एक्सप्लोरर

Drugs Case: धर्मा प्रोडक्शन का पूर्व अधिकारी क्षितिज रवि प्रसाद 3 अक्टूबर तक एनसीबी के हिरासत में

क्षितिज रवि प्रसाद ने अपने बयान में कहा है कि उसने एक अन्य आरोपी करमजीत सिंह आनंद और उसके सहयोगियों से ड्रग्स खरीदा था. एनसीबी ने कहा कि मामले की जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी ड्रग्स खरीदने के लिए अन्य आरोपियों के साथ साजिश का हिस्सा था.

मुंबई की एक अदालत ने रविवार को क्षितिज रवि प्रसाद को तीन अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया. उसे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े एक ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था. प्रसाद ने फिल्म निर्माता एवं निर्देशक करण जौहर के एक फर्म में कार्यकारी निर्माता के तौर पर कुछ समय के लिए काम किया था.

जौहर ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि प्रसाद नवंबर 2019 में एक परियोजना के लिये अनुबंध पर कार्यकारी निर्माता के तौर पर धर्मातिक इंटरटेनमेंट से जुड़ा था, लेकिन इस परियोजना पर काम नहीं हुआ. धर्मातिक इंटरटेनमेंट करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की सहायक कंपनी है. क्षितिज रवि प्रसाद को पूछताछ के बाद शनिवार को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था.

क्षितिज रवि प्रसाद को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने प्रसाद को आगे की पूछताछ के लिये तीन अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में दे दिया. सुशांत की मौत और कथित बॉलीवुड-ड्रग्स साठगांठ से जुड़े मादक पदार्थ पहलू की जांच के सिलसिले में एनसीबी ने शनिवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के बयान दर्ज किए.

जांच एजेंसी ने रविवार को अदालत से कहा कि प्रसाद ने अपने बयान में कहा है कि उसने एक अन्य आरोपी करमजीत सिंह आनंद और उसके सहयोगियों से ड्रग्स खरीदा था. एनसीबी ने कहा कि मामले की जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी ड्रग्स खरीदने के लिए अन्य आरोपियों के साथ साजिश का हिस्सा था. वह सुशांत की मौत से जुड़े अन्य आरोपियों से जुड़ा हुआ था.

जांच एजेंसी ने कहा कि प्रसाद, अनुज केशवानी से अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ था, जिसके पास से वाणिज्यिक मात्रा में ड्रग्स जब्त की गई है. शुक्रवार को एनसीबी ने अनुभव चोपड़ा से भी पूछताछ की थी, जो पहले धर्मा प्रोडक्शंस के लिए काम कर चुका है.

करण जौहर की धर्मा कंपनी का अधिकारी करता था ड्रग्स की डील, NCB ने कोर्ट से मांगी 9 दिनों की रिमांड

Drugs Case में धर्मा प्रोडक्शन का पूर्व अधिकारी क्षितिज प्रसाद गिरफ्तार, करण जौहर ने बनाई दूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 2 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 2 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
'हैवान आ रहा है...', अक्षय कुमार ने अनोखे अंदाज में सैफ को किया बर्थडे विश
'हैवान आ रहा है...', अक्षय कुमार ने अनोखे अंदाज में सैफ को किया बर्थडे विश
इमरान हाशमी बने किंग, सनी देओल को सूर्या ने पछाड़ा, जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस
इमरान हाशमी बने किंग, सनी देओल को सूर्या ने पछाड़ा, जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget