एक्सप्लोरर

जब राजेश खन्ना को मिला रोल तो डायरेक्टर से नाराज हो गए थे Dharmendra, पूरी रात शराब पीकर करते रहे फोन

Dharmendra Drunk-Dialed: धर्मेंद्र फिल्म आनंद में काम करना चाहते थे. जब उन्हें पता चला कि फिल्म में राजेश खन्ना को कास्ट कर लिया गया है तो उन्हें बहुत बुरा लगा था.

Dharmendra Drunk-Dialed: फिल्म आनंद (1971) में राजेश खन्ना का कैरेक्टर अमर हो गया. इस फिल्म को ऋषिकेश मुखर्जी ने बनाया था. फिल्म में राजेश और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था. राजेश खन्ना उस वक्त तक सुपरस्टार थे और अमिताभ ने करियर की शुरुआत की थी. 

इस फिल्म को लेकर धर्मेंद्र ने बताया था कि पहले इस फिल्म के लिए उन्हें कास्ट करने की बात थी. लेकिन ऋषिकेश मुखर्जी ने फिर राजेश खन्ना को कास्ट कर लिया था और इससे धर्मेंद्र नाराज हो गए थे.

धर्मेंद्र को सुनाई थी स्क्रिप्ट

कपिल शर्मा शो में जब धर्मेंद्र पहुंचे थे तो उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें फिल्म आनंद से हटा दिया गया था. धर्मेंद्र ने बताया- ऋषिकेश दा ने मुझे फ्लाइट में आनंद की स्टोरी सुनाई थी. बेंगलुरु से आते वक्त उन्होंने मुझसे कहा था कि हम ये करने वाले हैं और बाद में मुझे पता चला कि उन्होंने फिल्म में इस रोल के लिए राजेश खन्ना को कास्ट कर लिया है.

इससे धर्मेंद ऋषिकेश मुखर्जी से बहुत नाराज हो गए थे. धर्मेंद्र ने उन्हें नशे की हालत में कॉल किया था. धर्मेंद्र ने बताया- मैं नहीं चाहता था कि ऋषिकेश दा पूरी रात सोएं. मैंने उन्हें कहा कि आप ये रोल मुझे देने वाले थे, आपने मुझे स्टोरी सुनाई थी तो आपने ये फिल्म राजेश खन्ना को क्यों दी? वो मुझे बोलते रहे कि धरम सो जाओ हम सुबह बात करेंगे. वो फोन काटते और मैं उन्हें दोबारा कॉल करता और पूछता कि आपने ये रोल उन्हें क्यों दिया? 

इन फिल्मों में साथ किया काम

धर्मेंद्र और ऋषिकेश मुखर्जी का आनंद को लेकर खराब एक्सपीरियंस होने बाद दोनों ने इससे मूवऑन किया. उन्होंने फिर साथ में चुपके चुपके और गुड्डी में साथ काम किया.

बता दें कि आनंद में अमिताभ बच्चन, सुमिता सान्याल, रमेश देओ और सीमा देओ जैसे स्टार्स भी अहम रोल में थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया और धीरे-धीरे फिल्म को कल्ट क्लासिक का टैग मिला. आज ये फिल्म बॉलीवुड की टॉप फिल्मों में से एक हैं. 

ये भी पढ़ें- कैंसर से जंग के बीच हिना खान ने फिर किया रैंप वॉक, पिंक सूट में गजरा लगाए खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस, लोग बोले- 'बहादुर शेरनी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित साध की 'प्रताप' का नया गाना 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज, प्यार और इंतजार की कहानी छू जाएगी दिल!
अमित साध की 'प्रताप' का नया गाना 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज, प्यार और इंतजार की कहानी छू जाएगी दिल!
Ramayana Advance Booking Day 1 Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 3 बजे तक 41 करोड़ के पार हुई कमाई
Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 3 बजे तक 41 करोड़ के पार हुई कमाई
अक्टूबर में रिलीज सभी बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ी अजय देवगन की 'दृश्यम 3', कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
अक्टूबर में रिलीज सभी बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ी 'दृश्यम 3', कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
'जूली' से 'राजा' तक, फिल्मों और टीवी पर अपनी छाप छोड़ गईं रीता भादुड़ी
'जूली' से 'राजा' तक, फिल्मों और टीवी पर अपनी छाप छोड़ गईं रीता भादुड़ी

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget