एक्सप्लोरर

'एनिमल' में सुपरहिट गाना 'पहले भी मैं' लिखने वाले लिरिसिस्ट राज शेखर ने कहा- बिना सोए, दिन रात काम करते हैं संदीप रेड्डी वांगा

एनिमल का गाना 'पहले भी मैं' खूब चर्चा में बना हुआ है. वहीं इस जादुई गाने को लिखने वाले लिरिसिस्ट राज शेखर ने अपने इस सुपरहिट सॉन्ग पर चर्चा की है.

Raj Shekhar Interview: रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है. वहीं फिल्म का गाना 'पहले भी मैं' खूब चर्चा में बना हुआ है. इस गाने पर जमकर रील्स बनाए जा  रहे हैं. वहीं इस जादुई गाने को लिखने वाले लिरिसिस्ट राज शेखर ने अपने इस सुपरहिट सॉन्ग पर चर्चा की है. उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिला. 

राज शेखर ने शेयर किया संदीप संग काम करने का एक्सपीरियंस
एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान राज शेखर ने कहा कि 'मैं रणबीर कपूर का बहुत बड़ा फैन हूं और मैं हमेशा से उनके लिए गाना चाहता था. एक दिन रात में मुझे विशाल मिश्रा ने कॉल करके स्टूडियो बुलाया और कहा कि किसी से मिलवाना है. मैं गया तो वहां संदीप रेड्डी वांगा बैठे हुए थे. हमारी मुलाकात हुई और उन्होंने इस गाने को लेकर सिचुएशन बताई.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raj Shekhar (@rajshekharis)

राज कहते हैं कि 'इसके बाद मैंने उनसे पूछा इस गाने को लिखने के लिए कितना वक्त है मेरे पास. तो वह कहते हैं जब तुम दे दो. ये सुनकर मैं हैरान रह गया. पहली बार मुझे ऐसा डायरेक्टर मिला जो कह रहा है समय ले लो कोई बात नहीं है..'

कहा- संदीप रेड्डी वांगा सोते नहीं है
राज आगे कहते हैं कि 'संदीप ने गाना सुना और सुनते ही फाइनल कर दिया. बिना किसी बदलाव के जो गाना मैनें लिखा है वहीं गाना आप सभी तक पहुंचा है. संदीप की खास बात ये है कि वह अपने दिमाग में बहुत क्वीयर हैं. वहीं कई लोगों को ये पता नहीं होगा कि वह 24 घंटे काम करते हैं. उन्हें जब मैसेज करो वह रिप्लाई देते हैं. उनके साथ काम करने का मेरा एक्पीरियंस बेहतरीन रहा.'

राज को याद आए अपने करियर का वह बुरा दौर
वहीं राज ने अपने करियर में आए उतार-चढ़ावा को लेकर भी चर्चा की. राज ने बताया कि साल 2015 में आई फिल्म 'तनु वेड्स मनु' से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की. फिल्म के सारे गाने उन्होंने लिखें और ये सभी गाने सुपरहिट साबित हुए. 

साढ़े तीन साल तक नहीं था कोई काम
राज कहते हैं कि 'फिल्म हिट, गाने हिट, मुझे हर तरफ से वाहवाही मिल रही थी. लेकिन एक बहुत अजीब बात हुई कि इस फिल्म के बाद मेरे पास साढ़े तीन साल कोई काम नहीं था. मुंबई में अपना गुजारा करने के लिए मैंने टीवी के लिए डायलॉग्स लिखने शूरू किया. इस कठिन समय ने मुझे बहुत कुछ सिखा दिया. मैं बस यही कहना चाहूंगा कि उतार चढ़ाव जिंदगी का हिस्सा है. कल क्या होगा मुझे नहीं पता. लेकिन हर किसी को ईमानदारी के साथ मेहनत करते रहना चाहिए. किस्मत कभी भी बदल सकती है.'

ये भी पढ़ें: Video: टाइगर श्रॉफ पर चढ़ा 'फाइटर' के इस सॉन्ग का फीवर, शूटिंग के बीच ऋतिक रोशन के गाने पर जमकर थिरके एक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने संभाला, बोले- मैं ठीक हूं, देखें Video
संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने संभाला, बोले- मैं ठीक हूं, देखें Video
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर बॉलीवुड की 5 और हस्तियां! शुभम लोनकर ने वसूली के लिए दी धमकी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर बॉलीवुड की 5 और हस्तियां! शुभम लोनकर ने वसूली के लिए दी धमकी
भारत संग मैच खेलेगा या नहीं पाकिस्तान? 10 दिन पहले PAK PM शहबाज शरीफ ने जारी किया बयान
भारत संग मैच खेलेगा या नहीं पाकिस्तान? 10 दिन पहले PAK PM शहबाज शरीफ ने जारी किया बयान
U19 Cricket World Cup: सेमीफाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, बनाए कई रिकार्ड्स; जानिए 5 बड़ी बातें
सेमीफाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, बनाए कई रिकार्ड्स; जानिए 5 बड़ी बातें

वीडियोज

Sansani: Online गेम पर बच्चों का 'डेथ रूट' ! | Crime News
Bihar News: गाय खरीदने निकला था, जबरन शादी का शिकार बन गया युवक? | ABP News
Janhit With Chitra Tripathi: संसद को हंगामे की भेंट कौन चढ़ा रहा है ? | ABP News
BJP Vs Congress: राहुल-बिट्टू का विवाद, BJP ने प्रदर्शन किया | Parliament Session | ABP News
Sandeep Chaudhary: संसद में घमासान: US डील पर आर-पार की लड़ाई | BJP Vs Congress | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने संभाला, बोले- मैं ठीक हूं, देखें Video
संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने संभाला, बोले- मैं ठीक हूं, देखें Video
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर बॉलीवुड की 5 और हस्तियां! शुभम लोनकर ने वसूली के लिए दी धमकी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर बॉलीवुड की 5 और हस्तियां! शुभम लोनकर ने वसूली के लिए दी धमकी
भारत संग मैच खेलेगा या नहीं पाकिस्तान? 10 दिन पहले PAK PM शहबाज शरीफ ने जारी किया बयान
भारत संग मैच खेलेगा या नहीं पाकिस्तान? 10 दिन पहले PAK PM शहबाज शरीफ ने जारी किया बयान
U19 Cricket World Cup: सेमीफाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, बनाए कई रिकार्ड्स; जानिए 5 बड़ी बातें
सेमीफाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, बनाए कई रिकार्ड्स; जानिए 5 बड़ी बातें
'बॉर्डर 2' के बाद अब इन 7 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर आग लगाएंगे सनी देओल, तोड़ेंगे कमाई के सारे रिकॉर्ड!
'बॉर्डर 2' के बाद अब इन 7 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर आग लगाएंगे सनी देओल, चेक करें लिस्ट
बिजली कनेक्शन नाम बदलवाना है, घर बैठे ऐसे करें आवेदन
बिजली कनेक्शन नाम बदलवाना है, घर बैठे ऐसे करें आवेदन
टीचिंग और रिसर्च फील्ड वालों के लिए NCERT में नौकरी का मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया
टीचिंग और रिसर्च फील्ड वालों के लिए NCERT में नौकरी का मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया
जब भूखे कुत्तों ने पलट दी इतिहास की सबसे बड़ी जंग, जानें कैसे ढहा दिया अमेरिका का साम्राज्य?
जब भूखे कुत्तों ने पलट दी इतिहास की सबसे बड़ी जंग, जानें कैसे ढहा दिया अमेरिका का साम्राज्य?
Embed widget