एक्सप्लोरर

Animal में रणबीर का किरदार है 'टॉक्सिक', ऑनस्क्रीन बहन ने मानी ये बात, सलोनी बत्रा बोलीं- दर्शकों की जिम्मेदारी है सही गलत तय करना

Animal: एनिमल में रणबीर कपूर के खूंखार किरदार ने हर किसी की ध्यान खींचा है. कई ने इसे ट्रोल भी किया है. वहीं फिल्म में रणबीर की बहन बनी सलोनी बत्रा ने एक्टर के किरदार को लेकर बात की है.

Animal: संदी रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. फिल्म कमर्शियली काफी सक्सेसफुल हो चुकी है. जहां घरेलू बाजार में ‘एनिमल’ ने महज 6 दिनों में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है तो दुनिया भर में फिल्म 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है. ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के कभी ना देखे गए अवतार की जमकर तारीफ हो रही है.हालांकि कईं लोग फिल्म में उनके खूंखार लुक की आलोचना भी कर रहे हैं. वहीं ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर की बहन के रोल में नजर आईं सलोनी बत्रा ने फिल्म में रणबीर के कैरेक्टर को लेकर ऐसी बात कही है कि हर कोई हैरान रह गया है.

रणबीर के किरदार को ऑनस्क्रीन बहन ने बताया टॉक्सिक
डीएनए को दिए इंटरव्यू के दौरान सलोनी बत्रा ने फिल्म में रणबीर के खूंखार किरदार को लेकर रही आलोचना पर खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने कहा, “मैं एक फैसिलिटेटर हूं. मेकर्स जो कराना चाहते हैं एक एक्टर के रूप में यह मेरा काम है कि मैं ये करूं.सलोनी ने कहा कि क्रिएटर्स के पास इस कैरेक्टर का एक विजन था जिसका नेचर और स्वभाव "टॉक्सिक" है. लेकिन फिल्म उनके बारे में है और निर्देशक ने इसे अपने अनोखे अंदाज में बताने का फैसला किया. एक्ट्रेस ने आगे कहा, “एक दर्शक के रूप में, यह देखना और तय करना हमारी जिम्मेदारी है कि क्या सही है और क्या गलत है. अगर वह किरदार कॉलेज में बंदूक चला रहा है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि यह सही है.

रणबीर के किरदार का मकसद लोगों को इंस्पायर करना नहीं
सलोनी ने आगे कहा कि एनिमल में रणबीर के किरदार का मकसद लोगों को इंस्पायर करना नहीं था और इसे केवल एंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया था. उन्होंने कहा, “निर्देशक एक टीचर नहीं है. वह एक एंटरटेनर हैं.” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह दर्शकों की जिम्मेदारी है कि वे फिल्म में दिखाए गए किसी कैरेक्टर की निगेटिविटी को अपने साथ न ले जाएं.

वहीं एनिमल की बात करें तो फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों में घरेलू बाजार में 312 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 527 करोड़ का कारोबार किया है. बता दें कि एनिमल का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है. फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल ने अहम रोल प्ले किया है.  

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 17: इस कंटेस्टेंट की वजह से अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच फिर हुई लड़ाई, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे भी गेम की तरह कर रहे हो यूज'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक साथ ऑन एयर होंगे बिग बॉस के 6 एडिशन, सलमान खान से मोहनलाल तक करेंगे होस्ट
एक साथ ऑन एयर होंगे बिग बॉस के 6 एडिशन, सलमान खान से मोहनलाल तक करेंगे होस्ट
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 4 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 4 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
2026 में ही रिलीज होगी 'मातृभूमि', सलमान खान की फिल्म पर मेकर्स ने दिया सबसे बड़ा अपडेट
2026 में ही रिलीज होगी 'मातृभूमि', सलमान की फिल्म पर मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट
Jana Nayagan Advance Booking Day 1: धुआंधार हो रही 'जना नायकन' की एडवांस बुकिंग, रिलीज से पहले ही कमा डाले करोड़ों, बना दिया इतना तगड़ा रिकॉर्ड
धुआंधार हो रही 'जना नायकन' की एडवांस बुकिंग, रिलीज से पहले ही कमा डाले करोड़ों

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget