एक्सप्लोरर

Birthday Special: आयष्मान खुराना ने कौन सा गाना गुनगुनाकर किया था ताहिर का इंप्रेस?

Ayushmann’s Love: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की पर्सनल लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. आयुष्मान और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप की कहानी 12वीं क्लास के दौरान फिजिक्स के ट्यूशन में हुई थी.

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपने एक्टिंग और गायिकी से फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बना चुके हैं. उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. अक्सर देखा जाता है कि बड़े सितारों की लव स्टोरी में उतार-चढ़ाव, झगड़े और अलगाव की बातें आती हैं, लेकिन आयुष्मान और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप की कहानी इन सबसे बिल्कुल अलग है.

दोनों की मुलाकात ट्यूशन में हुई थी और तब से लेकर आज तक उनकी दोस्ती, प्यार और शादी की कहानी एकदम सिंपल और खूबसूरत रही है. इस रियल लाइफ रोमांस ने न सिर्फ उनकी जिंदगी को संवार दिया, बल्कि आयुष्मान के करियर को भी नई उड़ान दी.

बचपन से ही एक्टिंग और गायिकी में थी रुचि

आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था. उनका असली नाम निशांत खुराना है. बचपन से ही उन्हें एक्टिंग और गायिकी में रुचि थी. उन्होंने चंडीगढ़ में अपनी स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की. स्कूल के दिनों में ही उनकी मुलाकात ताहिरा कश्यप से हुई.

Birthday Special: आयष्मान खुराना ने कौन सा गाना गुनगुनाकर किया था ताहिर का इंप्रेस?

ट्यूशन में हुई थी मुलाकात

दोनों की पहली मुलाकात 12वीं क्लास के दौरान फिजिक्स के ट्यूशन में हुई थी. दोनों का परिवार भी एक-दूसरे को जानता था, इसलिए उनकी दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती गई. आयुष्मान ने अपने पापा के साथ मिलकर ताहिरा को 'हमें तुमसे प्यार कितना' गाना सुनाया, जिससे ताहिरा बहुत प्रभावित हुई थीं.

12 साल डेट करने के बाद 2008 में की शादी 

आयुष्मान और ताहिरा एक-दूसरे को बचपन से समझते आए हैं. दोनों ने करीब 12 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और साल 2008 में शादी के बंधन में बंध गए. शादी के बाद उनका रिश्ता और भी मजबूत हुआ.

ताहिरा खुद एक फिल्ममेकर और लेखक हैं, इसलिए दोनों को एक-दूसरे के काम और सपनों को समझने में कोई दिक्कत नहीं हुई. उनकी एक बेटी वरुष्का और एक बेटा विराजवीर है.

Birthday Special: आयष्मान खुराना ने कौन सा गाना गुनगुनाकर किया था ताहिर का इंप्रेस?

 टीवी से आयुष्मान ने की करियर की शुरुआत

आयुष्मान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी. उन्होंने एमटीवी रोडीज का दूसरा सीजन जीता और उसके बाद कई टीवी शो होस्ट किए. रेडियो जॉकी के रूप में भी उन्होंने काम किया और धीरे-धीरे बॉलीवुड में कदम रखा.

उनका पहला बड़ा ब्रेक 2012 में आई फिल्म 'विकी डोनर' से मिला. इस फिल्म में आयुष्मान ने एक युवा लड़के का रोल निभाया, जो स्पर्म डोनर बन जाता है. इस फिल्म को बहुत सराहा गया और आयुष्मान को फिल्मफेयर का बेस्ट मेल डेब्यू और बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड भी मिला.

'विकी डोनर' के बाद आयुष्मान की कई फिल्में आईं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हो सकीं. पर उन्होंने हार नहीं मानी और मेहनत करते रहे.

'दम लगा के हईशा', 'बधाई हो', 'बाला', 'ड्रीम गर्ल', 'ड्रीम गर्ल 2', 'अंधाधुन', 'अनुच्छेद 15', और 'चंडीगढ़ करे आशिकी' जैसी फिल्मों ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का स्टार बना दिया. उनकी फिल्मों में अक्सर समाज से जुड़े मुद्दे होते हैं और कॉमेडी का भी अच्छा तड़का रहता है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आता है.

Birthday Special: आयष्मान खुराना ने कौन सा गाना गुनगुनाकर किया था ताहिर का इंप्रेस?

एक इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान ने अपनी शादी के मुश्किल समय को लेकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि ताहिरा नहीं चाहती थीं कि वह कोई भी किसिंग सीन करें. उन्होंने कहा था कि हर रिलेशनशिप को वक्त देना होता है. अगर आप अपने पार्टनर को ज्यादा वक्त देते हैं तो वह ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल फंक्शन में क्यों नाचने को मजबूर हुए गोविंदा, छोटी गाड़ियों में घूम रहे, एक्टर ने खुद बताई वजह
स्कूल फंक्शन में क्यों नाचने को मजबूर हुए गोविंदा, छोटी गाड़ियों में घूम रहे, एक्टर ने खुद बताई वजह
जब सेट पर आमिर खान के इस बिहेवियर पर भड़क गए थे अमरीश पुरी, सबके सामने एक्टर को लगाई थी डांट
जब सेट पर आमिर खान के इस बिहेवियर पर भड़क गए थे अमरीश पुरी, सबके सामने एक्टर को लगाई थी डांट
Oscar 2026 में हॉलीवुड सितारों के साथ प्रियंका चोपड़ा भी दिखाएंगी जलवा, मिली ये खास जिम्मेदारी
ऑस्कर 2026 में हॉलीवुड सितारों के साथ प्रियंका चोपड़ा भी दिखाएंगी जलवा, मिली ये खास जिम्मेदारी
IND Vs ENG: करीना से अक्षय कुमार और अनिल कपूर तक, टीम इंडिया के वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने पर झूमे बॉलीवुड सेलेब्स
करीना से अक्षय कुमार तक, टीम इंडिया के वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने पर झूमे बॉलीवुड सेलेब्स

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
नीतीश कुमार दिल्ली में रहकर भी 'कंट्रोल' करेंगे बिहार? BJP के सामने रख दी ये बड़ी शर्त!
नीतीश कुमार दिल्ली में रहकर भी 'कंट्रोल' करेंगे बिहार? BJP के सामने रख दी ये बड़ी शर्त!
Nepal Election Results Live: नेपाल में Gen-Z के प्रिय 'शाह' की सुनामी, भारी जीत की ओर बढ़ रही RSP, वामपंथी गायब
Nepal Election Results Live: नेपाल में Gen-Z के प्रिय 'शाह' की सुनामी, भारी जीत की ओर बढ़ रही RSP, वामपंथी गायब
IND vs NZ Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा? जानें अहमदाबाद का पूरा मौसम अपडेट
Jab khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी, आपको अपने परिवार के करीब लाने वाली फिल्म 
जब खुली किताब रिव्यू: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़ियां की ये फिल्म दिल को छू लेगी
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
Sara Tendulkar: अर्जुन की शादी में बला की खूबसूरत दिखीं सारा तेंदुलकर, गुलाबी साड़ी में काटा गदर
अर्जुन की शादी में बला की खूबसूरत दिखीं सारा तेंदुलकर, गुलाबी साड़ी में काटा गदर
'ईदगाह का हामिद'... 10-10 के सिक्के जोड़ मां के लिए झुमके खरीदने पहुंचा बच्चा, हो जाएंगे इमोशनल
'ईदगाह का हामिद'... 10-10 के सिक्के जोड़ मां के लिए झुमके खरीदने पहुंचा बच्चा, हो जाएंगे इमोशनल
Embed widget