एक्सप्लोरर

रूस में दिखता था बॉलीवुड फिल्मों का जलवा, धड़ाधड़ बिकती थीं हिंदी फिल्मों की टिकटें

Hindi Films Popularity: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चे सदियों से देश–विदेश में होते आ रहे हैं. एक दौर ऐसा था जब रूसी थिएटर्स में हिंदी फिल्में देखने की लाइनें लगती थीं. जानें उन फिल्मों के बारे में.

रूस और भारत की दोस्ती सिर्फ राजनयिक नहीं रही, बल्कि फिल्मों के जरिए भी गहरी रही है. 1950 के दशक में जब सोवियत संघ (अब रूस) के लोग पहली बार राज कपूर की फिल्मों से रूबरू हुए, तब से लेकर 1991 तक, भारतीय फिल्मों ने वहां की सिनेमा संस्कृति में खास जगह बनाई.

रूस में बॉलीवुड के प्रति प्रेम इतना था कि लोग घंटों कतार में खड़े होकर टिकट खरीदते थे. ऐसे में आइए जानते हैं रूस में अब तक की सबसे लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों के बारे में और क्यों वहां के लोग इन्हें आज भी याद करते हैं.

रूस में पॉपुलर रही ये बॉलीवुड फिल्म्स 

1. आवारा 
राज कपूर की 'आवारा' सोवियत लोगों के लिए एक क्रांति जैसी थी. राज कपूर ने इसमें खुद अभिनय किया और कहानी में अच्छाई और बुराई के बीच के अंतर को दिखाया. यह फिल्म रूस में चार साल देरी से आई और 63.7 मिलियन टिकट बिके. यहां तक कि सोवियत लोग इसे केवल फिल्म नहीं बल्कि एक संस्कृति के रूप में अपनाते थे.
रूस में दिखता था बॉलीवुड फिल्मों का जलवा, धड़ाधड़ बिकती थीं हिंदी फिल्मों की टिकटें

2. बॉबी 
राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर के दौर की 'बॉबी' भी रूस में जबरदस्त हिट साबित हुई. गरीब लड़की और अमीर लड़के की प्रेम कहानी को देखने के लिए 62.6 मिलियन लोगों ने टिकट खरीदे. सोवियत दर्शक इस फिल्म में नई तरह की कहानी और स्टाइल देखकर काफी प्रभावित हुए.
रूस में दिखता था बॉलीवुड फिल्मों का जलवा, धड़ाधड़ बिकती थीं हिंदी फिल्मों की टिकटें

3. डिस्को डांसर 
सोवियत लड़कों के लिए सबसे खास थी 'डिस्को डांसर'. इसमें जिमी और एंटरटेनिंग म्यूजिक ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया. 60.9 मिलियन लोगों ने इसे देखा. लोग खासतौर पर 'जिम्मी जिम्मी, आजा आजा' गाने और फिल्म में दिखाए गए स्टाइल से प्रभावित हुए.
रूस में दिखता था बॉलीवुड फिल्मों का जलवा, धड़ाधड़ बिकती थीं हिंदी फिल्मों की टिकटें

4. बारूद 
'बारूद' एक्शन और रोमांस का मेल था. अनूप नाम के लड़के ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने का फैसला किया, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उसे अपने दुश्मन की बेटी से प्यार हो जाता है. सोवियत दर्शकों ने इसकी 60 मिलियन टिकटों की बिक्री के साथ जमकर तारीफ की.

रूस में दिखता था बॉलीवुड फिल्मों का जलवा, धड़ाधड़ बिकती थीं हिंदी फिल्मों की टिकटें

5. सीता और गीता
हेमा मालिनी की फिल्म 'सीता और गीता' को देखने के लिए 55.2 मिलियन लोगों ने टिकट खरीदे. दो जुड़वां बहनों की कहानी सोवियत दर्शकों के दिलों को छू गई. यह फिल्म इतनी लोकप्रिय हुई कि किर्गिस्तान में एक माता-पिता ने अपनी जुड़वां बच्चियों के नाम सीता और गीता रख दिए.
रूस में दिखता था बॉलीवुड फिल्मों का जलवा, धड़ाधड़ बिकती थीं हिंदी फिल्मों की टिकटें

6. ममता 
सुचित्रा सेन की 'ममता' 52.1 मिलियन लोगों ने देखी. कहानी एक महिला देवयानी की थी, जो बिना प्यार के शादी करती है और फिर अपनी बेटी से अलग हो जाती है. सोवियत लोग इसकी भावनाओं और मातृत्व की कहानी को बेहद पसंद करते थे.
रूस में दिखता था बॉलीवुड फिल्मों का जलवा, धड़ाधड़ बिकती थीं हिंदी फिल्मों की टिकटें

7. फूल और पत्थर 
मीना कुमारी और धर्मेंद्र की फिल्म 'फूल और पत्थर' के 45.4 मिलियन टिकट बिके. एक बीमार लड़की और चोर की कहानी ने दर्शकों के दिलों को छू लिया.
रूस में दिखता था बॉलीवुड फिल्मों का जलवा, धड़ाधड़ बिकती थीं हिंदी फिल्मों की टिकटें

सोवियत दर्शकों ने भारतीय फिल्मों को सिर्फ मनोरंजन के रूप में नहीं देखा, बल्कि इनमें दिखाए गए अच्छे और बुरे, प्यार और परिवार, संघर्ष और जीत जैसी भावनाओं को अपने जीवन से जोड़ा. रूस में आज भी बॉलीवुड फिल्म फेस्टिवल और रेट्रो शो बड़े उत्साह से आयोजित होते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने मचाई तबाही, दो दिन के कलेक्शन से 'धुरंधर' और 'डंकी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने दो दिन में मचाई तबाही, 'धुरंधर' और 'डंकी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
Spider Man Brand New Day BO: दूसरे दिन 'स्पाइडर मैन' हुई 100 करोड़ के पार, तोडे 11 हॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड
दूसरे दिन भी 'स्पाइडर मैन' का बजा डंका, 100 करोड़ के पार हुई कमाई
शाहरुख खान की 'किंग' के म्यूजिक राइट्स के लिए मची होड़, मेकर्स कर रहे रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील!
शाहरुख खान की 'किंग' के म्यूजिक राइट्स के लिए मची होड़, मेकर्स कर रहे रिकॉर्ड ब्रेकिंग डील!

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget