एक्सप्लोरर

Death Anniversary: शराब से दूर रहते थे अमरीश पुरी, जानिए रील लाइफ से रियल लाइफ में कितना अलग था बॉलीवुड का सबसे खतरनाक विलेन

Amrish Puri Death Anniversary: अमरीश पुरी बॉलीवुड के सबसे सफल खलनायक थे. उन्होंने कई दमदार रोल निभाए थे जो अमर हैं. वहीं असल जिदंगी में अमरीश सिंपल लाइफ जीते थे और काफी दिलदार थे.

Amrish Puri In Real Life: बॉलीवुड फिल्मों में अमरीश पुरी ने खतरनाक विलेन के रूप में अपनी पहचान बनाई थी. भारी आवाज, रौबदार चेहरा और डरा देने वाली आंखों से अमरीश पुरी ने दशकों तक विलेन बनकर ऑडियंस को एंटरटेन किया. अमरीश पुरी ने अपनी लाइफ में विलेन के किरदार के अलावा कैरेक्टर रोल में भी अपनी दमदार परफॉर्मेंस से कमाल किया था. मिस्टर इंडिया के ‘मौगैंबो’ का किरदार तो काफी फेमस हुआ था. वही ‘दामिनी’ में वकील इंद्रजीत सिंह चड्ढा के रोल में भी अमरीश पुरी ने बेहतरीन अदाकारी की थी. उनके ये सभी कैरेक्टर्स ऑइकॉनिक हैं और आज भी याद किए जाते हैं. चलिए यहां जानते हैं पर्दे पर खौफ पैदा कर देने वाले अमरीश पुरी रियल लाइफ में कैसे थे?

रियल लाइफ में काफी हंसमुख और दिलदार थे अमरीश पुरी
रील लाइफ में विलेन का किरदार निभाकर रियल लाइफ में भी लोग उनसे खौफ खाते थे. यहां तक कि उनके बेटे के दोस्त उनके घर आने से डरते थे कि कही अमरीश पुरी से आमना-सामना ना हो जाए. हालांकि अपनी रील लाइफ से इतर रियल लाइफ में अमरीश पुरी काफी हंसमुख और दिलदार थे. वे हंसी मजाक करना पसंद करते थे. वे समय के पाबंद भी थे.  

शराब से रहते थे दूर
अमरीश पुरी को फिल्मों में शराब के जाम से जाम टकराते देखा जाता था. पर्दे पर हाथ में जाम छलकाते अमरीश पुरी को देखकर लोग यही मानते थे कि वे असल जिंदगी में भी शराबी होंगे लेकिन इसके उल्ट अमरीश पुरी शराब से दूर रहते थे. यहां तक कि वे शराब को छूते भी नहीं थे.  

अमरीश पुरी का कभी विवादों से नहीं रहा नाता
अमरीश पुरी ने फिल्मों में खलनायक के कई रोल निभाए. पर्दे पर इस खतरनाक विलेन ने हिरोईन को उठाने से लेकर रेप सीन भी किए लेकिन असल जिंदगी में वे काफी सादगी पसंद इंसान थे. यहां तक कि उनका कभी किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर भी नहीं रहा. बैंक में नौकरी करने के दौरान उनकी मुलाकात उर्मिला दिवेकर से हुई थी और फिर दोनों प्यार में पड़ गए थे. अमरीश जहां पंजाबी फैमिली से तो वहीं उर्मिला साउथ इंडियन फैमिली से थी. दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार रजामंद नहीं था. लेकिन बाद में दोनों ने 1957 में फैमिली की मर्जी से शादी की थी.  

बता दें कि अमरीश पुरी ने 1967 और 2005 के बीच 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और बॉलीवुड में सबसे सफल खलनायक थे.

ये भी पढ़ें:-Hrithik Roshan ने एक्स वाइफ के बॉयफ्रेंड Arslan Goni के साथ दिया पोज, फोटो शेयर कर एक्टर ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 10 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'मेरा यौन शोषण हुआ था...', बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
'रूपा-वूपा के बारे में नहीं, सिर्फ मेरे और मेरे बेटे की फिल्म की बात करो', गोविंदा की कमबैक मूवी पर बोलीं पत्नी सुनिता
Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन
'धमाल 4' वर्सेस 'वेलकम टू द जंगल': अजय देवगन के सामने अक्षय कुमार पड़े फीके, 6 दिनों में इतना रहा कलेक्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget