एक्सप्लोरर

Bholaa Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘भोला’ की हालत हुई खराब, फिल्म की 8वें दिन की कमाई ने भी किया निराश

Bholaa Box Office Collection: अजय देवगन की ‘भोला’ को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म कोई खास कलेक्शन नहीं कर पाई है. आलम ये है कि फिल्म की कमाई में अब हर दिन भारी गिरावट दर्ज की जा रही है.

Bholaa Box Office Collection Day 8: अजय देवगन स्टारर हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म ‘भोला’ की  हालत अब बॉक्स ऑफिस पर खराब होती जा रही है. हर दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. पहले वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करने के बाद सोमवार से लेकर फिल्म की कमाई में गिरावट का सिलसिला शुरु हुआ था जो अब भी जारी है. इन सबके बीच ‘भोला’ के 8वें दिन के बिजनेस के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं. चलिए यहां जानते हैं अजय की फिल्म ने गुरुवार को टिकट खिड़की पर कितने करोड़ बटोरे हैं?

‘भोला’ ने रिलीज के 8वें दिन कितनी कमाई की?
‘भोला’ से मेकर्स को काफी उम्मीद थी लेकिन फिल्म की ओपनिंग ही कुछ खास नहीं रही है. ‘दृश्यम 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले अजय की ‘भोला के बॉक्स ऑफिस पर अब पसीने छूटने लगे हैं. खासतौर पर वीकडेज में फिल्म को सिनेमाघरों में ऑडियंस नहीं मिल रही है. इसी वजह से फिल्म कमाई के मामले में भी पिछड़ती जा रही है. हालांकि ‘भोला’ के लिए राहत की बात ये है कि इसने 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. इन सबके बीच ‘भोला’ की कमाई के 8वें दिन के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं जिसके मुताबिक फिल्म की कमाई में गुरुवार को भी भारी गिरावट आई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘भोला’ ने 8वें दिन यानी गुरुवार को महज 2.70 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है. इसके बाद ‘भोला’ की कुल कमाई अब 59.38 करोड़ रुपये हो गई है.

वीकेंड पर ‘भोला’  की कमाई में उछाल आने की उम्मीद
‘भोला’  की कमाई में हर दिन गिरावट आ रही है हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी पर और वीकेंड पर फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल आ सकता है. ऐसे में जायज सी बात है कि फिल्म के कलेक्शन में भी इजाफा होगा. इसके अलावा ‘भोला’ के पास अभी बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने का मौका है क्योंकि इस फ्राइडे आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म ‘गुमरा’ह ही रिलीज हो रही है. इस फिल्म को लेकर कोई खास बज नहीं है. ऐसे में ‘भोला’ के लिए फिलहाल कमाई करने का पूरा मौका है क्योंकि 21 अप्रैल को ही सिनेमाघरों में  सलमान खान स्टारर ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज होगी. तब तक ‘भोला’ के लिए मैदान साफ है. वैसे देखने वाली बात होगी कि क्या अजय की ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी या नहीं?

‘भोला’ को अजय देवगन ने किया है डायरेक्ट
बता दें कि तमिल हिट ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक ‘भोला’ को अजय देवगन ने ना केवल डायरेक्ट किया है बल्कि फिल्म में लीड रोल भी प्ले किया है. अजय के अलावा फिल्म में तबू, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल सहित कई कलाकारों ने शानदार काम किया है.

ये भी पढ़ें:-ससुराल पहुंचीं रेखा तो सास ने मारने के लिए उठी ली थी चप्पल! इस घटना ने तोड़ दिया था विनोद मेहरा से रिश्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईठा' में मर्चेंट बनकर छाएंगे रणदीप हुड्डा, श्रद्धा कपूर की फिल्म से फर्स्ट लुक आया सामने
'ईठा' में मर्चेंट बनकर छाएंगे रणदीप हुड्डा, श्रद्धा कपूर की फिल्म से फर्स्ट लुक आया सामने
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
अनन्या पांडे ने एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, अब हैं इतने करोड़ की मालकिन
अनन्या ने एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, अब हैं इतने करोड़ की मालकिन

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget