एक्सप्लोरर

ससुराल पहुंचीं रेखा तो सास ने मारने के लिए उठी ली थी चप्पल! इस घटना ने तोड़ दिया था विनोद मेहरा से रिश्ता

Rekha Vinod Mehra: अभिनेत्री रेखा की जिंदगी में इश्क ने कई बार दस्तक दी. एक बार तो मामला सात फेरों के पार भी पहुंच गया, लेकिन फिर भी रिश्ते में दरार आ गई. आइए जानते हैं उसकी वजह...

Rekha Vinod Mehra Relationship: सास-बहू की किचकिच आपको अपने पास-पड़ोस में अक्सर देखने को मिल ही जाती होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड सितारे भी इससे जूझ चुके हैं. दरअसल, ऐसी ही एक घटना से बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा को रूबरू होना पड़ा था. आइए आपको उस किस्से से रूबरू कराते हैं...

जब विनोद मेहरा संग जुड़ा रेखा का रिश्ता

बॉलीवुड की बेइंतहा खूबसूरत हसीनाओं में से एक रेखा की जिंदगी बेहद उलझी रही. उन्होंने बॉलीवुड के शहंशाह के साथ इश्क का पाठ पढ़ा, लेकिन इसे अंजाम तक नहीं पहुंचा पाईं. इसके बाद मोहब्बत का कलमा पढ़ने के लिए उन्होंने कई दरवाजों पर दस्तक दी, जिसमें उन्हें अक्सर निराशा ही हाथ लगी. हालांकि, एक दफा उनका प्यार परवान चढ़ा और शादी तक जा पहुंचा. यह रिश्ता किसी और के साथ नहीं, बल्कि मशहूर एक्टर विनोद मेहरा के साथ जुड़ा था. रेखा ने उनकी तीसरी पत्नी बनना कबूल किया था, लेकिन यह रिश्ता सिर्फ दो महीने का मेहमान रहा. 

सास ने इस अंदाज में किया 'स्वागत'

हुआ यूं कि विनोद मेहरा के साथ शादी के बाद रेखा ने तमाम अरमान संजोए, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी उस वक्त फिर गया, जब वह पहली बार अपनी ससुराल पहुंचीं. 'बहू हो तो ऐसी' में अपनी हाजिरजवाबी और बेहतरीन चालों से सास को मात देने रेखा असल जिंदगी में सास के तौर-तरीकों से नहीं निपट पाईं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जब रेखा अपनी ससुराल पहुंचीं तो उन्होंने विनोद मेहरा की मां यानी अपनी सास के पैर छूने की कोशिश की. ऐसा होते ही सास ने रेखा को पीटने के लिए चप्पल उठा ली. दरअसल, अभिनेता की मां को रेखा कतई पसंद नहीं थीं. यह किस्सा यासीर उस्मान की किताब रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी में भी बयां किया गया. 

... और अलग हो गए विनोद और रेखा

रेखा ने भी एक इंटरव्यू में विनोद मेहरा की मां का जिक्र किया था. उन्होंने बताया था, 'मेरे और विनोद की मां के विचार नहीं मिलते थे. वह मुझे बदनाम अभिनेत्री मानती थीं. विनोद की वजह से मैंने उन्हें बर्दाश्त किया, लेकिन एक दिन मेरे सब्र का बांध टूट गया. मैंने विनोद से प्यार और मां में से किसी एक को चुनने के लिए कहा तो उन्होंने मां को चुन लिया. इसके बाद हम अलग हो गए.'

Danny Denzongpa: जब रोल मांगने पर डैनी को मिला गार्ड की नौकरी का ऑफर, एक्टर ने ऐसे लिया था बदला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, 'करुप्पु' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, 'करुप्पु' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'रामायण' की एंडिंग कैसी होगी? डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया खुलासा
'रामायण' की एंडिंग कैसी होगी? डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया खुलासा
अजय की चौहान में विक्रांत मैसी की एंट्री, किरदार का भी चल गया पता!
अजय की चौहान में विक्रांत मैसी की एंट्री, किरदार का भी चल गया पता!
जब अभय वर्मा को समझ लिया था ट्रांसजेंडर, लड़कों ने सड़क पर की थी गंदी हरकत
जब अभय वर्मा को समझ लिया था ट्रांसजेंडर, लड़कों ने सड़क पर की थी गंदी हरकत

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget