एक्सप्लोरर

Bhediya Box Office: बॉक्स ऑफिस पर Varun Dhawan की 'भेड़िया' हुई फुस्स, 5वें दिन किया बस इतना कलेक्शन

Bhediya Box Office Collection: वरुण धवन की 'भेड़िया' की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मंगलवार को यानी रिलीज के पांचवे दिन फिल्म का कलेक्शन का आंकड़ा बेहद कम रहा है.

Bhediya Box Office Collection Day 5: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) को ऑडियंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म को अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ की वजह से दर्शकों का लिमिटेड सपोर्ट मिल रहा है. ‘भेड़िया’ से एक सप्ताह पहले रिलीज हुई ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब भी तहलका मचाया हुआ है. इन सबक बीच कमाई की बात करें तो 'भेड़िया' मंडे टेस्ट में फेल होने के बाद मंगलवार को भी फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. चलिए जानते हैं फिल्म का पांचवें दिन का कलेक्शन कितना रहा है.

'भेड़िया' की कमाई में मंगलवार को आई गिरावट
'भेड़िया' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्मेंस नहीं दे पा रही हैं. कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 7.47 करोड़ रुपये कमाए थे. वीकेंड पर भी फिल्म को अच्छा फुटफॉल मिला. बता दें कि  रिलीज के दूसरे दिन 'भेड़िया' की कमाई में उछाल आया और फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 9.57 करोड़ रुपये कमाए. वहीं तीसरे दिन रविवार को 11.5 करोड़ की कमाई दर्ज की है. फिल्म के चौथे दिन की कमाई निराशाजनक रही और  'भेड़िया' ने सोमवार को कुल 3.85 करोड़ का कारोबार किया. वहीं मंगलवार, यानी पांचवें दिन का कलेक्शन भी आ गया है. अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक 'भेड़िया' ने मंगलवार को कुल 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसी के साथ फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 36.90 करोड़ रुपये हो गया है.

भेड़िया का पांच दिन का कलेक्शन

  • पहला दिन- 7.47 करोड़ रुपये
  •  दूसरा दिन- 9.57 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन-11.50 करोड़  रुपये
  • चौथा दिन- 3.85 करोड़ रुपये 
  • पांचवां दिन- 3.50 करोड़ रुपये
  • कुल कलेक्शन- 36.90 करोड़ रुपये

वरुण धवन ने सिनेमाघर से फैंस के साथ तस्वीर की थी शेयर
बता दें कि हाल ही में, ‘भेड़िया’ स्टार वरुण धवन ने ट्विटर पर सिनेमाघरों से फैंस के साथ तस्वीरें शेयर की थी और ग्रेटिट्यूड जाहिर किया था. उन्होंने अजय देवगन और डायरेक्टर अभिषेक पठान को भी टैग किया और तस्वीरों के साथ लिखा, “’भेड़िया’ ने मुझे इतना प्यार दिया है कि इतने सारे लोगों को सिनेमाघरों में आते देखना आश्चर्यजनक लगता है.’दृश्यम2’ और ‘भेड़िया’ के रूप में एक स्पेशल संडे सभी सिनेमा प्रेमियों को बहुत सारी खुशियाँ देता है @ajaydevgn सर और @AbhishekPathakk को बधाई.

भेड़िया' ने अपने बजट का आधा किया वसूल
बता दें कि 'भेड़िया' 60 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है. ऐसे में फिल्म ने अब तक आधी लागत से ज्यादा तो वसूल कर लिया है. लेकिन फिल्म को हिट होने के लिए अब सेकेंड वीकेंड में अच्छी कमाई करनी होगी. बता दें कि फिल्म में वरुण धवन के अलावा कृति सेनन, दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी ने अहम रोल प्ले किया है. 

ये भी पढ़ें:-ये क्या! सोफे से बनी जैकेट पहनकर पहुंचे Karan Johar, फराह खान ने की खिंचाई, देखें वीडियो

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमिताभ बच्चन के इशारों पर नाचती थीं रेखा...' जर्नलिस्ट ने सालों पुराना सीक्रेट रिवील किया
'अमिताभ के इशारों पर नाचती थीं रेखा...' जर्नलिस्ट ने खोला सालों पुराना राज
Monday Box Office Collection Live Updates: मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन
मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन
Alpha Box Office: 'अल्फा' को हिट होने के लिए कितना कमाना होगा? 3 दिनों में बजट का मात्र 38% वसूल पाई है फिल्म
Alpha को हिट होने के लिए कितना कमाना होगा? 3 दिनों में बजट का मात्र 38% वसूल पाई है फिल्म
पति संग महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने गईं अफसाना खान, ट्रोल्स बोले- फेम के लिए ये सब कर रही हो
पति संग महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने गईं अफसाना खान, ट्रोल्स बोले- फेम के लिए ये सब कर रही हो

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
Embed widget