अजय देवगन से कैंसर पेशेंट ने की खास अपील- ना करें टोबैको का विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन से पान मसाला के एक विज्ञापन को लेकर एक कैंसर पेशेंट ने अजय देगवन ने खास अपील की है.

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन पान मसाला के एक विज्ञापन को लेकर काफी बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुके हैं. अब एक कैंसर पेशेंट ने अजय देगवन ने खास अपील की है. राजस्थान के कैंसर मरीज नानकराम ने अजय देवगन से अपील की है कि वो टोबैको प्रोडक्ट का ऐड ना करें मरीज की फैमिली ने बताया कि 40 वर्षीय नानकराम अजय देवगन के फैन हैं. ऐसे में एक्टर उसी प्रोड्क्ट का ऐड कर रहे हैं जिससे उनकी लाइफ प्रभावित हुई है, लेकिन अब उन्हें समझ आ गया है.
इसके लिए नानकराम ने अजय देवगन के नाम के करीबन 1000 पम्पलेट छपवाए हैं जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वो और उसका परिवार टोबैको खाते थे.
मरीज के बेटे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "अजय देवगन का ऐड धीरे धीरे हर जगह मशूहर हो रहा है और अब शहर के आस पास के लोग भी इसे खाना शुरू कर दिया है. मेरे पिता टोबैको कुछ साल से खाना शुरू किया था और वो उसी ब्रांड को खाते थे जिसका ऐड अजय देवगन कर रहे हैं. मेरे पिता अजय देवगन से इंप्रेस थे लेकिन जब कैंसर की चपेट में आए तो उन्हें लगा कि इतने बड़े स्टार को इस तरह के प्रोडक्ट का ऐड नहीं करना चाहिए."
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर अजय देवगन के पान मसाला के विज्ञापन को लेकर काफी सारे मीम्स भी वायरल रहते हैं. हालांकि अभी तक अजय देवगन ने नानकराम की अपील पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है.
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' कुछ दिन बाद रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में एक्टर के साथ तब्बू और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं.
Source: IOCL



























