू' और 'हिंदुत्व' जैसे शब्दों पर आपत्ति जताई है, जिसका इस्तेमाल अमर्त्य सेन ने डॉक्युमेंट्री में अपने साक्षात्कार के दौरान किया है.

सेंसर बोर्ड ने घोष से इन शब्दों को हटाने के लिए कहा है और सेंसर बोर्ड का कहना है कि 'इन शब्दों के इस्तेमाल से देश की छवि खराब होगी'.

घोष ने कहा, "उनका कहना है कि फिल्म में सेन द्वारा गुजरात दंगों पर की गई टिप्पणी से ये शब्द हटा दिए जाएं. वे 'गाय' शब्द भी हटाना चाहते हैं और उसकी जगह बीप का इस्तेमाल करने को कह रहे हैं. बेहद हास्यास्पद है यह."

उन्होंने कहा, "वे अमर्त्य सेन द्वारा साक्षात्कार के दौरान इस्तेमाल किए 'हिंदू भारत' और 'हिंदुत्व' शब्दों को भी हटवाना चाहते हैं. अजीब बकवास है यह."

सेंसर बोर्ड की प्रतिक्रिया पर घोष ने हैरानी जताई है. घोष ने कहा, "हमें पता है कि देश में क्या हो रहा है. 'उड़ता पंजाब', 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' जैसी फिल्मों पर विवाद हो रहा है. लेकिन मैंने इस बात की कल्पना भी नहीं की थी कि बिना किसी पटकथा के तैयार वृत्तचित्र के साथ भी वैसा ही बर्ताव किया जाएगा."

उन्होंने कहा, "सबसे बड़ी बात यह है कि जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त इतनी बड़ी शख्सियत द्वारा कहे गए शब्दों को हटाया जा रहा है, तो इससे यही प्रतीत होता है कि चीजें किस हद तक पहुंच चुकी हैं. इस तरह का सीधे-सीधे गवाह बनने के बाद मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं, मैं हैरान हूं."

करीब एक घंटे लंबे इस वृत्तचित्र में अमर्त्य सेन को अपने विद्यार्थियों और कोर्नेल विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्री के प्राध्यापक कौशिक बसु के साथ बेतकल्लुफी से बातचीत करते फिल्माया गया है.

इस फिल्म की न्यूयार्क और लंदन में पहले ही स्क्रीनिंग हो चुकी है. कोलकाता में भी सोमवार को फिल्म की खास स्क्रीनिंग की गई. अमर्त्य सेन पर बने इस वृत्तचित्र को इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 3 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 3 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Jana Nayagan Advance Booking Day 1: धुआंधार हो रही 'जना नायकन' की एडवांस बुकिंग, रिलीज से पहले ही कमा डाले करोड़ों, बना दिया इतना तगड़ा रिकॉर्ड
धुआंधार हो रही 'जना नायकन' की एडवांस बुकिंग, रिलीज से पहले ही कमा डाले करोड़ों
अरिजीत सिंह ने तोड़ा अपना वादा, वापस लिया रिटायरमेंट...'आवारापन 2' के नए गाने को दी आवाज?
अरिजीत सिंह ने वापस लिया रिटायरमेंट...'आवारापन 2' के नए गाने को दी आवाज?
जंतर मंतर पहुंच शबाना आजमी ने अभिजीत दिपके को किया सपोर्ट, अनशन पर बैठी स्टूडेंट के चूमे हाथ, वीडियो वायरल
जंतर मंतर पहुंच शबाना आजमी ने अभिजीत दिपके को किया सपोर्ट, अनशन पर बैठी स्टूडेंट के चूमे हाथ

वीडियोज

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
Kissing Health Risks: गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
गर्लफ्रेंड को किस करने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर, वरना एक भूल से हो सकते हैं बीमार
Embed widget