एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस की जंग हारी अर्जुन कपूर की 'पानीपत', सात दिनों में हुई बस इतनी कमाई

आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'पानीपत' को समीक्षकों की तो ठीक ठाक तारीफ मिल गई, लेकिन दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर तक नहीं जा रहा हैं. फिल्म ने पहले हफ्ते में उम्मीद से बेहद कम कारोबार किया है.

नई दिल्ली: संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'पानीपत' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. फिल्म कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की 'पति पत्नी और वो' के साथ बड़े परदे पर रिलीज़ हुई थी, हालांकि अर्जुन की फिल्म कार्तिक की फिल्म के आगे टिक नहीं पाई है. पहले हफ्ते में 'पानीपत' लगभग 26 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई है, जबकि 'पति पत्नी और वो' ने करीब 56ल करोड़ रुपये का बिज़नेस कर लिया है.

फिल्म ट्रेड के जानकार तरण आदर्श के मुताबकि 'पानीपत' ने दर्शकों को काफी निराश किया है. इसने महाराष्ट्र में तो ठीक ठाक बिज़नेस किया है, लेकिन बाकी जगहों पर ये अच्छा कारोबार करने में विफल रही है. फिल्म ने पहले सात दिनों में 25.68 करोड़ कमाए हैं.

#Panipat is an epic disappointment... Was best in #Maharashtra, but the biz fell flat on weekdays... North and East put up shockingly low numbers... Fri 4.12 cr, Sat 5.78 cr, Sun 7.78 cr, Mon 2.59 cr, Tue 2.21 cr, Wed 1.70 cr, Thu 1.50 cr. Total: ₹ 25.68 cr. #India biz.

Day Wise Collectiom

DAY 1 - 4.12 करोड़ रुपये DAY 2 - 5.78 करोड़ रुपये DAY 3 - 7.78 करोड़ रुपये DAY 4 - 2.59 करोड़ रुपये DAY 5 - 2.21 करोड़ रुपये DAY 6 - 1.70 करोड़ रुपये DAY 7 - 1.50 करोड़ रुपये

कुल कमाई - 25.68 करोड़ रुपये 

आपको बता दें कि 'पानीपत' के मेकर्स ने फिल्म का रन टाइम करीब 12 मिनट घटा दिया है. पहले ये फिल्म करीब 2 घंटे 53 मिनट की थी ऐसे में अब ये 2 घंटे 41 मिनट की रह गई है. आज से कटे हुए रन टाइम के साथ फिल्म सिनेमाघरों में चलाई जा रही है. दरअसल फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर एक समुदाय ने विरोध किया था, जिसके चलते मेकर्स ने ये फैसला लिया है.

गौरतलब है कि 'पानीपत' का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है. फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ बताया जा रहा है. इस फिल्म को भारत में 2395 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है, जबकि विदेश में इसे 600 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
बुधवार को भी 'जेलर 2' बनी नंबर वन, 'दृश्यम 3' से आगे निकली 'राणाबाली', 'उड़ता तीर' के कलेक्शन ने चौंकाया
बुधवार को भी 'जेलर 2' बनी नंबर वन, 'दृश्यम 3' से आगे निकली 'राणाबाली', 'उड़ता तीर' के कलेक्शन ने चौंकाया
'मैंने खुद को बहुस कोसा....', 'पेद्दी' में अपने किरदार पर हुई ट्रोलिंग पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'मैंने खुद को बहुस कोसा....', 'पेद्दी' में अपने किरदार पर हुई ट्रोलिंग पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget