एक्सप्लोरर

Box Office : वर्ल्डवाइड ‘जॉली LLB-2’ की कमाई 160 करोड़ के पार

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ की शानदार कमाई का सिलसिला जारी है.  इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स-ऑफिस पर अबतक 97.92 करोड़ की कमाई कर ली है.

मार्केट एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस फिल्म के कमाई की जानकारी दी है. तरण ने बताया है कि  ‘जॉली एलएलबी-2’ ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 13.20 करोड़, दूसरे दिन 17.31 करोड़, तीसरे दिन 19.95 करोड़, चौथे दिन 7.26 करोड़, पांचवे दिन 9.07 करोड़, छठें दिन 5.89 करोड़, सातवें दिन 5.03 करोड़, आठवें दिन 4.14 करोड़, नौवें दिन 6.35 करोड़  दसवें दिन 7.24 करोड़ और ग्यारहवें दिन 2.48 की कमाई की है. इस तरह से फिल्म ने 11 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 97.92 करोड़ की कमाई कर ली है.

आपको यह भी बता दें कि ये फिल्म तीन दिनों में 50 करोड़ कमाने वाली साल 2017 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. इससे पहले पिछले महीने 25 तारीख को रिलीज हुई शाहरूख खान की ‘रईस’ ने तीन दिनों में 59 करोड़ कमा लिए थे. यहां ये भी बता दें कि ‘रईस’ बुधवार को रिलीज हई थी और इस फिल्म का पांच दिनों का ओपेनिंग वीकेंड था जिसमें इसने 93.24 करोड़ की कमाई की थी.

अगर बात की जाए ‘जॉली एलएलबी-2’ के वर्ल्डवाइड कमाई की तो फिल्म ने अबतक 161.08 की कमाई कर ली है. वेबसाइट koimoi ने फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की जानकारी दी है.

आपको यह भी बता दें कि अक्षय कुमार की इस फिल्म ने दो दिनों में ही ‘जॉली एलएलबी’ की कमाई की बराबरी कर ली थी.  ‘जॉली एलएलबी’ ने लाइफटाइम 32 करोड़ की कमाई की थी वहीं इस फिल्म ने दो दिनों में ही 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.

इस कमाई से फिल्म के मेकर्स बहुत खुश हैं. फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह ने कहा, ‘फिल्म को मिल रहे प्यार से अधिक अविश्वसनीय वृद्धि का पता चलता है और ‘जॉली एलएलबी 2’ ने भी यही किया. अपने अभूतपूर्व दिन के बाद फिल्म को दर्शकों और मीडिया से काफी प्यार मिला.’

JoLLy-LLB-2-34

फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित है. यह साल 2013 की फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल है. इसमें अक्षय कानपुर के वकील जगदीशवर मिश्रा उर्फ जॉली की भूमिका में हैं. ‘जॉली एलएलबी’ में हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं.

आपको बता दें कि अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी स्टारर इस फिल्म की कहानी पहले वाली फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ से ज्यादा अलग नहीं है. प्लॉट वैसा ही है बस शहर और किरदार बदल गए हैं. जज सौरव शुक्ला ही हैं. वकील बोमन ईरानी की जगह इसमें अन्नू कपूर हैं. अक्षय कुमार ने मेहनत खूब की है लेकिन जॉली का का जिक्र होते ही कहीं ना कहीं अरशद वारसी दिमाग में आ जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पिरिट' विवाद में दीपिोका का बड़ा रिएक्शन, संदीप रेड्डी वांगा पर तंज वाली पोस्ट की लाइक
'स्पिरिट' विवाद में दीपिका का बड़ा रिएक्शन, संदीप रेड्डी वांगा पर तंज वाली पोस्ट की लाइक
क्या दूसरी शादी करेंगे गोविंदा? पत्नी सुनीता आहूजा के दावे की मैनेजर ने खोली पोल
क्या दूसरी शादी करेंगे गोविंदा? मैनेजर ने बता दिया सच
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज एक्ट्रेस
डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज एक्ट्रेस
'कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दें...', करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी पर ननद सबा पटौदी ने तोड़ी चुप्पी
'कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दें...', करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी पर ननद सबा ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget