एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस: पहले दिन Welcome To New York को लगा झटका, 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने की शानदार कमाई

बड़े सितारों से सजी फिल्म 'वेलकम टु न्यूयॉर्क' जहां बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धड़ाम से गिरी है तो वहीं नए सितारों की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने पहले दिन अच्छी कमाई की है.

नई दिल्ली: अब वो ज़माना लद गया जब बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ बड़े स्टार्स की फिल्में अच्छी कमाई करती थी. अब अगर फिल्म अच्छी है तो दर्शकों को इससे फर्क नहीं पड़ता कि उसमें कोई सुपरस्टार है भी या नहीं. ऐसा हम कल यानि शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'वेलकम टु न्यूयॉर्क' को लेकर कह रहे हैं. बड़े सितारों से सजी फिल्म 'वेलकम टु न्यूयॉर्क' जहां बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धड़ाम से गिरी है तो वहीं नए सितारों की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने पहले दिन अच्छी कमाई की है और इस साल के बेस्ट ओपेनर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं. इस फिल्म ने पहले दिन 6.42 करोड़ की कमाई की है. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक 'वेलकम टु न्यूयॉर्क' ने पहले दिन करीब 75 लाख की कमाई की है.

 

ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1650 और विदेशों में 275 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. कुल मिलाकर वर्ल्डवाइड ये फिल्म कुल 1925 स्कीन्स पर रिलीज हुई है. इस फिल्म इस कमाई को अच्छा माना जा रहा है.

'सोनू के टीटू की स्वीटी' फिल्म को लव रंजन ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा, सनी सिंह, आलोक नाथ, दीपिका अमीन, विरेंद्र सक्सेना और आएशा रजा मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म को समीक्षकों ने अच्छा बताया है और साथ ही दर्शक भी  सोशल मीडिया पर इसे अच्छा रिस्पॉंस दे रहे हैं. एबीपी न्यूज़ ने इस फिल्म को 2.5 रेटिंग दी है. एबीपी न्यूज़ ने लिखा है, ''अगर आपको कॉमेडी फिल्म पसंद है और इस वीकेंड आप एक लाइट हार्टेड फिल्म देखना चाहते हैं तो ये फिल्म एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. साल 2018 की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर काफी गंभीर मुद्दों पर बनी फिल्में रिलीज हो रही हैं तो और ऐसे में आप अगर इश्यू बेस्ड फिल्मों से बोर हो गए तो आप इस वीकेंड ये फिल्म देख सकते हैं.'' पढ़ें रिव्यू

वहीं ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ में करण जौहर, दिलजीत दोसांझ, सोनाक्षी सिन्हा, रीतेश देशमुख, बोमन ईरानी, लारा दत्ता, सुशांत सिंह राजपूत और राणा दग्गुबाती प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा, सुपरस्टार सलमान खान भी गेस्ट अपीयरेंस में हैं. इस फिल्म को ना तो समीक्षकों ने अच्छा बताया है और ना ही लोग इसे देखने सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत, कोर्ट ने ये हिदायतें भी दीं
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत
'मेरे पापा की नौकरी चली गई...', सुशांत सिंह राजपूत केस पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'मेरे पापा की नौकरी चली गई...', सुशांत सिंह राजपूत केस पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'गदर 2' से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- 'मैंने किसी से उधार...'
'गदर 2' से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- 'मैंने उधार...'
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चार दिनों का कलेक्शन
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget