एक्सप्लोरर

दिशा पाटनी संग रिलेशनशिप की खबरों पर Aleksandar ने किया रिएक्ट, बोले- हम फ्लैटमेट थे, हमारी अच्छी बॉन्डिंग हुई

Aleksandar on Dating Rumour with Disha Patani: एलेक्जेंडर एलेक्स ने बताया कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में उनकी दिशा पाटनी से मुलाकात हुई थी. उस वक्त वे फ्लैटमेट्स थे.

Aleksandar on Dating Rumour with Disha Patani: एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों मॉडल और एक्टर एलेक्जेंडर एलेक्स को लेकर चर्चाओं में हैं. दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है. इतना ही नहीं अक्सर दिशा के सोशल मीडिया पोस्ट में भी वह नजर आते हैं. अब एलेक्जेंडर एलेक्स ने दिशा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चल रहे रूमर पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने यह भी बताया कि वे और दिशा मिले कैसे थे.

लोग दूसरों को शांति से उनकी जिंदगी जीने क्यों नहीं दे सकते: एलेक्जेंडर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक इंटरव्यू के दौरान एलेक्स ने कहा कि ये देखकर अच्छा लगा कि कैसे लोग गहराई तक हमारे बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं और अपने अनुमान लगा रहे हैं. एलेक्जेंडर ने कहा, मैं कुछ समय से देख रहा हूं कि कैसे यह सब चल रहा है. हम सच्चाई जानते हैं. मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को यह सब करने की क्या जरूरत है कि क्या हो रहा है? वे दूसरे लोगों को शांति से उनको जिंदगी जीने क्यों नहीं दे सकते? हम इन कहानियों पर हंसते हैं."

एक ही फ्लैट में साथ रहते थे, अब दिशा मेरे परिवार का हिस्सा: एलेक्जेंडर
एलेक्जेंडर एक मॉडल और एक्टर हैं और वे सर्बिया से हैं. उन्होंने कहा कि भारत में उन्हें सात साल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में वे दिशा से मिले थे. वे दोनों फ्लैटमेट्स थे. एलेक्जेंडर ने कहा, "हम 2015 में एक साथ रहते थे. उस समय दिशा और मैं एक ही एजेंसी के साथ थे." उन्होंनें आगे कहा कि वे दोनों ही फिटनेस के लिए काफी पैशनेट हैं, फिर हम साथ में जिम जाने लगे, जिस कारण हमारी बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई.

एलेक्जेंडर ने कहा कि दिशा उनके परिवार की तरह हैं और जब भी दोनों में किसी को भी लॉ फील होता है तो वे एक-दूसरे के साथ टाइम बिताते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वे टाइगर श्रॉफ के भी काफी करीब हैं और दिशा के ब्रेकअप के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैं किसी और के बारे में टिप्पणी करने वाला कोई नहीं हूं." बता दें कि टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद दिशा पाटनी को अक्सर एलेक्जेंडर के साथ देखा गया है. तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आने लगीं.

यह भी पढ़ें- विराट कोहली को घमंडी मानती थीं Anushka, पहली मुलाकात में खुद दिखाई थी पति को अकड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth LIVE Updates: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
लाइव: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
'कॉफी विद करण 9': बेटी राहा से क्यों होती है वरुण धवन की लड़ाई? रणबीर कपूर की तारीफ में कही ये बात
आखिर अपनी दो साल की बेटी से क्यों लड़ते हैं वरुण धवन? रणबीर कपूर को देखकर होती है शर्मिंदगी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
बुधवार को भी 'जेलर 2' बनी नंबर वन, 'दृश्यम 3' से आगे निकली 'राणाबाली', 'उड़ता तीर' के कलेक्शन ने चौंकाया
बुधवार को भी 'जेलर 2' बनी नंबर वन, 'दृश्यम 3' से आगे निकली 'राणाबाली', 'उड़ता तीर' के कलेक्शन ने चौंकाया

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget