एक्सप्लोरर

War 2 बनी YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे लंबी फिल्म, CBFC ने दिया U/A सर्टिफिकेट, जानें रनटाइम

War 2 Runtime: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है. फिल्म में बिना ज्यादा बदलाव किए इसे यूए (UA) सर्टिफिकेट दिया गया है.

ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है और इससे पहले इसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है. वहीं अब 'वॉर 2' को सेंसर बोर्ड से भी मंजूरी मिल गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो 'वॉर 2' YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे लंबी फिल्म होने वाली है.

'वॉर 2' को सेंसर बोर्ड ने यूए (UA) सर्टिफिकेशन के साथ मंजूरी दे दी है. पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से लिखा- 'सेंसर बोर्ड के मेंबर्स ने ज्यादा बदलाव और सुझावों के बिना ही वॉर 2 को सीबीएफसी ने मंजूर कर दिया है. वॉर 2 का टोटल रनटाइम 2 घंटे 53 मिनट (173 मिनट) है, जिसमें पोस्ट क्रेडिट सीक्वेंस शामिल नहीं है, जिसे इस हफ्ते के आखिर में मंजूरी दी जाएगी.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dolby India (@dolbyindiaofficial)


'वॉर 2' का 'पठान' और 'टाइगर 3' से कनेक्शन
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि 'वॉर 2' का पोस्ट क्रेडिट सीक्वेंस 'पठान' और 'टाइगर 3' की तरह लंबा होगा. इसमें लिखा है- 'पठान और टाइगर 3 की तरह, 'वॉर 2' में भी एक बड़ा पोस्ट-क्रेडिट सीक्वेंस होगा, और इसे ऋतिक रोशन और एनटीआर स्टारर फिल्म के प्रिंट्स में जोड़ा जाएगा. पोस्ट-क्रेडिट सीक्वेंस को सभी से छिपाया गया है और अहम स्टेकहोल्डर्स के अलावा किसी को भी इसकी जानकारी नहीं है.' 

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सबसे लंबी फिल्म बनी 'वॉर 2'

  • ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'वॉर 2' दो घंटे 53 मिनट के रनटाइम के साथ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सबसे लंबी फिल्म बन गई है.
  • इससे पहले ये खिताब 'टाइगर जिंदा है' के नाम था जिसका रनटाइम 2 घंटे 41 मिनट है.
  • इसके अलावा वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स दूसरी फिल्में, जैसे 'वॉर' का रनटाइम 2 घंटे 34 मिनट और 'टाइगर 3' का रनटाइम 2 घंटे 36 मिनट है.
  • वहीं 'पठान' 2 घंटे 26 मिनट और 'एक था टाइगर' 2 घंटे 12 मिनट लंबी फिल्म है.

'कुली' से होगा 'वॉर 2' का क्लैश
'वॉर 2' को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी. 14 अगस्त को रिलीज हो रही 'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म 'कुली' से टकराएगी.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्ती और पागलपन से भरा था ‘नई नवेली’ का सेट, डायरेक्टर बालाजी मोहन ने शेयर किया एक्सपीरियंस
मस्ती और पागलपन से भरा था ‘नई नवेली’ का सेट, डायरेक्टर बालाजी मोहन ने शेयर किया एक्सपीरियंस
'रामायण' में अरुण गोविल को दशरथ के रोल के लिए क्यों कास्ट किया गया? जानें वजह
'रामायण' में अरुण गोविल को दशरथ के रोल के लिए क्यों कास्ट किया गया? जानें वजह
Drishyam 3 Box Office Day 6 Live Updates: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' का जलवा, साढ़े 9 बजे तक 229 करोड़ के पार
Live Updates: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' का जलवा, साढ़े 9 बजे तक 229 करोड़ के पार
'दृश्यम 3' के 6 दिनों में 6 बड़े रिकॉर्ड, बुधवार को बॉक्स ऑफिस किया ये धमाका
'दृश्यम 3' के 6 दिनों में 6 बड़े रिकॉर्ड, बुधवार को बॉक्स ऑफिस किया ये धमाका

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget