एक्सप्लोरर

Arijit Singh की बिगड़ी तबीयत! फैंस से मांगी माफी, 1 महीने के लिए आगे बढ़ाया गया UK का Live कॉन्सर्ट

Arijit Singh: अरिजीत सिंह के हेल्थ इश्यू के चलते उनके यूके टूर को पोस्टपोन कर दिया गया है. सिंगर ने इसके लिए सोशल मीडिया पर अपने फैंस से माफी भी मांगी है.

Arijit Singh UK Tour Postponed: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से हर किसी को अपना मुरीद बनाया है. देशभर में अरिजीत सिंह लाइव कॉन्सर्ट भी करते रहते हैं. वहीं वे विदेशों में भी शो के लिए अक्सर जाते हैं. अगस्त में वे यूके भी लाइव कॉन्सर्ट के लिए जाने वाले थे लेकिन अब उनका यूके का दौरा टल गया है.

यूके का दौरा टालने की वजह अरिजीत सिंह का हेल्थ इश्यू है. अरिजीत ने हेल्थ इश्यू के चलते अपना यूके टूर आगे बढ़ा दिया है. हालांकि सिंगर ने इसके लिए अपने तमाम फैंस से सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी है. साथ ही उनके यूके कॉन्सर्ट की नई तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है.

अरिजीत ने खुद दी 'मेडिकल सिचुएशन' की जानकारी

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh)

अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया है कि 'मेडिकल सिचुएशन' के चलते उन्होंने यूनाइटेड किंगडम का अपना अपकमिंग दौरा टाल दिया है. उन्होंने फैंस से माफी भी मांगी है. हालांकि सिंगर ने ये नहीं बताया कि उन्हें क्या हुआ है.

अरिजीत ने शेयर की पोस्ट

अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक पोस्ट की है. बॉलीवुड सिंगर ने लिखा है कि, 'इम्पोर्टेन्ट अपडेट एन्ड इन्फॉर्मेशन'. सिंगर ने बताया कि, 'डियर फैन्स, ये शेयर करते हुए मुझे बहुत दुख हो रहा है कि अचानक से आई एक मेडिकल सिचुएशन ने मुझे अगस्त के कॉन्सर्ट्स टालने पर मजबूर कर दिया है'.

फैंस से मांगी माफी

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh)

आगे अरिजीत ने अपने फैंस से माफी भी मांगी है. उन्होंने लिखा कि, 'मुझे पता है कि आप कितनी एक्साइटमेंट से इन शोज का इंतजार कर रहे थे, और मैं आपको निराश करने के लिए माफी मांगता हूं. आपका प्यार और सपोर्ट मेरी ताकत है. इस ठहराव को एक और ज्यादा जादूई रीयूनियन के वादे में बदलते हैं. समझदारी, सब्र और कभी न कम होने वाले प्यार के लिए शुक्रिया. मैं आप सभी के साथ कभी न भूल पाने वाली यादें बनाने का इंतजार कर रहा हूं. दिल से माफी और ढेर सारे आभार के साथ, अरिजीत सिंह'.

यूके टूर की नई तारीखों का ऐलान भी किया

अरिजीत सिंह ने अपनी पोस्ट में यूके टूर के लाइव कॉन्सर्ट का ऐलान भी कर दिया है. बता दें कि पहले अरिजीत के यूके के लाइव कॉन्सर्ट की शुरुआत 11 अगस्त से होने वाली थी. हालांकि अब इसकी शुरुआत 15 सितंबर से होगी. इस दिन लंदन में उनका लाइव कॉन्सर्ट होगा. इसके बाद बर्मिंघम में 16 सितंबर, रॉटरडैम में 19 सितंबर और 22 सितंबर को मैनचेस्टर में अरिजीत लाइव कॉन्सर्ट करेंगे.

यह भी पढ़ें: सर्जरी को लेकर हुई थीं ट्रोल, टीवी इंडस्ट्री छोड़ी, अब 830 करोड़ की कंपनी चलाती है ये पॉपुलर एक्ट्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत, कोर्ट ने ये हिदायतें भी दीं
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत
'मेरे पापा की नौकरी चली गई...', सुशांत सिंह राजपूत केस पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'मेरे पापा की नौकरी चली गई...', सुशांत सिंह राजपूत केस पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'गदर 2' से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- 'मैंने किसी से उधार...'
'गदर 2' से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- 'मैंने उधार...'
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चार दिनों का कलेक्शन
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget