एक्सप्लोरर

अपने ‘मुल्क’ से प्यार करता है हर हिंदुस्तानी, साबित करने की जिद क्यों: अनुभव सिन्हा

'मुल्क' के निर्देशक अनुभव सिन्हा का मानना है कि हिन्दू और मुसलमान दोनों अपने धर्म और देश से प्यार करते हैं.

नई दिल्ली: समाज में फैली नफरत, अपने देश को प्यार न करने की तोहमत और सोशल मीडिया पर अफवाहों से बेजार आम मुसलमान के अंतर्मन को टटोलती फिल्म 'मुल्क' के निर्देशक अनुभव सिन्हा का मानना है कि हिन्दू और मुसलमान दोनों अपने धर्म और देश से प्यार करते हैं. लेकिन उन्हें इसे साबित करने के लिए मजबूर न किया जाए. कवि और गीतकार गोपाल दास नीरज ने एक नज्म लिखी थी, ‘अब कोई मजहब ऐसा भी चलाया जाए, जिसमें इनसान को इनसान बनाया जाए.’

अनुभव सिन्हा का मानना है कि मजहब कोई बुरा नहीं है, अगर एक दूसरे पर भरोसा किया जाए और एक दूसरे की नीयत पर शक न किया जाए तो सत्तर साल की नफरत को सत्तर घंटे में प्यार और खुलूस में बदला जा सकता है. सिन्हा कहते हैं, ‘‘इस मुल्क में न हिन्दू दंगा चाहता है और न ही मुसलमान, बस चन्द लोग है जो इन दोनो को लड़ते देखना चाहते है क्योंकि इसमें उनका फायदा है.’’ इसके लिए मीडिया और सोशल मीडिया को जिम्मेदार ठहराते हुए वह सलाह देते हैं कि अगर जनता न्यूज चैनल और सोशल मीडिया से नाता तोड़ ले तो प्यार की बरसात बरसने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा.

VIDEO: आनंद आहूजा ने घुटनों पर बैठकर पहनाए पत्नी सोनम कपूर को जूते, यूजर बोले पति हो तो ऐसा

तीन अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म 'मुल्क' एक ऐसे मुस्लिम परिवार की कहानी है जिसका एक सदस्य आतंकवाद में शामिल हो जाता है. समाज में हर तरफ से उठती उंगलियों की चुभन झेलते बनारस के एक मोहल्ले में रहने वाले इस परिवार की जद्दोजहद और खुद पर लगे देशद्रोही के दाग को धोने के संघर्ष की कहानी है यह फिल्म. फिल्म 'मुल्क' में ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, आशुतोष राणा, रजत कपूर, और प्रतीक बब्बर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की अस्सी फीसदी शूटिंग उप्र की राजधानी लखनऊ के मोहल्लों में हुई है.

सपना ने खास अंदाज में रवि किशन को बुलाया स्टेज पर, फिर रंग दिया हरियाणवी रंग में

मुंबई में एक इवेंट के दौरान सिन्हा ने हिंदुओं और मुसलमानों के बारे में बताया, ' मैं बनारस का हूं. होश संभाला तो कभी मुरादाबाद, कभी इलाहाबाद तो कभी मेरठ में हिन्दू मुस्लिम फसाद के बारे में सुनता था. यह दंगे फसाद हमेशा मुझे तकलीफ देते थे. फिर मैं अलीगढ़ मुस्लिम विश्विवद्यालय में पढने गया. वहां मैं अल्पसंख्यक था और जब कभी आसपास दंगे फसाद या तनाव होता था तो मेरे सारे मुस्लिम दोस्त मुझे उसकी आंच से महफूज रखने की कोशिश करते थे. वहां समझ में आया कि मुसलमानों को भी फसाद पसंद नही है. मतलब ये कि दंगा फसाद कोई कौम नहीं चाहती.’’

तो क्या प्रेग्नेंट हैं विद्या बालन! दुपट्टे से बेबी बंप छुपाते ऐसा Video आया सामने

दोनो समुदायों में बढ़ती दूरियों से परेशान सिन्हा कहते हैं ‘‘तमाम दुनिया के मसले हल हो रहे है, बर्लिन की दीवार गिर रही है, उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया एक हो रहे है लेकिन हमारे मसले हल ही नहीं हो पा रहे है. मैं तो कहता हूं कि अगर हिन्दू मुस्लिम 15 दिन न्यूज चैनल देखना बंद कर दें तो दोनो को आपस में प्यार हो जाएगा.'

नोरा फतेही ने रेड हॉट लुक में लिया KIKI चैलेंज, इंटरनेट पर साड़ी का पल्लू सरकाते VIDEO VIRAL

अकसर हिंदू विरोधी होने के आरोपों का सामना करने वाले सिन्हा कहते हैं, ‘‘धर्म जबर्दस्ती की चीज नहीं है. कोई मेरे सर पर बंदूक रख कर ‘जयश्री राम’ बोलने को कहेगा तो मैं नहीं बोलूंगा. मैं हिन्दू हूं इस पर मुझे गर्व है. राम मेरे भीतर बसे हैं, लेकिन मैं दिखावा नही करता. मेरी मां मुझे रोज मंदिर ले जाती थी. आज भी मैं सुबह शाम पूजा करता हूं. आखिर हिन्दू क्यों साबित करे कि वह इस देश से और अपने धर्म से प्यार करता है और मुसलमान क्यों साबित करे कि वह देश प्रेमी है." शाहरूख खान की फिल्म ‘रा वन’ और नये सितारों के साथ बनी ‘तुम बिन’ जैसी कई सुपर हिट फिल्में दे चुके सिन्हा अपनी अगली फिल्म में भारतीय राजनीति को हलके फुलके अंदाज में पेश करने जा रहे हैं. (एजेंसी इनपुट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होना था शो, नहीं मिली परमिशन
दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली में होना था शो, नहीं मिली परमिशन
टाइगर श्रॉफ को लगे गोली के छर्रे, टीम ने शेयर किया शॉकिंग वीडियो, लिखा- भगवान दयालु है
टाइगर श्रॉफ को लगे गोली के छर्रे, टीम ने शेयर किया शॉकिंग वीडियो, लिखा- भगवान दयालु है
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज, कहा- खाना पकाने के लिए जया से लगानी पड़ती है गुहार
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 320 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 1.30 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 320 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 1.30 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget