एक्सप्लोरर

BJP MLA नीरज कुमार बबलू ने संजय राउत को भेजा नोटिस, माफी मांगने के लिए दिए 48 घंटे

विधायक नीरज कुमार बबलू के वकील अनीश झा ने बताया कि हमने शिवसेना सांसद संजय राउत को नोटिस कर मौका दिया है कि वे अविलंब 48 घंटे के अंदर खेद प्रकट करें या माफी मांगे क्योंकि भूल सबसे होती है.

सहरसा: सुशांत सिंह राजपूत और उनके पिता के संबंधों को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत की ओर से दिए गए आपत्तिजनक बयान मामले में अभिनेता के चचेरे भाई और बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने शिवसेना सांसद संजय राउत को ईमेल के जरिए कोर्ट नोटिस भेजकर 48 घंटे की मोहलत दी है. ताकि पारिवारिक मामलों को लेकर उन्होंने जो बयान दिया है, वो उसके लिए माफी मांगे. ऐसा नहीं करने पर सक्षम न्यायालय में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दाखिल किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेवारी उनकी होगी.

इस संबंध में विधायक नीरज कुमार बबलू के वकील अनीश झा ने बताया कि हमने शिवसेना सांसद संजय राउत को नोटिस भेजा है. दरअसल, उनके पार्टी मुखपत्र सामना में जो आलेख छपी थी, उसमें उन्होंने कुछ ऐसी भ्रामक बातें कही थी, जो काफी खेदजनक और अविश्वसनीय है.

उन्होंने कहा, " संजय राउत का यह बयान कि सुशांत के पिता की दो शादी हुई थी, इसलिए सुशांत को अपने पिता से तकलीफ थी सर्वथा अनर्गल, झूठ और बेबुनियाद है. इसी बात से लोग मर्माहत हैं. एक प्रतिभाशाली कलाकार के असमय हुई मौत की जांच चल रही है. इस दौरान मामले से जुड़ी भ्रामक बातें फैलाना एक सुनियोजित साजिश है. कुछ लोग नहीं चाहते कि इस रहस्य से पर्दा उठे और मामले की सही तरह से जांच हो सके."

अनीश ने कहा, " संजय राउत एक जिम्मेदार पद पर हैं. उन्हें ऐसी किसी बातों का सहारा नहीं लेना चाहिए जिससे यह लगे कि जांच के दिशा को मोड़ने की कोशिश की जा रही है." उन्होंने कहा कि संजय राउत ने उन बातों का जिक्र किया है जिसका ना कोई बुनियाद है और ना धरातल पर ऐसा कुछ मामला है. वो नेता हैं हो सकता है राजनीतिक दबाब में या किसी अन्य के बहकावे में आकर अनर्गल बयान दे दिया है. ऐसे में उनको मौका दिया गया है कि वे अविलंब 48 घंटे के अंदर उसपर खेद प्रकट करें या माफी मांगे क्योंकि भूल सबसे होती है.

उन्होंने कहा, " पूरे भारतवर्ष को जानना है कि सुशांत सिंह राजपूत की किस प्रकार से हत्या हुई है. यह एक रहस्य बना हुआ है और इसमें जिस तरह से अनुसंघान को बाधित करने की कोशिश हुई है, जिस तरह से राजनीतिक रंग देने की कोशिश हो रही है, इसका इससे कोई लेना देना नहीं है. ये ना महाराष्ट्र का सवाल है और ना बिहार का सवाल है, ये केवल न्याय का सवाल है. अनुसंधान निष्पक्ष और सही तरीके से हो, ताकि सही बात की जानकारी लोगों को मिल सके."

उन्होंने कहा कि जितने भी सुशांत को चाहने वाले लोग हैं, सभी उनकी असामयिक मौत से मर्माहत और दुखी हैं. इस बीच अगर कोई भी व्यक्ति आकर जांच को गुमराह करने की कोशिश करे या किसी प्रकार से अनुसंधान की दिशा और दशा को तोड़ने और मरोड़ने की कोशिश करे तो यह अशोभनीय और गलत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection: 'धमाल 4' ने दूसरे दिन 'अल्फा' सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' ने दूसरे दिन 'अल्फा' सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Day 2: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 10 बजे तक 31 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 36 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने रीक्रिएट किया सलमान खान का 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने किया 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget