एक्सप्लोरर

Pavitra Rishta 2.0: Ankita Lokhande को फिर आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, शेयर किया इमोशनल नोट

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)ने फैन्स के साथ अपने शो 'पवित्र रिश्ता 2.0' के अपने नए लुक की एक झलक शेयर की है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह को भी याद किया है.

टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने शो पवित्र रिश्ता 2.0 को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. अंकिता दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक लंबे रिलेशनशिप में रही हैं. बता दें कि दोनों के प्यार की शुरुआत पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी. हालांकि कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद दोनों अलग हो गए थे. वहीं अब अंकिता इस शो के सीजन 2 की शूटिंग कर रही हैं. और हाल ही में उन्होंने इसके सेट पर सुशांत को याद करते हुए एक नोट शेयर किया है.

अंकिता ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक साड़ी में तस्वीर पोस्ट की है. इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि, ‘काश कभी मैं अपनी लाइफ में पीछे जा पाती, कुछ बदलने के लिए नहीं बल्कि कुछ चीजों को दोबारा महसूस करने के लिए. नॉस्टैलजिक महसूस कर रहीं हूं और मुझे अच्छा लग रहा है जहां से मैंने शुरुआत की थी वहीं आकर (मेरी जड़े/घर से दूर मेरा घर) मेरा ‘पवित्र रिश्ता’ का सेट. इस बार अकेले परफॉर्म करने के लिए गणपति बप्पा का आशीर्वाद चाहिए’.

व्हाइट साड़ी में नजर आईं अंकिता

तस्वीर में,अंकिता एक खूबसूरत सफेद साड़ी में दिखाई दे रही हैं. जिसमें सिल्वर सीक्विन डिटेलिंग की गई है. उन्होंने अपने लुक को ट्रेडिशनल ज्वैलरी के साथ पूरा किया है. इस पोस्ट में कई सेलेब्रिटीज ने उनके नए लुक को लेकर उनकी तारीफ भी की हैं.

अंकिता और सुशांत 6 साल तक रहे थे साथ

बता दें कि अंकिता और सुशांत सिंह राजपूत छह साल तक रिलेशनशिप में थे. सीरियल पवित्र रिश्ता में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया था. शो की वजह से दोनों की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग भी थी. इस शो में काम करते-करते दोनों का रिश्ता रील लाइफ से रियल लाइफ में बदल गया था. लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि ये कपल अलग हो गया. बता दें कि पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत ने आत्मह्तया कर ली थी. उनके आकस्मिक निधन ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. उनके फैन्स आज भी उन्हें याद करते हैं.

ये भी पढ़ें-

Saif Ali khan and Amrita Singh: बेपनाह प्यार, घरवालों से बगावत फिर भी हिस्से में आईं दूरियां, बड़ी फिल्मी है दोनों की असल कहानी

Mumbai Diaries 26/11 Review: मुंबई हमले के जख्म ताजा करती वेब सीरीज, दिखाती है अस्पताल में डॉक्टरों का संघर्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 12 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 12 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
इमरान हाशमी बने किंग, सनी देओल को सूर्या ने पछाड़ा, जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस
इमरान हाशमी बने किंग, सनी देओल को सूर्या ने पछाड़ा, जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget