एक्सप्लोरर

Sonam Kapoor के बर्थडे पर भाई अर्जुन कपूर ने शेयर कर दी ऐसी तस्वीर, पति आनंद आहूजा की निकल गई हंसी

Sonam Kapoor Birthday: एक्ट्रेस सोनम कपूर के बर्थडे पर उनके प्यारे भाई व एक्टर अर्जुन कपूर ने बचपन की एक फोटो शेयर की है, जिसमें सोनम को पहचान पाना मुश्किल है.

Sonam Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘नीरजा’, ‘रांझणा’, ‘आयशा’ जैसी फिल्मों से भले ही अपनी काबिलियत दिखाई हो, लेकिन वह अपने फैशन सेंस के लिए ज्यादा मशहूर हैं. उनका ड्रेसिंग स्टाइल हमेशा सुर्खियों में रहता है और वह अपनी खूबसूरती का जादू अच्छे से लोगों पर चलाती हैं, लेकिन हाल ही में हमारे हाथ एक ऐसी तस्वीर लगी है, जिसे देखने के बाद शायद आप अपनी खूबसूरत दीवा को पहचान नहीं पाएंगे.

दरअसल, सोनम कपूर के 37वें जन्मदिन पर उनके चचेरे भाई अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपनी बहन को बर्थडे विश करने के लिए एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जो उनके बचपन की है. फोटो में अर्जुन और सोनम बिस्तर पर लेटे हुए हैं. सोनम जहां मुस्कुरा रही हैं, वहीं अर्जुन कुछ सोचते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो में यकीनन आप सोनम को नहीं पहचान पाए होंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

फोटो के साथ अर्जुन कपूर ने अपनी बहन के लिए एक नोट लिखा है, जो उनके रिश्ते को अच्छे से परिभाषित करता है. अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा है, “जन्मदिन मुबारक हो @sonamkapoor. यह तस्वीर हमें पूरी तरह से अभिव्यक्त करती है. आप शर्मीली और मैं विचारक. समय बीत गया, लेकिन हम नहीं बदले हैं. बस बड़े हो गए हैं. पहले हम बच्चे थे और अब आपका अपना एक (बेबी) होने जा रहा है, हमेशा आप पर गर्व है और आपके पीछे पहले से ही @anandahuja जैसे ठोस व्यक्ति हैं... मैं एक बड़े के रूप में आपसे बहुत प्यार करता हूं (तकनीकी रूप से मैं केवल 17 दिन छोटा हूं, लेकिन तुम्हारे पागलपन से ऐसा महसूस नहीं होता है) भाई!!!”

अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा की हंसी का ठिकाना नहीं रहता है. आनंद ने कई हंसी वाली इमोजी के साथ कमेंट किया है, “इसमें आपके दोनों हाव-भाव देखना अविश्वसनीय है, जो आपके रिश्ते को बयां कर रहा है. आप ईमानदार होने की कोशिश कर रहे हैं और वह आपको चिढ़ा रही हैं.” वहीं, सोनम ने भी अपने भाई के पोस्ट पर प्यार जाहिर किया है.


Sonam Kapoor के बर्थडे पर भाई अर्जुन कपूर ने शेयर कर दी ऐसी तस्वीर, पति आनंद आहूजा की निकल गई हंसी

आपको बता दें कि, सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी और अब एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं. उन्होंने मार्च 2021 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी.

यह भी पढ़ें

Entertainment Live Updates: शादी के बंधन में बंधे नयनतारा और विग्नेश, खूबसूरत वेडिंग फोटोज़ वायरल

TMKOC Neha Mehta: इस वजह से नेहा मेहता ने छोड़ा था तारक मेहता शो, जानिए अब क्या कर रही हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा-1947' सहित सिनेमाघरों में मौजूद 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'आवारपन 2', जानें-मंडे का कलेक्शन
मंडे को चला 'आवारपन 2' का जादू, साउथ फिल्म भी छाई, जानें- 'बंटवारा-1947' का हाल
मंडे टेस्ट में पास हुई इमरान हाशमी की Awarapan 2, अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
मंडे टेस्ट में पास हुई 'आवारापन 2', अक्षय-अजय की फिल्मों के रिकॉर्ड भी किए ध्वस्त
Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget