एक्सप्लोरर

Drugs Case में धर्मा प्रोडक्शन का पूर्व अधिकारी क्षितिज प्रसाद गिरफ्तार, करण जौहर ने बनाई दूरी

एनसीबी ने प्रोड्यूसर करन जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व अधिकारी क्षितिज रवि प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है.इस मामले में नाम आने के बाद करण जौहर ने क्षितिज से दूरियां बना ली थी.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को बॉलीवुड प्रोड्यूसर करन जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व अधिकारी क्षितिज रवि प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है. एनसीबी ने पहले एक सह-आरोपी से पूछताछ की थी, जिसने क्षितिज का नाम लिया था. एनसीबी ने जिसके बाद उससे पूछताछ की और गिरफ्तार कर लिया. रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि इस मामले में नाम आने के बाद करण जौहर ने क्षितिज से दूरियां बना ली थी.

एनसीबी के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के उप महानिदेशक एमए जैन ने मीडिया को बताया, "हमने क्षितिज को गिरफ्तार कर लिया है. उसे रविवार को विशेष एनडीपीएस अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा. विस्तृत जानकारी कोर्ट के समक्ष रखी जाएगी."

जैन ने कहा कि इस मामले में किसी अन्य फिल्मी हस्ती को ताजा समन नहीं भेजा गया है. इससे पहले एनसीबी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग कनेक्शन को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और उनकी पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश से पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की.

एनसीबी के सूत्रों के अनुसार, साल 2017 के अक्टूबर में कथित ड्रग चैट को लेकर पूछे गए जवाब में दोनों के जवाब अस्पष्ट थे. कोलाबा क्षेत्र में एनसीबी के गेस्टहाउस में सुबह 10 बजे से पहले पहुंची दीपिका दोपहर करीब 3.30 बजे रवाना हुईं.

यहां तक कि दूसरी बार शनिवार को सुबह 10.45 बजे पूछताछ के लिए उपस्थित हुईं करिश्मा भी लगभग 3.30 बजे दोपहर में रवाना हुई. एनसीबी बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से यहां के बल्लार्ड पियर क्षेत्र में अपने कार्यालय में पूछताछ कर रही है. उनकी पूछताछ जारी है

एनसीबी को दीपिका और करिश्मा के चैट से अक्टूबर 2017 का विवरण मिला है, जिसमें दोनों ड्रग पर चर्चा कर रहे थे और क्लब कोको में मिलने की योजना बनाई थी. दीपिका और करिश्मा को एनसीबी ने ड्रग से जुड़े मामले में नाम आने के बाद समन जारी किया था.

दीपिका को बुधवार को उस समय तलब किया गया जब वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा में थीं. वह गुरुवार को मुंबई पहुंची और शुक्रवार को एजेंसी के सामने पेश होने वाली थीं. लेकिन दीपिका की कानूनी टीम के अनुरोध पर एनसीबी ने पूछताछ शनिवार के लिए स्थगित कर दिया.

एनसीबी ने शुक्रवार को अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह और करिश्मा का बयान दर्ज किया था. एनसीबी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सुशांत की मौत मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किए जाने के बाद मामला दर्ज किया और उसके बाद रिया, उनके भाई शोविक और सुशांत के घर के मैनेजर सैमुएल मिरांडा के फोन पर ड्रग्स की कथित चैट पाई गई.

ईडी ने तब ड्रग के मामले की जांच के लिए एनसीबी को पत्र लिखा था. मामला दर्ज करने के बाद एनसीबी ने कई लोगों से पूछताछ की और रिया, शोविक, मिरांडा, सुशांत के निजी कर्मचारी दीपेश सावंत को गिरफ्तार करने के साथ 16 अन्य लोगों से पूछताछ की.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget